More

    पेट फूलने का इलाज और भारीपन के 10 आसान उपाय और नुस्खे

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेपेट फूलने का इलाज और भारीपन के 10 आसान उपाय और नुस्खे

    पेट फूलने का इलाज घरेलू उपचार और उपाय कैसे करे इन हिंदी: पेट भारी रहना, मरोड़ उठना, अफारा, दर्द और पेट फूलना के कारण में सबसे प्रमुख कारण है पेट में गैस बनना। अक्सर कुछ लोगों का ये भी कहना होता है की वे खाना खाने के बाद पेट में भारीपन और ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस करते है। कई बार पेट की गैस बाहर न निकलने और डकार नहीं आने की वजह से गैस आंतों में जमा होने लगती है जिससे stomach bloating महसूस होती है। 

    विशेषज्ञों के मुताबिक कई घरेलू उपायों से भी इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। खास बात तो यह है की इन घरेलू उपायों के कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। पेट में गैस बनने पर कब्ज़ होने लगती है और कब्ज़ की स्तिथि में मल आंतो में ही सड़ने लगता है। इस मल के शरीर से बाहर न निकलने पर पेट फूलने लगता है।  

    कुछ लोग पेट फूलने की समस्या का ट्रीटमेंट करने और भारीपन का इलाज के लिए गैस की दवा लेते है तो कुछ लोग अपने खाने पीने का तरीका बदलते है, पर मेडिसिन लेने और उपाय करने के बाद भी पेट फूलना गैस बनना जैसी समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। इस लेख में आज हम जानेंगे पेट का भारीपन कैसे दूर करे और पेट फूलने पर क्या करना चाहिए, पेट फूलने का इलाज ,ayurvedic treatment and home remedies (gharelu nuskhe) for stomach tight heavy problem in hindi.

    पेट का फूलना और भारीपन के कारण – Pet Fulne Ka Reason

    • पेट में अच्छे बैक्टीरिया ना होना या कम होना
    • कब्ज रहना और सुबह पेट ठीक से साफ ना होना
    • आंतों में गैस का जमा होना
    • भोजन खाने का तरीका सही नहीं होना
    • भोजन करते समय पानी ज्यादा पीना
    • ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना

    पेट फूलने के लक्षण क्या है – Pet Fulne Ke Lakshan

    • पेट से गैस न निकलना और डकार आना भी बंद होना
    • कभी पेट के ऊपरी हिस्से में तो कभी निचले हिस्से में दर्द करना
    • पेट heavy और tight रहना
    • खाना खाने के बाद पेट दर्द और गैस होना
    • पेट में गर्मी और सूजन की समस्या होना

    पेट फूलने का इलाज और घरेलू उपचार

    Pet Fulne Ke Gharelu Upay Nuskhe in Hindi

    1. दोस्तों हमारे पेट में कई हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते है जो भोजन को पचाने में उपयोगी होते है, पर कई बार हमारे गलत खानपान, किसी गंभीर रोग और एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक सेवन से पेट में मौजूद ये अच्छे बैक्टीरिया कम होने लगते है जिस कारण खाना ठीक से नहीं पचता और अफारा व पेट भारी रहना जैसी समस्या आने लगती है।
    2. दही में ऐसे कई अच्छे बैक्टीरिया होते है जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते है। वैसे तो भोजन के समय भी दही का सेवन कर सकते है पर सुबह खाली पेट इसे खाने से ये बड़ी आंत तक आसानी से पहुंच जाती है जिससे पेट को आराम मिलता है।
    3. फल (fruits), सेब का सिरका और गाजर की कांजी में भी हेल्दी बैक्टीरिया होते है, कुछ दिनों तक उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करें इससे आप पेट की समस्या से आराम महसूस करने लगेंगे।
    4. पेट फूलने का इलाज के लिए आप चूर्ण भी बना सकते है। काली मिर्च, सौंफ, काला नमक और अजवाइन इन सब को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें और चूर्ण बना ले। छाछ या गर्म पानी के साथ इस चूर्ण का सेवन करें। इस घरेलू नुस्खे से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलने लगेगा।
    5. गैस बाहर नहीं निकलने के कारण भी पेट में अफारा और भारी होने की समस्या होती है। इसके इलाज के लिए गुनगुना नींबू पानी पिएं। इससे gas pass होने लगेगी और साथ ही पेट में गैस बनना भी बंद होगा।
    6. पुदीना पेट फूलना और गैस बनना दूर करने का सबसे असरदार और अच्छा उपाय है। पुदीने को आप चाय या फिर खाने में मिला कर भी ले सकते है। ये उपाय पेट फूलने की दवा का काम करता है।
    7. खाना खाने के बाद पेट फूलना और दर्द के इलाज के लिए सेंधा नमक और थोड़ा नींबू का रस 1 गिलास पानी में मिला कर धीरे धीरे पिए। इस होम रेमेडी से पेट फूलने की समस्या का समाधान होने लगेगा।
    8. सौंफ के बीज, सौंफ का पानी, अदरक की चाय, जीरा, अजवाइन, नींबू पानी, पपीता, कद्दू, केला और पालक। ये कुछ नुस्खे, फल और आहार ऐसे है जो pet fulna treatment में असरदार है।
    9. अपने आहार में अदरक और लहसुन का प्रयोग भी करें। अदरक को पीस कर अपने भोजन में इसका सेवन करें या अदरक की चाय बना कर भी पी सकते है।
    10. भोजन करते वक़्त सब्जी और दाल में 1 चम्मच देसी घी का मिला कर खाएं। इससे मल आंतों में नहीं चिपकेगा।

     पेट का भारीपन कैसे दूर करे – Pet Ka Bhari Pan Ka ilaj in Hindi

    • खाना खाने के तुरंत बाद तुरंत चाय पीना या भोजन करते समय पानी ज्यादा पीना कुछ ऐसे कारण है जिससे पेट में भारीपन होना और मरोड़ की समस्या होती है। अगर चाय पीना हो तो भोजन के 1 घंटा बाद पीना चाहिए।
    • कई लोगों की आदत होती है वे भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते है जो एक गलत आदत है। इससे पेट में गैस ज्यादा बनती है और भोजन भी ठीक से नहीं पचता।
    • शादी या फिर कहीं खाने पर जा कर बिना सोचे एक के बाद एक बेमाल चीजें खाने से भी पेट खराब हो जाता है। आप चाहे महीने में 1 ही दिन ऐसे खाने पर जाते हो पर stomach bharipan की शुरुआत वहीं से ही होती है।
    • पेट भारी रहना अक्सर कब्ज की वजह से भी होता है। इससे बचने के लिए हफ्ते में 1 बार त्रिफला चूर्ण ले ये पेट साफ करने का रामबाण उपाय है।
    • एक गलती जो हम अक्सर करते है जैसे कोई चीज हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है तो हम दिन भर उसे ही कहते रहते है। ज्यादा मात्रा में अगर किसी चीज का सेवन किया जाए तो उससे वो फायदा नहीं मिल पाता और गैस बनने लगती है।
    • पेट फूलने का इलाज, शाम के समय गुनगुना पानी पिए और जितना हो सके तो ठंडा पानी से दूर रहे।
    • फाइबर वाले फूड पेट के लिए अच्छे होते है पर उन्हें अधिक मात्रा में से gas problem होने लगती है। ऐसे में ऐसी चीजों का जरूरत से अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
    • पेट फूलने का इलाज में जल्दी ना पचने और पेट में चिपकने वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए जैसे की मैदा से बने food, फास्ट फ़ूड। इन्हें पचने में समय अधिक लगता है और ये आंतों में जमा होने लगता है।
    • ज्यादा मीठा और तेज नमक खाने से भी बचना चाहिए।
    • दिन की शुरुआत योग एक्सरसाइज से करें। ज्यादा देर तक एक ही जगह पर नहीं बैठना चाहिए और रात के खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए।

    पेट की गैस ना निकलना – Gas Pass Na Hona

    • आहार में लहसुन प्रयोग करें।
    • पुदीने की चाय पिए।
    • हल्का गर्म नींबू पानी पिए।
    • तेज मिर्च मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए।
    • हींग पानी में पीसकर नाभि के आस पास लेप करने से भी गैस निकलने लगेगी।

    दोस्तों पेट फूलने का इलाज भारीपन का घरेलू उपचार, Pet fulne ke gharelu nuskhe upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास खाना खाने के बाद पेट में दर्द होना फूलना और भारी रहना का ट्रीटमेंट से जुड़े नुस्खे है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    1 COMMENT

    1. Mujhe liver ki dawa badlne ko bataya tha doctor ne ab mujhe dard to nhi hai lekin pet bhara sa rahta hai. Sir main liver ka syrup bhi pee rha hu lekin aaram nhi hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles