More

    आँख लाल हो जाने पर उनको ठीक करने के घरेलु उपाय

    Red Eyes - आँखें लाल होनाआँख लाल हो जाने पर उनको ठीक करने के घरेलु उपाय

    आँखे हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और नाजुक अंग होता है, जिसका ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है| कई बार जब हम सो कर उठते है तो हमारी आँखे लाल मिलती है, हम कही बाहर से आ रहे हो और जा रहे हो तो भी हमारी आँखे लाल हो जाती है| आँखे लाल होने के बहुत सारे कारण होते है, धुल मिटटी के कण, इन्फेक्शन होना, आँखों में धुंआ, कुछ गिर जाना इत्यादि| आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से आँखों के लाल होने की समस्या से आराम से छुटकारा पा सकते है –

    1 – अगर आपकी आँख लाल हो रही है और उसमे जलन और दर्द की शिकायत हो रही है| तो आपको एक साफ़ कपडा लेना है और उसमे एक बर्फ का टुकड़ा रख कर आँखों की सिकाई करनी है, ऐसा करने से आपको तुरंत राहत मिलेगी|

    2 – अपनी आँखों को दिन में कम से कम 3 से 4 बार ठन्डे पानी से जरूर धोना चाहिए,ऐसा करने से आपकी आँखों में जो धुल मिटटी इत्यादि का कण और गन्दगी होती है वो निकल जाती है|

    3- 4 चम्मच हल्का गुनगुना दूध लेकर उसमे 4 चम्मच ही शहद लेकर दोनों को आपस में अच्छे से मिलाए,जब दोनों मिल जाए तो उससे अपनी आँखों को धो ले| आप इस मिश्रण की 1 या 2 बूँद अपनी आँखों में भी डाल सकते है| ऐसा करने से आपको काफी जल्दी आराम मिलेगा|

    4 – गुलाबजल भी आँखों में लाली को कम करने में बहुत असरदायक होता है| गुलाबजल की 2 से 3 बूँद को आँखों में डाले और लेट जाए| ऐसा करने से आपकी आँखों की लाली जल्द ही खत्म हो जाएगी|

    5 – थोड़ा सा हरा धनिया ले उसमे थोड़ा सा त्रिफला(किसी भी पंसारी की दूकान पर आसानी से मिल जाता है) लेकर दोनों को बारीक पीस कर चटनी बना ले,रोजाना इसका सेवन करने से आपकी आँखो की रौशनी भी बढ़ती है और लाली भी कम होती है|

    6 – आधा कप सेब का सिरका और आधा कप ताजा पानी ले, दोनों को अच्छी तरह से मिला ले,फिर उस मिश्रण से दिन में 2 बार अपनी आँखों को धो ले| ऐसा करने से आपकी आँखों की लाली जल्द ही खत्म हो जाएगी|

    7 – अगर आपकी आँख लाल हो रही हो और उसमे सूजन और दर्द भी हो रहा हो तो आप अमरुद के पत्ते लेकर उन्हें पीस ले,इस लेप को पलकों पर लगाए,सुख जाने पर ताजे पानी से धो ले| इससे आपको काफी जल्दी आराम मिलेगा|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles