More

    आँखों में तनाव के लक्षण क्या हैं

    Eye Strain - आंखों में थकन और भारीपनआँखों में तनाव के लक्षण क्या हैं

    आँखे हम सभी की जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, हमारे चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाती है| इसीलिए उनकी देखभाल करना भी बेहद जरुरी होता है, आमतौर पर आँखों में कुछ परेशानी ऐसी होती है, जिनकी वजह से हमे थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है लेकिन अच्छी बात ये होती है की ऐसी परेशानी अपने आप चली भी जाती है| लेकिन कई बार छोटी सी परेशानी भी गंभीर रूप ले लेती है, इसीलिए कभी भी ऐसी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए| चलिए आज हम आपको आँखों में तनाव के लक्षण के बारे में बताते है, जिनकी मदद से आप आसानी से पहचान सकते है –

    1 – अक्सर आँखों में तनाव के साथ दर्द की शिकायत भी हो सकती है, जिसका अगर उपचार ना किया जाए तो दर्द आपके सिर के साथ साथ गर्दन और पीठ में भी हो सकता है| इसीलिए बिना देरी किए तुरंत किसी अच्छे नेत्र चिकित्सक से सलाह ले|

    2 – कई बार आँखों में सूखापन और लाली आने का कारण भी आँखों में तनाव हो सकता है| वैसे तो ये परेशानी इतनी गंभीर नहीं होती है लेकिन अगर आप ध्यान नहीं देते है तो कई बार घातक परिणाम भुगतने पढ़ सकते है|

    3 – अक्सर जब हम तेज रौशनी में जाते है या कुछ काम करते है तो हमारी आँखों में चकाचोंध या कोई और परेशानी होने का कारण आँखों का तनाव भी हो सकता है| ऐसी परेशानी होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से इलाज करना चाहिए|

    4 – जब भी हम पढ़ाई, सिलाई, बुनाई इत्यादि काम करते है, ऐसे काम जिनमे हमे अपनी नजर का इस्तेमाल या बहुत ज्यादा जोर देना पड़ता है| ऐसे कार्यो को करने में अगर आपको परेशानी हो रही हो तो इसका मुख्य कारण आँखों में तनाव या अन्य कोई परेशानी भी हो सकती है| ऐसा लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए|

    5 – कई बार जब हम कोई पास या दूर की किसी चीज को देखते है, तो आपको वो चीज साफ़ दिखाई नहीं देती है या धुंधली दिखाई देती है,ऐसे लक्षण आपकी आँखों के लिए बुरे संकेत को प्रदर्शित करते है|आँखों में धुंधलापन होने पर परेशानियाँ काफी बढ़ जाती है|

    6 – अक्सर हमारी आँखों के सामने तैरती हुई चीजे भी दिखाई देने लगती है या किसी भी चीज की 2 छवि भी दिखाई देने लगती है| इस तरह के लक्षण आँखों के लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकते है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles