More

    अश्वगंधा के उपयोग के तरीके और उपयोग के फायदे

    Ayurvedic Nuskhe - आयुर्वेदिक नुस्खेअश्वगंधा के उपयोग के तरीके और उपयोग के फायदे

    अश्वगंधा प्रकृति द्वारा दिए गए अनमोल उपहारों में से एक है। चिकित्सा के क्षेत्र में अश्वगंधा का अपना ही महत्व है। यह कई बीमारियों को ठीक करता है। अश्वगंधा देश के हर कोने में आसानी से मिल जाता है। अगर आप इसके गुणों के बारे में जानेंगे तो पेट, दिल से जुड़े हर तरह के रोग दूर हो जाएंगे।

    इस लेख में संजीवन बूटी कहे जाने वाले अश्वगंधा के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके गुण, इसके लाभ, इसका उपयोग कैसे करें, इसके बारे में बताया गया है। अश्वगंधा के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

    अश्वगंधा के फायदे नुकसान और सेवन कैसे करे इन हिंदी: अश्वगंधा कई सारी बीमारियो को दूर करने में सहायक होता है, जानिए अश्वगंधा के फायदे, नुक्सान और सेवन करने के तरीके के बारे में| आयुर्वेदिक तरीके से उपचार में ashwagandha एक ऐसी रामबाण दवा है जो कई रोग ठीक करने में उपयोग की जाती है। अश्वगंधा कैप्सूल, पाउडर और तेल के रूप में आता है जिसे पतंजलि या पंसारी से ले सकते है। अश्वगंधा से होने वाले फायदे में हाइट बढ़ाने और वजन बढ़ाना प्रमुख है। 

    अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लिवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।अश्वगंधा सफेद रक्त कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं दोनों को बढ़ाने का काम करता है। जो कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में फायदेमंद होता है।

    आज हम आपको अश्वगंधा के फायदे और इससे जुड़े नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। अश्वगंधा का वैज्ञानिक नाम विथानिया सोम्नीफेरा है यह आमतौर पर भारत और उत्तरी अफ्रीका में उगाया जाता है।

    शतावरी के रूप में अश्वगंधा का सेवन करने से कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक लाभ होते है। अश्वगंधा को कैसे ले और ये क्या काम करता है, अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े, यहां हम अश्वगंधा के फायदे नुकसान और अश्वगंधा के घरेलू उपाय व नुस्खे के बारे में जानेंगे, patanjali ashwagandha powder and capsules benefits in hindi language for men and women.

    अश्वगंधा के फायदे और घरेलू उपाय

    Ashwagandha Powder Benefits in Hindi

    अश्वगंधा एक प्रकार का पौधा है जिससे पाउडर और कैप्सूल के रूप में कई तरह की आयुर्वेदिक दवाइयां बनाई जाती है, इसके साथ साथ कई घरेलू नुस्खे में इस औषधि का प्रयोग किया जाता है।

    1. सफेद पानी (लिकोरिया) की वजह से women के शरीर में कमजोरी आने लगती है और साथ ही प्रजनन क्षमता पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। अश्वगंधा के सेवन से महिलाओं को इस रोग से काफी राहत मिलती है। ब्रेस्ट का साइज़ बढ़ाने के लिए अश्वगंधा शतावरी के साथ ले।
    2. पुरुषों के लिए भी अश्वगंधा चूर्ण से होने वाले फायदे अनेक है। इसके सेवन से men की प्रजनन क्षमता बढ़ती है, शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है, शारीरिक थकान, कमजोरी दूर होती है, शरीर में जोश आता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो लोग अनिद्रा के रोग से परेशान है और गहरी नींद नहीं ले पाते उनके लिए अश्वगंधा एक अचूक दवा है।
    3. वजन बढ़ाना है तो इसमें भी अश्वगंधा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अश्वगंधा और शतावरी को मिलाकर इसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिलाये और रात को सोने से पहले या कसरत के बाद इसका 1 चम्मच पाउडर खाये और ऊपर से गरम दूध पिए। 1 महीना ये उपाय करने पर weight gain होने लगेगा। जाने वजन कैसे बढ़ाये
    4. अश्वगंधा से हाइट कैसे बढ़ाये, अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इसका जवाब है हां अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है। लम्बाई बढ़ाने के लिए ये रामबाण आयुर्वेदिक मेडिसिन है। 1 गिलास दूध में 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिला कर इसका सेवन करे। ये उपाय 40 से 45 दिन नियमित करने पर हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है।
    5. हाई ब्लड प्रेशर के उपचार में भी ये काफी फायदेमंद है। हाई बीपी की बीमारी में अश्वगंधा चूर्ण दूध के साथ सेवन करें। इसका सेवन करने से तनाव भी कम होता है। लो बीपी होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
    6. फोड़े फुंसी और जख्म ठीक करने के लिए अश्वगंधा के पत्तों को पीसकर घाव पर लगाए।
    7. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा, आंवला और मुलेठी को बराबर मात्रा में मिला कर इस पाउडर का 1 चम्मच रोजाना ले।
    8. टीबी का देशी इलाज में भी ये दवा काफी फायदा करती है और खांसी भी दूर होती है। इसके उपयोग से बॉडी में आयरन की मात्रा बढ़ती है।
    9. कैंसर (cancer) के इलाज में भी ये औषधि काफी उपयोगी है। अश्वगंधा कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने का काम करती है।
    10. अश्वगंधा कैप्सूल और पाउडर के फायदे, कुछ और रोग भी है जिनके उपाय में अश्वगंधा का उपयोग किया जा सकता है जैसे की वेट लॉस, बॉडी बनाना, गठिया, कफ, अस्थमा, खांसी, स्किन के लिए, बालों के लिए, लिवर के रोग और बॉडी इम्यूनिटी बढ़ाना।

    अश्वगंधा के नुकसान – Ashwagandha Side Effects in Hindi

    • अश्वगंधा का सेवन अधिक करने से शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते है, जैसे शरीर का तापमान बढ़ना और बुखार आना। आप को अगर कोई समस्या हो तो इस का सेवन बंद करे और परेशानी ज्यादा होने लगे तो डॉक्टर से मिले।
    • लम्बे समय तक इसके सेवन से दूसरी मेडिसिन शरीर पर जल्दी असर नहीं कर पाती, ऐसे में किसी दूसरी बीमारी के इलाज में ली जाने वाली दवा से जल्दी लाभ नहीं मिलता।
    • शुगर (डायबिटीज), ब्लड प्रेशर व गठिया जैसे रोग के उपचार के लिए अगर अश्वगंधा पाउडर का सेवन करते है तो ध्यान रहे आप इस का सेवन अधिक मात्रा में ना करे।
    • अश्वगंधा के नुस्खे पेट के लिए काफी फायदेमंद है पर इसका सेवन अधिक करने पर ये फायदा करने की बजाय नुकसान कर सकती है, जैसे की दस्त लगना, पेट में गैस बनना और उल्टी आना।
    • नींद नहीं आने की समस्या को दूर करने में ये काफ़ी उपयोगी है पर इस दवाई का सेवन अधिक करने पर ज़्यादा नींद आना या फिर नींद ना आना जैसी समस्याएं होने लगती है जिसका दुष्प्रभाव सेहत पर पड़ता है।

    अश्वगंधा का सेवन कैसे करे

    • अश्वगंधा को कैसे खाये ये इस बात पर निर्भर करता है की किस रोग के इलाज के लिए आप इसका सेवन करना चाहते है व आप की उम्र क्या है। बड़ों के मुकाबले बच्चों के लिए इसकी मात्रा कम होती है।
    • अच्छी सेहत पाने के लिए इस दवा को 2 से 5 ग्राम तक प्रतिदिन ले सकते है। 100 ग्राम मिश्री व 100 ग्राम अश्वगंधा मिला कर रख ले और रात को सोने से पहले दूध के साथ इस मिश्रण का 1 चम्मच ले।
    • किसी रोग के इलाज के लिए अगर आप इसका उपयोग करना चाहते है तो अश्वगंधा को खाने का तरीका उस रोग से जुड़े लेख में जाने।
    • अश्वगंधा चूर्ण और कैप्सूल दोनों रूप में आता है जो आप बाबा रामदेव पतंजलि के स्टोर से या पंसारी से ले सकते है।
    • अगर किसी बीमारी के उपचार के लिए आप कोई देसी दवा या मेडिसिन ले रहे है तो अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिलकर सलाह जरूर ले।
    • गैस, अल्सर व प्रेगनेंसी के दौरान अश्वगंधा कैप्सूल और पाउडर का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
    • वैसे तो आयुर्वेदिक दवा से नुकसान ना के बराबर होते है पर जब इन को सही तरीके से ना ले या अधिक मात्रा में इसका उपयोग करे तो ये नुकसान भी कर सकते है। इसलिए इसके सेवन से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिले और इसे लेने का सही तरीका और सही मात्रा के बारे में विस्तार से जाने।

    दोस्तों अश्वगंधा के फायदे नुकसान और घरेलू उपाय, Ashwagandha Benefits and side effects in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास पतंजलि अश्वगंधा कैप्सूल व पाउडर का सेवन कैसे करे से जुड़े नुस्खे और सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    66 COMMENTS

      • दोस्त वजन बढ़ाने में अश्वगंधा काफी उपयोगी है, जन्म से दुबला पतला होने की स्थिति में उपाय और दवा करने के साथ आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहिए जैसे की पौष्टिक आहार लेना और योग एक्सरसाइज करना.

    1. मुझे मधुमेह की समस्या है और शरीर भी दुबला है क्या अश्वगंधा पाउडर के इस्तेमाल से मेरा वजन ठीक हो सकता है

    2. Sie main dubla patla hu wajan bhi kam hai bukh nahi lagti kuch khata hu to pet me gas ban jati he pet ki problem se pareshan rehta hu bhukh nahi lagti kya ashwgandha aur satawar ka use kar sakta hu aur kitne dino tak karna padega.

      • अश्वगंधा के सेवन के साथ साथ अपने आहार में पौष्टिक फ़ूड खाये और योग व एक्सरसाइज के लिए भी समय निकाले, कई बार हाइट का ना बढ़ना अधिक उम्र या जेनेटिक कारण भी होता है.

    3. ये 15-18 वर्षीय बच्चों को पिलाया जाये तो कोई नुकसान दायक तो नहीं.

    4. अश्वगंधा को गरम पानी के साथ ले सकते है या नहीं।

    5. Sir meri age 19 year hai meri height 5 feet hai kya iske use se height increase ho sakti hai. Yadi ha to iska use kitni matra me aur kaise kare.

    6. Mera naam aman hai aur meri height bahut kam hai main ashwagandha 2 hafto se le raha hu aur koi fayda nahi dikha, mene bahut se nuskhe use kiya lekin koi fayda nahi huaa. meri height aaj 3 saalo se tiki hai aur meri age 17 year hai aur weight 61 kg hai.

    7. Sir meri age 17 saal hai aur meri height badh nhi rhi hai kya main ashwagandha powder use kar sakta hu or iska koi side effect to nhi ho ga.

      • अश्वगंधा का सेवन कैसे करे इसका सही तरीका ऊपर लेख में बताया गया है आप ऊपर लेख को पढ़े.

    8. Agar main ashwagandha height badhane ke liye use karungi to kya mera weight bhi badhega aur mera weight pehle se hi jada hai. Weight na badhne ke liye kya karu agar main ashwagandha ka paryog karu to batana.

    9. मुझे पेट की समस्या है जैसे कि गैस एसिडिटी कब्ज आदि तो क्या मैं हिमालया अश्वगंधा कैप्सूल का उपयोग कर सकता हूँ कृपया उचित सलाह देवे।

    10. Sir ye powder lene ke baad kabhi vajan badha to is powder ko band karne ke bad vajan utna hi rahega ya fir vajan kam ho jayega.

    11. मैं अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली पाउडर सादे पानी में शक्कर के साथ मिलाकर पीता हूँ क्या यह तरीका सही है.

      • Mera age 28 hai mera sharir dubla patla hai min patanjali ki ashwagandha churna subah khali pet sevan karta hu, kya ye sahi acche sehat pane ke liye.

    12. Meri age 19 hai aur meri height 5.2 hai mera weight bhi 37 kg hai. Kya ashwgandha aur shatavari se meri height badh sakti hai iske liye mujhe doctor se milna jaruri hai kya.

    13. Sir mujhe health banani hai matlab mai thoda jada hi slim hu to thodi health me sudhar lane ke liye kya thik rahega.

    14. Health kam karne ke liye kya karna chahiye mera sharir ek dum fit hai 70kg weight aur 6 feet lambai hai par pet halka sa bahar hai iska upay btaye 2-3 inch kam karna hai.

    15. मुझे हर वक्त कितना भी सो लू फिर भी नींद नहीं जाती हर वक्त सोने का मन करता कोई उपाय बताए जिससे मेरी नींद कम हो सके.

    16. Mujhe kamjori mahsus hota hai aur mera pet bar raha hai or sine pe sirf haddi dikhai deta hai kiya kare mujhe pura fit hona hai.

    17. Ashwaghandha aur satawari lene se mujhe nind nahi aa raha hai kya mujhe ashwaghandha aur satawari nahi lena chahiye.

    18. Sir mujhe vajan badhane ke liye iska use karna hai to kya main ise pani ke sath le sakti hu agar haa to kaise use karna hai bataiye.

    19. अगर अश्वगंधा 10 साल पुराना है तो उसे इस्तेमाल कर सकते है.

    20. Hame apna weight aur body dono bnani hai iske liye shatavari aur ashwagandha milakar le. Lakin sir shatavari to women ke liye hoti hai. Ya man bhi le sakte hai koi nuksan to nahi hain na aur ye btao lena kaise hai in ko.

    21. क्या टी बी की बीमारी में अश्वगंधा कैप्सूल सुबह शाम ले सकते है.

    22. Ek mahine se sharir me weakness hai. Hatho me kapkapi aa rahi hai doctor se bhi dawa kha li magar koi asar nahi hua kya ye powder ke prayog se aaram milega.

    23. मुझे हाई बी पी है क्या अश्वगंधा गरम पानी से ले सकता हूँ.

    24. मेरे पास 7-8 साल पुराना चूर्ण है। घर पर तैयार किया गया था। क्या मैं उसे उपयोग कर सकता हूँ.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles