More

    आँखों में दर्द के मुख्य कारण क्या हैं

    Pain in Eyes - आँखों में दर्दआँखों में दर्द के मुख्य कारण क्या हैं

    अगर किसी की भी आँख में दर्द की परेशानी हो तो वो बहुत विचलित हो जाता है| आँख हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है उसमे अगर थोड़ी सी भी परेशानी हो जाए तो हमे सबसे ज्यादा तकलीफ होती है| अगर आपकी आँख में दर्द लम्बे समय से हो रहा हो तो लापरवाही नही करनी चाहिए अन्यथा आपकी आँखों में परेशानी बढ़ सकती है| अगर हमे आँखों में होने वाले दर्द के कारणों का पता हो और हम थोड़ी सी सावधानी बरते तो हम आसानी से आँखों के दर्द से बच सकते है| चलिए आज हम आपको आँख में दर्द होने के मुख्य कारणो के बारे में बताते है –

    1 – आँख में एलर्जी होने पर, कुछ गिर जाने पर, वायरल संक्रमण होने पर आपकी आँख में दर्द की शिकायत हो सकती है|

    2 – कई बार आँख की पलक में संक्रमण हो जाता है जिसकी वजह से आपकी पलक में गांठ हो जाती है, जिसे हम गुहेरी के नाम से जानते है| ऐसा होने पर आपकी आँखों में दर्द हो सकता है|

    3 – कांटेक्ट लेंस लगाने की वजह से कई बार लेंस से आँख की सतह पर खरोंच भी आ सकती है, आँख में खरोंच आने पर भी काफी तेज दर्द हो सकता है, ऐसा होने पर कभी भी लापरवाही नही करनी चाहिए अन्यथा आपकी आँख की रौशनी भी प्रभावित हो सकती है|

    4 – अगर आप माइग्रेन की बीमारी से ग्रस्त है तो आपके सर के साथ साथ आँखों में भी दर्द की परेशानी हो सकती है, ऐसे में डॉक्टर के दवारा दी हुई दवाई का इस्तेमाल करना भूले, फिर भी परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह ले|

    5 – बहुत अधिक समय तक टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर के आगे बैठ कर काम करने से भी आपकी आँखों में दर्द हो सकता है, इसीलिए कभी भी इनके आगे लगातार नही बैठना चाहिए| बीच बीच में आँखों को कुछ देर के लिए बंद करके आराम जरूर देना चाहिए, ऐसा करने से आप आँखों के दर्द से मुक्ति पा सकते है |

    6 – कई बार घर में सफाई करते वक़्त क्लीनर और केमिकल वाली चीजे आँख में चली जाती है, ऐसे पदार्थ जब आँख में चले जाते है तो आँखों में जलन और दर्द भी पैदा कर सकते है| ऐसा हो जाने पर अगर आप अपनी आँखों को तुरंत किसी आँखों के डॉक्टर नही दिखाते है तो आपकी आँख के लिए भयानक स्थिति आ सकती है, इसीलिए लापरवाही बिलकुल भी नही करनी चाहिए|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles