More

    जानिए एवोकाडो के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (Avocado in Hindi )

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सजानिए एवोकाडो के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (Avocado in Hindi )

    Avocado in Hindi : अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं या आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आपको “एवोकाडो” का सेवन करना चाहिए | एवोकाडो स्वास्थय के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है| चलिए पहले हम आपको एवोकाडो के बारे में जानकारी नीचे बता रहे है|

    एवोकाडो कया है ? ( what is Avocado )

    ऐसे बहुत से लोग होते है,जिन्होंने एवोकाडो का नाम तो सुना है लेकिन ना तो उन्होंने उसे कभी देखा है,और ना ही उन्हें एवोकाडो के बारे पता होता है की एवोकाडो फल है या सब्जी| एवोकाडो एक फल होता है और इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन बी-12 इत्यादि भरपूर मात्रा में पाए जाते है| पहले एवोकाडो की खेती दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में ही होती थी लेकिन अब कई अन्य देशों में भी की जाती है|

    जानिए – चिया बीज के रामबाण फायदे (chia seeds in hindi)

    Avocado in Hindi

    एवोकाडो के फायदे – Benefits of Avocado in Hindi

    1. हृदय को स्वस्थ बनाता है

    आज के समय हृदय से संबंधित रोग से ग्रसित लोगो की संख्या काफी है,ऐसे लोगो को एवोकाडो का सेवन करना चाहिए| नियमित रूप से एवोकाडो खाने से हृदय से सम्बंधित परेशानियो से राहत मिलती है|

    2 – पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है

    एवोकाडो में फाइबर के साथ साथ अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते है। इसीलिए इसके सेवन से आपकी पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है।

    3 – वजन कम करने में सहायक –

    एवोकाडो का सेवन करने से आप बढ़े हुए वजन को भी कम कर सकते है| एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो हमारे शरीर वजन को बढ़ने से रोकती है और वजन कम करने में सहायक होती है| एवोकाडो वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन फल होता है इसलिए इसे सुपर फ़ूड भी कहा जाता है|

    4 – आंखों की रोशनी

    अगर आपकी आँखों की रौशनी कम है तो आपको नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन करना चाहिए, एवोकाडो में मौजूद विटामिन्स और पोषक तत्व आँखों की रौशनी को बढ़ाने में काफी असरदायक होते है|

    5 – कैंसर से बचाव

    एवोकाडो का सेवन करने से आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारियो से बचाव कर सकते है| एवोकाडो में मौजूद फाइटोकेमिकल्स कैंसर कोशिकाओं को जन्म लेने से रोकता है| इसीलिए अगर आप अपने आप को कैंसर से बचाना चाहते है तो नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन करना चाहिए|

    एवोकाडो का उपयोग और रेसिपी

    1 – एवोकाडो का इस्तेमाल सीधेतोर भी कर सकते है अर्थात एवोकाडो को सबसे पहले छील लें उसके बाद उसका बीज निकाल कर, उसे खा लें|

    2 – सलाद खाना सभी को पसंद होता है आप एक एवोकाडो को लेकर उसे छील लें, बीज निकाल कर सलाद के साथ काट लें, ऊपर से स्वादुनसार काला नमक भी दाल कर सेवन कर सकते है|

    3 – एवोकाडो का स्वाद मक्खन की तरह होता है, इसीलिए बहुत सारे लोग एवोकाडो की चटनी ब्रेड पर लगा कर भी खाते है| एवोकाडो की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को छील लें, फिर उसमे से बीज निकाल दें,बीज निकलने के बाद बचे हुए गुद्दे को पीस लें, स्वादुनसार काला नमक मिला लें, कुछ लोग चटनी में काली मिर्च पॉउडर या हरा धनिया मिला कर भी चटनी बनाते है |

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles