More

    ख़राब पाचन शक्ति ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपाय और देसी नुस्खे

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेख़राब पाचन शक्ति ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपाय और देसी नुस्खे

    पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय: किसी भी इंसान की पाचन शक्ति कम जोर होती है तो ऐसे इंसान को काफी सारी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है, पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए रामबाण घेलु नुस्खे आजमाएं और पाचन शक्ति को बढ़ाएं| स्वस्थ शरीर पाने लिए पाचन ठीक होना आवश्यक है। हम जो कुछ भी खाते है उसे पाचन तंत्र शरीर में पहुंचाता है। पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदल कर शरीर को पोषण और शक्ति देता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। पाचन क्रिया कमजोर हो जाने पर खाया पिया अच्छे से पचता नहीं और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते। 

    पाचन शरीर को भोजन से प्राप्त ऊर्जा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है, और यह शरीर के सभी अंगों और ऊतकों को पोषण प्रदान करने में मदद करता है। यह कमियों से बचने में भी मदद करता है। चूंकि पाचन संपूर्ण स्वास्थ्य का एक ऐसा महत्वपूर्ण पहलू है, खराब पाचन निश्चित रूप से बीमारियों का खतरा बढ़ता है और यह आवश्यक है कि आप इसका ध्यान रखें।

    कुछ  लोग पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय के लिए दवा का प्रयोग करने से भी नहीं चूकते। लेकिन हमे प्राकृतिक तरीकों से ही अपनी पाचन शक्ति बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। 

    खराब पाचन से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिस कारण बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। अनहेल्थी लाइफस्टाइल और खाने पीने की बुरी आदतों का बुरा प्रभाव  हमारे डाइजेशन पर पड़ता है। पाचन शक्ति मजबूत ना होने पर पेट में गैस, क़ब्ज़,अल्सर, मोटापा, दुबलापन, बदहज़मी, पेट और लिवर की बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए जरुरी है की पाचन क्रिया ठीक करने के तरीके किये जाये। इस लेख में हम पढ़ेंगे पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय और देसी घरेलू नुस्खे, natural home remedies tips for good digestion in hindi.

    पाचन क्रिया कमजोर होने के क्या कारण है

    • बेवक़्त खाना
    • नींद पूरी न लेना
    • तनाव अधिक लेना
    • फास्ट फुड अधिक खाना
    • जल्दी जल्दी भोजन खाना
    • शारीरिक क्रिया कम होना
    • एक ही जगह कई घंटे लगातार बैठ कर काम करना।

    पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय और देसी घरेलू नुस्खे

    Home Remedies for Good Digestion in Hindi

    1. एक छोटा टुकड़ा अदरक ले और इस पर नींबू का रस डाल कर चूसे, इस घरेलू नुस्खे से पाचन क्रिया बढ़ती है।
    2. काला नमक, जीरा और अजवाइन बराबर मात्रा में ले और मिक्स करके इस मिश्रण का एक चम्मच पानी के ले।
    3. अजवाइन के पानी से भी पाचन मजबूत होता है।
    4. इलायची के बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें और बराबर मात्रा में मिश्री मिला ले। तीन ग्राम मात्रा में ये देसी दवा दिन में दो से तीन बार खाए।
    5. आंवले का पाउडर, भुना हुआ जीरा, सौंफ, सेंधा नमक, हींग और काली मिर्च मिलाकर उसकी छोटी छोटी वडी बनाकर सेवन करें। इस उपाय से पाचन शक्ति मजबूत होती है और इससे भूख भी बढ़ती है।

    पाचन शक्ति बढ़ाने के योग और एक्सरसाइज

    नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा करके भी आप ख़राब पाचन की समस्याओं से निजात पा सकते है। अगर आप योगा नहीं कर सकते तो  सुबह शाम सैर पर जाये। इसके इलावा साइकलिंग, तैराकी और दौड़ लगा सकते है। योगा में भी ऐसे कुछ आसान है जो पाचन क्रिया सुधरने में मदद करते है।

    • हलासन
    • धनुरासन
    • नौकासन
    • भुजंगासन
    • पश्चिमोत्तासन

    इन आसनों को करने से पहले आप किसी योग गुरु की मदद से उन्हें सही तरीके से करने की जानकारी ले। इसके अलावा आप baba ramdev की योगा विडियो देख कर घर पर भी सिख सकते है।

    पाचन क्रिया ठीक करने के उपाय

    1. संतरे का रस पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
    2. अंकुरित गेहूं, मूंग दाल और चने खाने से भी पाचन शक्ति ठीक रहती है।
    3. तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
    4. विटामिन सी और फाइबर युक्त चीजें खाने से डाइजेशन की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है।
    5. पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय के लिए सलाद अधिक खाए। सलाद में टमाटर, काला नमक और नींबू का प्रयोग करें।
    6. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए पानी अधिक पिए। खाना खाने से आधा घंटा पहले गुनगुना पानी पीने से पाचन मजबूत होता है।
    7. पुदीने का प्रयोग पेट की कई बीमारियों के उपचार में होता है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
    8. हरी सब्जियां पालक, मेथी पाचन सुधारने का अच्छा उपाय है, इनके सेवन से कब्ज का उपचार  होता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
    9. मूली का सेवन पेट में गैस की समस्या में रामबाण इलाज है। मूली पर काला नमक लगाएं और सलाद जैसे खाये। मूली की सब्जी और रस पीने से भी फायदा होता है। इसे रात को ना खाए।
    10. खाने में फलों का इस्तेमाल अधिक करे। फलों में पपीता, अमरूद, अंजीर, संतरे और अनार खाए। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे पाचन क्रिया ठीक होती है और पेट भी साफ़ रहता है।

    पाचन क्रिया कैसे बढ़ाए टिप्स

    लगातार कई घंटों तक एक ही जगह पर ना बैठे और अगर आपने काम की वजह से आपको एक ही जगह बैठना पड़ता है तो एक दो घंटे में पांच से दस मिनट का ब्रेक ले और कुछ कदम चले।

    • खाना चबा चबा कर खाए।
    • धूम्रपान, तंबाकू और शराब से दूर रहे।
    • तला हुआ और मसालेदार खाने से परहेज करें।
    • रात को देर से ना सोए, छह से आठ घंटे की नींद ले।
    • सुबह दोपहर और रात का भोजन सही समय पर करें।

    गंभीर रोग होने पर और प्रेग्नेंट महिलाएं गर्भावस्था के दौरान किसी भी देसी नुस्खे और दवा के सेवन से पहले आयुर्वेदिक वैद या डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

    दोस्तों पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय, Home Remedy for Good Digestion Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट के जरिये बताये और अगर आपके पास पाचन क्रिया ठीक करने के तरीके और देसी नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे|

    Recent Articles

    49 COMMENTS

    1. Mai suru SE bhut patla tha to Maine ek baar mota hone ki dawa khai thi usse mera sarir to mota hone LGA par haat paoun me koi fark nhi pada.sar esha kyon hota hoga.sar..muje rply Karen…

    2. सर खाता-पीता बहुत अधिक हो पर सेहत नहीं बनती सेहत वाली चीजें खाने से पतला हो जाता हूं क्या कारण हो सकता है प्लीज बताइए

    3. Meri pachan sakti bilkul kharab ho chuki h, jitni bar khana khata hu uske lagbhag thodi der Baad mujhe sochalaya Jana padta hai, loose motion nahi hai, aur mai khana bhi sahi tarike se ,time par khara hu, neend bhi puri leta hu, nasha nahi, mel nahi koi buri adat nahi , thodi thodi halki fulki excercise bhi karta hu lekin fir bhi meri pachan sakti lagbhag khatam si ho gyi hai.

      • कब्ज का इलाज के लिए घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक दवा के प्रयोग कर सकते है पर इसके साथ साथ अपने आहार में फाइबर से भरपूर फ़ूड शामिल करे.

    4. Sir hame time be time fresh hone jana padta hai pet saaf ni hota jiski wajah se koi bhi kaam ni kar pate hamesha ek dar laga rahta hai ki fresh na hone jana pade mai aisa kya karu ki pet sahi rahe gas bhi banti hai

    5. Mujhe gas ka problem hai. Mujhe bhahut dakar aata hai. Pet me bharipan bana rehta hai. Chest me jalan bhi hoti hai. Sath hi bechaini bhi hoti hai.

    6. Mere pure pet aant me sujan hai aur doctor kehta hai ki mujhe infection hai, infection ki dawai kha rahi hu par koi farak nahi pad raha mujhe pta hai ki mujhe pet aanto me sujan hai main 4 month se preshaan hu upay btaye.

      • पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय घरेलू नुस्खे योग और एक्सरसाइज के बारे में ऊपर लेख में बताया गया है आप लेख में बताये गए उपाय पढ़े.

    7. सर जी मेरा पाचन क्रिया कमजोर है सुबह जब लेटरिंग जाता हूँ तो ज्यादा जोर लगाना पड़ता है जिससे शुक्रमेह की समस्या आ जाती है.

    8. meri umar 60 saal ki hai mera pachan kamjor hai mujhe kabj ki bimari hai aur pet me gas aur jalan rahti hai pet bhari rahta hai aur subah me pet saaf nahi aata hai please iska ilaj bataiye.

    9. kuch bhi khau aesa lagta hai jese fresh hone jana hai aur agar 5 minute tak khada rah lu to lagta hai fresh hone jana hai.

    10. Sir mera pachan sahi nahi hota pet me bharipan aur gas ki dikkat hoti hai jiski wajah se mere chehre par dana aur mukh me chala nikalne ki samasya hai. Kripya koi upay bataiye.

      • पेट में भारीपन गैस और पाचन की समस्या के इलाज के लिए दवा और उपाय करने के साथ इस बात का भी ध्यान रखे की क्या खाएं और क्या परहेज करे.

    11. कितना भी खाता हूँ फिर भी कुछ भी असर नहीं होता है कुछ उपाय बताये.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles