More

    कब्ज के लिए पांच घरेलू उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेकब्ज के लिए पांच घरेलू उपाय

    क्या आप कब्ज से बहुत ज्यादा परेशान हैं, सुबह तरोताजा होने में घंटों लग जाते हैं तो कोई बात नहीं, इसका इलाज इस लेख में बताया गया है। नीचे दिए गए लेख में बताए गए नुस्खों से कब्ज दूर हो जाती है। कब्ज से छुटकारा पाने के घरेलू उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

    कब्ज का इलाज : क़ब्ज़ का मतलब है पेट ठीक से साफ़ ना होना और मल त्याग करने में परेशानी होना। अगर आपको ये बीमारी लंबे समय से है और आपने अभी तक इसके उपचार के उपाय नहीं किए है तो ये समस्या एक गंभीर बीमारी बन सकती है। खाने पीने की गलत आदतों के कारण कब्ज की शिकायत होती है। इसके अलावा रात को खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना कुछ ऐसी आदत है जिसकी वजह से भी कब्ज़ का रोग होता है। कब्ज हमारे digestive system को कमजोर करता है और इसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है जिससे भूख कम लगना, बवासीर, एसिडिटी और गैस। 

    यदि कब्ज का इलाज शीघ्र ही नहीं किया जाये तो शरीर में अनेक विकार उत्पन्न हो जाते हैं। कब्जियत का मतलब ही प्रतिदिन पेट साफ न होने से है। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में दो बार यानी सुबह और शाम को तो मल त्याग के लिये जाना ही चाहिये। दो बार नहीं तो कम से कम एक बार तो जाना आवश्यक है। नित्य कम से कम सुबह मल त्याग न कर पाना अस्वस्थता की निशानी है|

    कब्ज की समस्या को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप खानपान पर ध्यान दें| आपका आहार सही होगा तो कब्ज की समस्या होगी ही नहीं| हो सकता है कि क्रोनिक कब्ज को इस तरीके से ठीक होने में थोड़ा समय लगे, लेकिन सही आहार कब्ज का रामबाण उपाय साबित हो सकता है| इसके लिए आपको तला भुना कम खाना होगा| बहुत ज्यादा शराब और कॉफी भी कब्ज का कारण हो सकती हैं|

    अपने खानपान में सुधार कर के हम इस बीमारी से बच सकते है। इस लेख में हम कब्ज का इलाज करने के आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे जानेंगे जो पुरानी से पुरानी कब्ज खोलने में कारगर है, Constipation Treatment Tips in Hindi.

    कब्ज के लक्षण 

    • सासों की बदबू
    • लेपित जीभ
    • बहती नाक
    • भूख में कमी
    • सरदर्द
    • चक्कर आना
    • जी मिचलाना
    • चेहरे पर दाने
    • मुँह में अल्सर
    • पेट में लगातार परिपूर्णता

     कब्ज का इलाज करने के घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे(Kabz ka gharelu upay)

    Kabz / Constipation Home Remedies in Hindi

    कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी होना है। पानी की कमी होने पर आंतों में मल सूखने लगता है और मल त्याग करने में काफी जोर लगाना पड़ता है। कब्ज का इलाज के लिए रोगी को पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए और खाना खाते समय पानी नही पीना चाहिए।

    1. कब्ज दूर करने के लिए रोगी को फलों में पपीता और अमरूद जरूर खाना चाहिए।
    2. पेट में जमे हुए मल को बाहर निकालने के लिए 1 कप गुनगुने पानी में 1 नींबू निचोड़ कर पिए।
    3. कब्ज का इलाज करने हो या फिर छुटकारा पाना हो, 1 गिलास गर्म दूध रात को सोने से पहले पिए। अगर मल आंतों में चिपक रहा हो तो दूध में 1 से 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिए।
    4. ईसबगोल की भूसी कब्ज के इलाज में रामबाण का काम करती  है। 125 ग्राम दही में 10 ग्राम इसबगोल की भूसी घोल कर सुबह शाम खाने से कब्ज़ में आराम मिलता है।
    5. बेकिंग सोडा जिसे हम मीठा सोडा से भी जानते है कब्ज खोलने में काफी फायदेमंद है। एक चौथाई कप गर्म पानी में 1 चम्मच मीठा सोडा मिलाकर पिए.
    6. पेट की बीमारियों से बचने और उनके उपचार के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया होना जरूरी है। दही खाने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ेगी। Kabz ke upay के लिए दिन में २ से ३ कप दही का सेवन ज़रूर करें।
    7. आधा गिलास पत्ता गोभी का जूस पीने से कब्ज के रोग से निजात मिलती है। पालक का जूस भी kabj kholne में काफी असरदार है।
    8. 1 ग्लास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच घी मिलाकर घोल ले और रात को सोने से पहले पिए।
    9. एक ग्लास दूध में थोड़ी अंजीर उबाल ले और सोने से पहले पिए।
    10. सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है।

    क़ब्ज़ का आयुर्वेदा से इलाज – Ayurvedic Treatment for Constipation

    1. कब्ज का इलाज करने के लिए रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखे और उसमे 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण डाल कर रख दे। सुबह इस पानी को खाली पेट छानकर पिए। इस उपाय को कुछ दिन लगातार करने से कब्ज जड़ से खत्म हो जाती है।
    2. पानी में अलसी के बीज का पाउडर लेने से कब्ज में राहत मिलती है।
    3. रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में बादाम का तेल मिलाकर पिए। 2 हफ्ते लगातार ये natural gharelu upay करने से पुराने से पुरानी कब्ज ठीक हो जाती है।
    4. किशमिश में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। रात को सोने से पहले 1 मुट्ठी किशमिश पानी में भिगो कर रखे और सुबह खाली पेट खाए।

    बाबा रामदेव योगा से क़ब्ज़ का उपचार

    कब्ज ठीक करने में yoga करने से काफी फायदा मिलता है। Baba Ramdev के बताये हुए ये योगासन पेट की अन्य बीमारियों के उपचार में भी असरदार है।

    • धनुरासन
    • कपालभाति प्राणायाम
    • अनुलोम विलोम प्राणायाम

    क़ब्ज़ से बचने के उपाय – Kabz se Bachne ke Upay

    • भोजन की पाचन क्रिया पेट से नहीं मुंह से शुरू होती है इसलिए खाने में जो भी खाए उसे अच्छे से चबाएं ताकि पेट में भोजन जल्दी पच जाए।
    • खाने में फाइबर ज्यादा लेने से कब्ज की समस्या नहीं होती। हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद और फलों में फाइबर अधिक होता है।
    • कब्ज से बचना है तो शरीर में पानी की कमी ना होने दे। दिन में 3 से 4 लीटर पानी ज़रूर पिए।

    इस लेख में बताए गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है कोई भी उपाय करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह अवश्य ले।

    दोस्तो कब्ज का इलाज करने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय – Constipation treatment in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा  हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपके पास kabj kholne ke nuskhe है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    50 COMMENTS

      • Ji haa puri body mai dard ho sakta hai kyu ki puri body ki khurak pahunchana pet ka hi kaam hai agar khurak ki jagah gandgi jayegi to aise dard hona normal baat hai

    1. sir mujhe bahut dino se kabz ki samasya hai, lekin av kuchh din me kuchh zada hi bad gya hai aur muh me chhale v aa rhe hai uchit upchar batayen.

    2. Sir Mujhe 5 din pet bhara sa lag raha hai sir me bharipan ho raha hai muh ka swad ud gya hai pls koi solution batao

    3. सर! मुझे करीब ढेड़ साल से कब्ज की समस्या आ रही है…Plz help me sir…

      • पुरानी कब्ज़ हो या फिर अभी हुई हो घरेलू तरीके से इलाज करने पर इसे दूर किया जा सकता है। कब्ज़ खोलने के उपाय और नुस्खे ऊपर लेख में बताये गए है आप लेख को पढ़े।

    4. Sir main lagbhag do mahine se Subah khali pet 1 gilass gungune pani me 1 nimbu ka ras nichod kar roj lagatar pita hu fir bhi mere kabz se rahat nahi mil raha… upay batay

      • कब्ज़ खोलने के अन्य उपाय ऊपर लेख में बताये गए है आप इन्हें पढ़े। इलाज करने के साथ साथ अपने खाने पिने का भी ध्यान रखे। ऐसा आहार ले जिनमें फाइबर अधिक हो और पेट में कब्ज़ बनाने वाली चीजों से परेहज करे।

    5. mujhe kabz ki samsya hai mal aanto me chipak jata hai jisse pet ek nar me saf nahi hota hai kripya satik upay bataye jisse hame ke liye isse nizat pa sake

    6. Sir mai last 3 saal se constipation ki wajah se preshan hun mene kai jagah se ilaj karwaya h par kuch fayda nhi hua.. mai bhut jyada prehsan hun.. or constipation ki wajah se mujhe dhaat(cum) bhi jati h peshab k raste or bhut jyada jati h… jiski wajah se mai kai bimariyon se preshan hn.. Plzzzz koi achha sa upay bataein meharbani hogi…

      • कब्ज़ कितनी भी पुरानी हो आप इसका इलाज घरेलू नुस्खे करके कर सकते है, आप ऊपर लेख पढ़े और उपाय करे।

    7. Sir mujhe constipation ki wajh se pet saaf nahi ho raha aur ye nuske se jAyda fyda nahi ho raha.mai Kya karu.
      Plz btaye

      • नुस्खे करने के बाद भी अगर आपकी कब्ज ठीक नहीं हो रही तो एक बार आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिल कर जाने क्या करना चाहिए।

      • कब्ज के कारण पेट साफ़ ना होने की समस्या होती है आप ऊपर लिखे हुए उपाय पढ़े.

      • कब्ज का घरेलू इलाज और उपाय करने के बाद भी आप का पेट साफ़ नहीं हो रहा तो आप पहले अपने आहार में फाइबर वाले फ़ूड ज्यादा खाये, इसके साथ साथ योग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करे.

    8. मुझे काफी समय से कब्ज है और पेट के ऊपरी हिस्से में सुबह-सुबह दर्द रहता है कृपया इलाज बताएं.

    9. मुझे काफी समय से कब्ज है सुबह ठीक से फ्रेश नहीं हो पता हूँ कृपया मार्गदर्शन करें.

    10. मैं 5 साल से कब्ज से परेशान हूँ ये समस्या फरवरी माह से स्टाट हो जाता है लगातार 4 5 माह रह जाता है जो की मल त्याग में बहुत परेशान होता हूँ मुझे सटीक उपाय बताईए.

    11. Mujhe 2 saal se pet bhara rehta hai pet saaf hota hai phir bhi bhara sa rehta hai bahut ilaj karwa chuka hu, ye sab kha chuka hu.

      • Mujhe kabj ki bahut problem hai agar potti aa jati hai to bhi kafi pressure bana rehta hai sath me back me kafi pain hota hai jaise jalan hoti hai koi ilaj bataye.

    12. Sir mere ko kabj ki bahut problem hoti hai aur pet me bahut pain hai. Mujhe 4-5 din ho gye hai mera pet me dard hai bahut or subah bhi main fresh nahi ho pati aaj 4-5 din ho gye main thik se fresh bhi nahi hui or pet me bahut pain koi to solution btao ki is se chutkara mil sake.

      • कब्ज का उपचार करने और सुबह पेट ठीक से साफ करने के लिए आप घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक दवा का सेवन करे और साथ ही अपने आहार में फाइबर वाले फ़ूड अधिक खाएं.

    13. मुझे बार बार पेट में प्रेशर हो जाता है जैसे ही मैं कहीं जाने की बात सुनता हूँ, मैं क्या करू खाना भी कम हो गया है।

      • दूध वाली चाय ज्यादा पीने से पाचन पर असर पड़ता है जिससे कब्ज जैसी पेट की समस्या हो सकती है.

    14. Mujhe pet se judi koi bimari nhi thi lekin achanak kuch dino se bhukh kam ho gayi hai meri 4-5 roti ki bajay sirf 2-3 roti me hi pet full ho jata hai aur bhukh bhi bahut kam lagti hai, khana pachne me bahut time lagta hai iska kuch upay.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles