More

    वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं – Weight Loss Breakfast in Hindi

    Weight loss - वजन घटाएवजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं - Weight Loss Breakfast in Hindi

    वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं ( Weight loss breakfast in hindi) : अपना बढ़ता हुआ वजन और मोटापा घटाने के लिए लोग बहुत से तरीके अपनाते है जैसे योग, एक्सरसाइज, जिम और घरेलू नुस्खे| पर अगर इन सबके साथ अगर एक वेट लॉस डाइट चार्ट भी अपनाया जाये तो जल्दी फायदा मिलता है |

    कुछ लोग तेजी से मोटापा कम करने के लिए अपना खाना पीना बहुत कम कर देते है और इसी दौरान वे एक और गलती करते है जो है सुबह का नाश्ता ना करना| अपनी डाइट को फिफ्थ गियर पर ले जाइए और अपना वजन घटाना शुरू कीजिए इन फूड्स के साथ। ये परफेक्ट ब्रेकफास्ट स्वादिष्ट के साथ-साथ उतने ही सेहतमंद भी हैं।

    वजन कम करना आसान नहीं है लेकिन अगर सही तरीके से योजना बनाकर उस पर काम किया जाए तो इतना भी मुश्किल नहीं। कितनी भी एक्सरसाइज करें, जिम में वर्कआउट कर खूब पसीना बहाते हैं लेकिन अगर खाना-पीना सही नहीं किया तो सब व्यर्थ है। इसलिए यहां जानिए वजन कम करने के लिए आहार में क्या लें, क्या नहीं।

    भूखा रह कर एक बार तो आप अपना वजन कम कर लेंगे पर जब खाने पीने लगेंगे तब वजन फिर बढ़ने लगेगा| सही तरीके से वजन घटाना है तो डाइटिंग करने की बजाय ये जाने की वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं और क्या ना खाये| आज इस लेख में हम जानेंगे वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं , weight loss breakfast in hindi.

    नाश्ता जरूर करना चाहिए – Breakfast Na Karne Ke Nuksan

    • जल्दी वजन घटाना है तो सुबह का नाश्ता करना सबसे जरूरी है| इससे बॉडी मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है जिससे वजन घटाने का प्रोसेस तेज होता है|
    • अक्सर कुछ लोग डाइटिंग या फिर सुबह देरी होने की वजह से ब्रेकफास्ट नहीं करते और दिन में जब भूख लगती है तो बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खा कर पेट भर लेते है| वजन बढ़ने का ये प्रमुख कारण होता है|
    • सुबह अगर नाश्ता सही तरीके से किया जाये तो दिन भर बॉडी में एनर्जी महसूस होती है जिससे आप एक्टिव रहते है|
    • ब्रेकफास्ट हमेशा हल्का , हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए|

    वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं

    Weight Loss Breakfast in Hindi

    1. सुबह नाश्ते में मल्टीग्रैन ब्रेड सैंडविच खाना एक अच्छा आहार है| सैंडविच बनाने के लिए सब्जियों का प्रयोग करे और आप चाहे तो इसमें थोड़ा पनीर भी डाल सकते है| इसमें विटामिन B, E, आयरन और जिंक होते है जिससे पूरे दिन शरीर में ताकत रहती है|
    2. ब्रेकफास्ट में अंडा जरूर शामिल करे| अंडे में प्रोटीन , विटामिन B और E होते है| मोटापा कम करने है तो अंडे का सफ़ेद हिस्सा ही खाये क्योकि पीले वाले भाग में फैट की मात्रा अधिक होती है|
    3. अंकुरित किए हुए चने और दाल वजन घटाने में काफी असरदार है| इसमें एनर्जी भरपूर होती है इसलिए अगर सुबह नाश्ते में इन्हे खाये तो दिन भर बॉडी एक्टिव रहती है|
    4. पोहा और उपमा बहुत से घरो में ब्रेकफास्ट में खाया जाता है| इन्हे बनाने में सब्जियों का प्रयोग होता है| इसमें प्रोटीन , फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स होते है जो शरीर को ताकत देते है और वजन भी नहीं बढ़ने देते है|
    5. वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं में दही खाना चाहिए| इससे शरीर में जमा फैट कम करने में मदद मिलती है| अगर आप नाश्ते में मीठी दही कहते है तो दही में फ्रूट्स मिलाकर खाये|
    6. नाश्ते में फल भी खा सकते है| फलों में सबसे पहला नाम है सेब| सेब में फाइबर अधिक होते है और ये पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करता है|
    7. तेजी से वजन घटाना है तो नाश्ते में उबली हुई सब्जियां खाये| उबली हुई सब्जियां आसानी से पच जाती है और शरीर को जरूरी पोषण भी देती है| अगर आप कच्ची उबली हुई सब्जी नहीं खा पा रहे तो इन्हे सैंडविच या ऑमलेट में मिला कर खाये|
    8. ओट्स नाश्ते में खाना बहुत लोगो को पसंद है| ओटमील खाने से पेट भरा रहता है , जल्दी भूख नहीं लगती और तेजी से फैट घटता है|
    9. पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी पीना भी एक आसान और अच्छा उपाय है| सुबह ग्रीन टी पीने से तनाव कम होता है , वेट कंट्रोल में रहता है और फैट कम होता है|
    10. एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसमे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो वजन घटाने में उपयोगी है| अगर आप अपने नाश्ते में एवोकाडो खाते है तो कुछ दिन में ही आपको फर्क दिखने लगेगा|

    वजन कम करने वाले आहार और फल – Vajan Kam Karne Wale Aahar in Hindi

    • वेट कम करने की सब्जी में हरी सब्जिया और पालक का नाम पहला है| अगर आपको बाहर का फ़ास्ट फ़ूड और ज्यादा कैलोरी वाले फ़ूड खाने की इच्छा होती है तो हरी सब्जिया और पालक से बाहर का खाने की इच्छा कम होती है|
    • दाल प्रोटीन और विटामिन का सबसे अच्छा आहार है| इसमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है और ये बॉडी फैट घटाने में भी उपयोगी है|
    • अदरक पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और मोटापा घटाने में मदद करती है|
    • वजन कम करने वाले फल में सेब , संतरा , तरबूज , पपीता , एवोकाडो , अमरूद , नारियल , केला कुछ ऐसे फ्रूट्स है जो तेजी से वेट लॉस करने में कारगर है|
    • ड्राई फ्रूट खाने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है| बादाम और अखरोट खाये इनमे प्रोटीन , फाइबर , विटामिन B होते है जिससे ज्यादा भूख नहीं लगती और बॉडी में एनर्जी भी बनी रहती है|
    • वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं में सुबह खाली पेट लहसुन खाये| लहसुन के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वेट कम करने में मदद मिलती है|
    • आम और अनानास वैसे तो आपने सुना होगा कि जब कोई व्यक्ति डाइट पर होता है तो वह भोजन करने की बजाय फलों पर निर्भर होने लगता है और ऐसा होने पर उसे लगता है कि उसका वजन कम हो रहा है
    • पर जाने अनजाने में हुआ कुछ ऐसे फलों का भी सेवन करने लगता है जो उसका वजन घटाने के बजाय और बढ़ आने लगते हैं।

    वेट लॉस टिप्स – Vajan Kam Karne Ke Tips

    • ब्रेकफास्ट जरूर करे|
    • दिन भर 3-4 लीटर पानी पिए|
    • रात को जल्दी और हल्का खाना खाये|
    • नमक का सेवन कम करना चाहिए|
    • एक बार में ही पेट भर खाना ना खाये|
    • Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Upay
    • Vajan Kam Karne Ki Dawa Patanjali

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles