More

    बाल झड़ने और टूटने से रोकने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सबाल झड़ने और टूटने से रोकने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

    बाल झड़ने और टूटने से रोकने के उपाय: बालों के टूटने और झड़ने की एक बड़ी वजह तेजी से बदलती हमारी जीवनशैली और गलत खान पान है। बालों की ठीक से देखभाल नहीं होने के कारण भी हेयर फॉल की समस्या होती है। पुरुष हो या फिर महीला बालों के गिरने और टूटने की समस्या किसी को भी हो सकती है। अचानक मौसम बदलने के कारण भी अक्सर थोड़े बहुत बाल झड़ते है पर अगर बाल सामान्य से ज्यादा झड़ रहे है तो ये एक बड़ी समस्या हो सकती है। आज हम इस लेख में जानेंगे बाल झड़ने से रोकने के देसी घरेलू नुस्खे और उपाय क्या है, जिनके प्रयोग से बालों के गिरने से निजात मिलेगी, gharelu nuskhe for hair fall tips in hindi.

    बाल झड़ने से रोकने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Gharelu Nuskhe for Hair Fall in Hindi

    1. जैतून का तेल ले कर इसे हल्का गुनगुना कर ले अब इसमें 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर और 1 चम्मच शहद मिला कर पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को नहाने से लगभग 10-15 मिनट पहले अपने बालों पर लगा ले। इस उपाय से बालों का झड़ना बंद हो जायेगा।

    2. अगर डैंड्रफ के कारण बाल झड़ रहे है तो कच्चा पपीता ले और इसका का लेप बना कर 10-15 मिनट के लिए बालों पर लगायें।

    3. मेहंदी को बालों के लिए अच्छा माना जाता है इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है। अंडा ले और इसे मेंहदी में मिलाकर बालों पर लगाए।

    4. हेयर फॉल को रोकने में शहद भी उपयोगी है। 1 चम्मच निम्बू के रस में 1 चम्मच शहद में मिलाकर अपने बालों पर लगाए और 20 से 30 मिनट बाद इसे धो ले। 7 दिन में 1 बार इस नुस्खे को करने से बाल टूटना कम होने लगेगा।

    5. थोड़ा सा बेसन दही या दूध में मिला कर लेप बनाये और इससे बाल धोये। इस उपाय से बालों का टूटना बंद होगा और बालों में चमक आने लगेगी।

    6. कुछ लोगों को गलत खाने पीने की वजह से बालों के झड़ने की समस्या होती है। मसालेदार और तली हुई चीजें खाने से हमारे शरीर को जरुरी पोषक तत्व और विटामिन नहीं मिल पाते जो की स्वस्थ बालों के लिए आवश्यक होते है। ऐसे में अंडा, दूध, फल, हरी सब्जियाँ और सूखे मेवे का सेवन करे।

    7. झड़ते बाल रोकने के लिए दही का इस्तेमाल करना अच्छा उपाय है। दही से बालों को पोषण मिलता है। बाल धोने के आधे घंटे पहले दही को बालों पर लगाए।में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते है। इससे बाल झड़ना कम होगा।

    8. शरीर में खून का प्रवाह सही से ना होने से बालों को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिससे बाल कमजोर होने लगते लगते है। इस समस्या के समाधान के लिए एक्सरसाइज और योग करना चाहिए।

    9. बाल लंबे करने और बाल झड़ना रोकने के लिए रोज़्मेरी तेल से हफ्ते में 1 बार बालों की मालिश करनी चाहिए। नारियल तेल भी hair fall रोकने में उपयोगी है।

    10. अंडा बालों में लगाने से बाल जड़ से मजबूत होते है। बालों को धोने से लगभग एक घंटे पहले बालों पर अंडा लगाये।

    बाल सुंदर मजबूत और लंबे कैसे बनाये

    • हमारे शरीर में पानी की दो तीहाई मात्रा होती है। शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहे इसके लिये पानी जरुरी है। इससे शरीर में खून का प्रवाह अच्छा होता है, बालों की जड़ों को को जरुरी पोषक तत्व मिलते है जिससे बाल मजबूत होते है और बालों में चमक ही आती है। बाल स्वस्थ बनाये रखने और टूटने से रोकने के लिए दिन भर 7-8 गिलास पानी जरूर पिए।
    • स्वस्थ बालों के लिए vitamin D जरुरी होता है। ये बाल बढ़ाने में उपयोगी है। विटामिन डी पाने के लिए किसी मेडिसिन की जरुरत नहीं है। प्रतिदिन 15 से 20  मिनट के लिए सूरज की रौशनी में बैठने से आपको जरुरी खुराक मिल जाएगी। सुबह सूरज की किरणों में बैठे।
    • शराब पीना और धूम्रपान करना सेहत को नुकसान करता है। अगर आप बालों और शरीर को स्वस्थ रखना चाहते तो सिगरेट, बीड़ी और शराब के सेवन से दूर रहे।
    • नए बाल उगाने के उपाय
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे और उपाय

    दोस्तों बाल झड़ने से रोकने के उपाय, gharelu nuskhe for hair fall in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आप के पास बाल गिरने और टूटने से रोकने के घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ भी साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles