More

    चेहरे के गड्ढे कैसे भरे 5 आसान घरेलू उपाय और तरीके

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सचेहरे के गड्ढे कैसे भरे 5 आसान घरेलू उपाय और तरीके

    चेहरे के गड्ढे भरने के घरेलू उपाय: फेस पर गड्ढे और खड्डे पड़ जाये तो सुंदर चेहरा खराब दिखने लगता है। चेहरे पर गड्ढे होने की कई वजह हो सकती है जैसे पिम्पल्स और फोड़े फुंसी होना। कुछ लोग फेस से गड्ढे और फुंसी साफ करने के लिए दवा और क्रीम का सहारा लेते है पर कई बार इनसे फायदे की जगह नुकसान हो जाता है। हम बिना किसी क्रीम के घरेलू नुस्खे अपना कर चेहरे के गड्ढे का इलाज कर सकते है। आइये जाने chehre ke gadde kaise bhare in hindi.

    चेहरे की आम समस्याओं में से एक है गालों पर गड्ढे होना, पिंपल्स, कील-मुंहासे, चिकनगुनिया या हार्मोनल बदलाव के कारण कई बार गालों पर गहरे दाग या गड्ढे बन जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइए जानें गाल के गड्डे भरने के उपाय।चेहरे पर बने गड्ढों को भरने के लिए बेसन काफी कारगर माना जाता है। हालांकि इस घरेलू उपाय आपको काफी लंबे समय तक करना पड़ता है|

    सुंदर बेदाग चेहरे की ख्वाहिश हर लड़की होती है, सुंदरता लड़कियों के लिए बहुत मायने रखती हैं। कई बार किन्ही कारणों से चेहरे की सुंदरता पर ग्रहण लग जाता है| इसके अलावा सूरज की रोशनी भी ओपन पोर्स का एक मुख्य कारण है। जब हमारी तो अच्छा ज्यादा सूरज की रोशनी के संपर्क में जाती है तो त्वचा को नुकसान पहुंचता है।

    इसके अलावा चेहरे पर गड्ढे होने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे – तनाव होना, ‌ सही स्किनकेयर रूटीन का पालन न करना, सस्ते मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, कई घंटों तक मेकअप लगाए रखना, शरीर में आए हुए हार्मोनल बदलाव जिससे कि त्वचा से ज्यादा ऑयल निकलने लगे, बुढ़ापा ‌ आदि।

    चेहरे पर गड्ढे होने का कारण

    1. फोड़े और फुंसी निकलने के कारण चेहरे पर गड्ढे और गड्ढे जैसी समस्या हो जाती है।
    2. पिंपल्स ठीक होने के बाद भी चेहरे पर दाग और गड्ढे हो जाते है।
    3. चोट लगने, जलने और कटने से भी चेहरे पर गड्ढे पड़ जाते है।
    4. चेचक के रोग की वजह से फेस पर छोटे छोटे दाने हो जाते है। ये दाने ठीक होने के बाद भी चेहरे पर चेचक के दाग और गड्ढे दिखने लगते है।

    चेहरे के गड्ढे मिटाने का तरीका

    1. अगर आप गड्ढे मिटाने के लिए स्किन के डॉक्टर से इलाज लेते है तो वो इसके लिए कई तरीके अपना सकते है जैसे लेज़र ट्रीटमेंट, क्रीम और मेडिसिन पर ये सब तरीके महंगे भी हो सकते है।
    2. गड्ढे साफ करने के लिए जो दवा, क्रीम हम अक्सर प्रयोग करते है कई बार इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है क्योंकि ये केमिकल युक्त होती है जो त्वचा को खराब कर सकते है।
    3. अगर त्वचा संवेदनशील है तो कोई भी क्रीम लगाने के उपाय से पहले उसे शरीर पर किसी और जगह लगा कर इसकी जाँच अवश्य कर ले।

    चेहरे के गड्ढे भरने के घरेलू उपाय

    Chehre ke Gadde Kaise Bhare in Hindi

    आप अगर चेहरे के गड्ढे साफ करने के लिए डॉक्टर का इलाज लेना नहीं चाहते तब भी गड्ढों को दूर कर सकते है। घर पर कुछ आसान घरेलू नुस्खे और उपाय कर के कील मुहांसे, फोड़े फुंसी और गड्ढे दूर कर सकते है।

    1. नींबू के पेड़ के पत्ते ले और इन्हें पीस कर उसमें बराबर मात्रा में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाए। हल्दी के अंदर एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते है जो गड्ढों को जल्दी भरने में उपयोगी है। अगर नींबू के पत्ते नहीं मिले तो नींबू के रस का प्रयोग भी कर सकते है। 2 हफ्ते ये उपाय करने पर चेहरे के गड्ढे भरने लगेंगे।
    2. एलोवेरा और विटामिन A ऑयल मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाए। चेचक की वजह से आए गड्ढे, मुंहासे और चेहरे के दाग हटाने में ये face pack काफी कारगर है। ये उपाय नियमित और निरंतर करने से धीरे धीरे मुहांसे, गड्ढे और फुंसी के निशान खत्म होने लगेंगे।
    3. चेहरे के गड्ढे साफ करने के लिए नींबू का रस, बेसन और दूध मिलाकर इसका पेस्ट फेस पर प्रयोग करें और पेस्ट के सूखने पर चेहरे को धो ले। इस नुस्खे से त्वचा में कसाव आता है, मुंहासे साफ होते है और गड्ढे भी दूर होते है।
    4. गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाए। इस उपाय से भी गड्ढे भरने में मदद मिलती है।
    5. चेहरे के गड्ढे और दाग धब्बे साफ करने के लिए दही में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर प्रयोग करें। इससे गड्ढे के निशान खत्म होने लगते है।

    चेहरे के गड्ढे कैसे हटाये

    • चेहरे के गड्ढे भरने के उपाय तो आप जान गए है पर उपाय करने के साथ साथ कुछ ऐसी बातें भी है जो आपको पता होनी चाहिए खासकर वे जिन्हें बार बार मुंहासे और गड्ढे निकल आते है। इनसे आपको बार बार होने वाले गड्ढे रोकने में मदद मिलेगी।
    • चेहरे पर पिम्पल्स या कोई फुंसी हो जाये तो इसे बार बार हाथ से नहीं छुए और ना ही इन्हें पकने से पहले फोड़ना चाहिए।
    • मुंहासे ठीक होने के बाद इसकी पपड़ी को कभी हाथ से नहीं हटाये, इससे मुंहासे के दाग रह जाते है।
    • आहार में फल और हरी सब्जियां खाने से स्किन को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहते है जिससे स्किन स्वस्थ रहती है। इसके साथ साथ फास्ट फूड खाने से भी परहेज करें।
    • चेहरे के गड्ढों से बचने के लिए अपने भोजन में फैटी एसिड और विटामिन A, C वाली चीजें शामिल करें।
    • हफ्ते में 1-2 बार त्वचा को भाप दे इससे त्वचा में जमा धूल मिट्टी के कण बाहर निकल जाएंगे। इससे बार बार मुंहासे निकलने की समस्या भी दूर होती है।

    दोस्तों चेहरे के गड्ढे भरने के घरेलू उपाय, Chehre ke gadde bharne ke upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास चेहरे से फोड़े फुंसी, गड्ढे हटाने के तरीके और नुस्खे है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles