More

    सूजन आँखों के मुख्य कारण क्या हैं

    Swollen Eyes - आंखों में सूजनसूजन आँखों के मुख्य कारण क्या हैं

    आँखे इस दुनिया को देखने के लिए सबसे जरुरी अंग है, इसीलिए उनकी देखभाल करना बहुत जरुरी होता है| आँखों में सूजन आने के बहुत सारे कारण होते है, मानसिक तनाव, एलर्जी, नींद का पूरा ना होना, टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर इत्यादि पर बहुत देर तक काम करना, बहुत अधिक रोने पर इत्यादि के कारण हो सकती है| अगर आपको कभी भी आँखों में कोई भी परेशानी महसूस हो तो कभी भी अपनी मर्जी से कोई भी दवाई अपनी आँखों में नहीं डालनी चाहिए, ऐसा करने से परेशानी बढ़ भी सकती है, इसीलिए किसी भी दवाई का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के ना ले| चलिए आज हम आपकी आँखों में सूजन होने के कारणों के बारे में बताते है –

    1 – कुछ इंसान खाने में बहुत अधिक नमक खाते है, जिसकी वजह से उनके शरीर में सोडियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से भी आपकी आँखे सूज सकती है|

    2 – जब कोई भी महिला या पुरुष जब किसी भी वजह से अत्याधिक रोते है तो उनकी आँखों में आंसू बनाने वाली मांसपेसियों पर बहुत ज्यादा जोर पड़ता है, जिसकी वजह से उनकी आँखों में सूजन आ जाती है|

    3 – चश्मे और कांटेक्ट लेंस का बहुत अधिक इस्तेमाल करने से भी कई बार आँखों में सूजन आ जाती है, इसीलिए लगातार इस्तेमाल करने बचे|

    4 – बहुत सारे लोग टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन को लगातार बहुत देर तक देखते रहते है, जिसकी वजह से आँखों पर काफी जोर पड़ता है, जिससे मांसपेशियों पर बहुत अधिक दवाब पढ़ सकता है, जिससे आँखों में सूजन आ जाती है|

    5 – बहुत अधिक शराब पीने हमारे शरीर में अल्कोहल की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जो हमारी आँखों की मांसपेशियों पर अधिक दवाब डालती है, जिसकी वजह से हमारी आँखों में सूजन आ सकती है|

    6 – अगर आपकी आँखों में लाली, संक्रमण, पलक पर फुंसी इत्यादि परेशानी हो रही हो तो इन सभी वजह से भी आपकी आँखों में सूजन की परेशानी हो सकती है|

    7 – जब हम घर से बाहर जाते है या धूम्रपान करते है, तो धुंआ हमारी आँखों में चला जाता है| जिससे हमारी आँखों में एलर्जी हो सकती है या आँखों में सूजन जैसी परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है|

    8 – उम्र बढ़ने पर हमारे शरीर में हार्मोन्स में बदलाव होते है, हार्मोन्स के इस बदलाव के कारण भी कई बार आँखों में सूजन की परेशानी हो सकती है| अक्सर महिलाओ के शरीर में हार्मोन्स बदलाव ज्यादा देखने को मिलते है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles