More

    जानिए सेब के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (apple meaning in hindi )

    Uncategorizedजानिए सेब के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (apple meaning in hindi )

    सेब ( apple in hindi या apple meaning in hindi )

    इस दुनिया में शायद ही कोई इंसान हो जिसने सेब का नाम ना सुना हो या सेब का सेवन ना करा हो| हम सभी ने बचपन से सुना है की एक सेब रोजाना खाने से आप स्वस्थ रहते है| सेब में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,फैट,कैल्शियम,आयरन,मैग्नीशियम और विटामिन्स इत्यादि भरपूर मात्रा में पाए जाते है| चलिए अब हम आपको सेब के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे है|

    जानिए दालचीनी के अचूक फायदे, उपयोग और रेसिपी ( Cinnamon in hindi )

    जानिए क्विओना के अचूक फायदे, उपयोग और रेसिपी ( quiona in hindi )

    apple meaning in hindi

    सेब के फायदे ( benefits of apple )

    ऊपर आपने जाना की सेब कया होता है,अब हम आपको सेब खाने के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

    1 – कैंसर की रोकथाम

    सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है जो कैंसर को खत्म करने या रोकने में काफी असरदायक होते है| सेब लंग्स,ओवरी कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में भी काफी मददगार होता हैं। इसीलिए अगर आप अपने आप को किसी भी प्रकार के कैंसर से बचाना चाहते है तो नियमित रूप से सेब का सेवन कीजिए|

    2 – कोलेस्ट्रोल को काम करता है

    अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है तो सेब का सेवन करने से आपके शरीर का बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है| सेब में मौजूद गुण शरीर में उपस्थित कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में मददगार होते है| अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है तो आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है|

    3 – दांत को सफ़ेद बनाता है

    अगर आपके दांत हल्के पीले या सफेद नही है तो सेब का सेवन करने से आपके दांत सफ़ेद होने लगते है| सेब में मौजूद मैलिक एसिड दांतो का पीलापन दूर करके दांतो को सफ़ेद और चमकदार बनाता है|

    4 – अस्थमा में राहत – सेब में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एलर्जिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में होते है,जो अस्थमा की परेशानी को कम करने में काफी मददगार साबित होते है |

    5 – आंतो के लिए फायदेमंद – अगर आप आंतो की किसी भी परेशानी से ग्रसित है तो आपको फाइबर युक्त पदार्थो का सेवन करने की सलाह दी जाती है| डाइटरी फाइबर की वजह से पेट दर्द, कब्ज और दस्त जैसी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है,सेब में डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| इसलिए नियमित सेब का सेवन करने से आप आंतो में होने वाली समस्याओ से निजात पा सकते है|

    सेब के उपयोग और रेसिपी

    1 – सेब का सेवन आप सीधे भी कर सकते है| लेकिन सेब का सेवन करने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लें, उसके बाद आप उसे सीधे भी खा सकते है या काट कर उसमे काला नमक मिला कर खा सकते है|

    2 – सेब का सेवन आप सलाद के साथ भी कर सकते है,फ्रूट चाट में भी सेब का उपयोग करके सेवन कर सकते है| सेब का जूस भी बना कर ले सकते है|

    3 –  अगर आप रायता खाना पसंद करते है तो आप सेब का रायता बना कर भी खा सकते है| सबसे पहले आप दही लेकर उसे हल्की सी फेंट लें,उसके बाद उसमे सेब के छोटे छोटे टुकड़े काट करउसमे मिला लें,आप चाहे तो अपनी पसंद के अन्य फल भी डाल सकते है| उसके बाद उसमे रायता मसाला और स्वादनुसार काला नमक डाल सर सेवन कर लें|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles