More

    खुबानी के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (Apricot In Hindi )

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सखुबानी के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (Apricot In Hindi )

    खुबानी (Apricot In Hindi )

    आज हम इस आर्टिकल में यह जाने गे की एप्रीकॉट को हिंदी में (Apricot In Hindi ) क्या बोलते है। और इसके अन्य फ़ायदा क्या क्या है। खुबानी अपने खट्टे मीठे स्वाद और गुणों की वजह से दुनिया भर में लोकप्रिय है| खुबानी में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-सी, विटामिन- ई इत्यादि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| खुबानी की दुनिया भर में कई प्रकार की किस्मे पाई जाती है, भारत में खुबानी की हलमन और राकचिकारपो किस्मे ज्यादा उगाई जाती है| चलिए अब हम आपको खुबानी के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

    जानिए – अरंडी के तेल के फायदे,उपयोग और रेसिपी (castor Oil In Hindi )

    apricot in hindi

    खुबानी के फायदे (Benefits Of Apricot In Hindi )

    1 – वजन कम करने में मददगार – अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे है तो खुबानी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है| नाश्ते में साबूत खुबानी का सेवन करने से आपको बार बार खाना खाने की इच्छा नहीं होती है या कह सकते है की आपको भूख काफी समय बाद और कम लगती है| किसी भी इंसान की अगर भूख कम हो जाए तो वजन भी धीरे धीरे कम होने लगता है| खुबानी में मौजूद फाइबर आपके पेट को भरा भरा रखने में मदद करता है|

    2 – पाचन तंत्र को बेहतर बनता है – आज के समय में पेट से सम्बंधित की परेशानियो का सामना बहुत सारे लोग कर रहे होते है| खुबानी का सेवन करने से आपको पेट से सम्बंधित परेशानियो से छुटकारा मिल जाता है| खुबानी में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और आपको स्वस्थ रखने में सहायक होता है|

    3 – ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायक – खुबानी में मौजूद फेनोलिक नामक फाइटोकेमिकल्स ह्रदय से सम्बंधित परेशानियो को दूर करने में सहायक हो सकता है| अगर आप भी किसी ह्रदय से सम्बंधित परेशानी का सामना कर रहे है तो आपको नियमित रूप से खुबानी का सेवन करना चाहिए|

    4 – एनीमिया की परेशानी को दूर करने में सहायक – एनीमिया या खून की कमी होने पर खुबानी का सेवन करने से आपको रहत मिल सकती है| खुबानी में आयरन, फाेलेट और अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर में खून की मात्रा को संतुलित करने में सहायक होते है| नियमित रूप से खुबानी का सेवन करने से एनीमिया की परेशानी को दूर करने में काफी मदद मिलती है|

    5 – सूजन से राहत दिलाने में मददगार – खुबानी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने के लिए काफी मददगार साबित हो सकते है| खुबानी के नियमित सेवन से आप सूजन की समस्या से छुटकारा पा सकते है|

    खुबानी का उपयोग और रेसिपी

    1 – खुबानी का उपयोग आप सीधे भी कर सकते है, खुबानी लाए और धो कर उसका सेवन कर लीजिए|

    2 – खुबानी का इस्तेमाल खुबानी शेक के रूप में भी किया जाता है| खुबानी शेक बनाने के लिए सबसे पहले आपको थोड़ी सी खुबानी लेनी है उसके बाद उन्हें बीच में से काट उनके बीज निकाल दें, फिर दूध में खुबानी डाल कर मिक्सी में पीस लें, आपका खुबानी शेक तैयार है, अगर आपको जरुरत लगे तो स्वादनुसार चीनी मिला सकते है|

    3 – खुबानी (apricot in hindi) का सेवन दही के साथ भी किया जा सकता है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles