More

    चेहरे पर दाने हटाने के 10 आसान उपाय और इलाज

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सचेहरे पर दाने हटाने के 10 आसान उपाय और इलाज

    चेहरे पर दाने हटाने के उपाय और इलाज इन हिंदी: किसी भी महिला या पुरुष के चेहरे पर दाने या फुंसी हो जाती है तो उसे काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है, जानिए चेहरे पर दाने या फुंसी को खत्म करने के घरेलू नुस्खे और तरीके| सही तरीके से चेहरा साफ ना करने, धूल मिट्टी और केमिकल वाले ब्यूटी क्रीम के अधिक प्रयोग के कारण फेस पर, माथे और नाक के ऊपर फोड़ा फुंसी, कील मुंहासे और सफेद दाने निकलने की समस्या आजकल आम हो गयी है। कई बार एलर्जी की वजह से भी चेहरे पर छोटे छोटे दाने होने लगते है। 

    कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी त्वचा का प्रकार क्या है या आपकी उम्र क्या है, पिम्पल्स का आगमन हमेशा झुंझलाहट के साथ होता है।  दाने किसी भी उम्र में हो सकते हैं। आमतौर पर यह दाने बहुत ही छोटे होते हैं। पिंपल्स बनने के कई कारण होते हैं। आमतौर पर यह हार्मोनल परिवर्तन, चिकित्सा कारणों और जीवनशैली कारकों के कारण होता है।कुछ दवाओं की वजह से भी पिंपल्स और दाने आ सकते हैं | 

    फेस पर दाने की समस्या बहुत आम है, इसका सबसे बड़ा कारण चेहरे पर जमे धूल और गंदगी है। जिसकी सफाई हम अच्छे से नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण हमारे फेस पर दाने या दाग-धब्बे हो जाते है।किसी का चहरे बहुत अधिक तैलीय होते हैं, तो किसी के बहुत अधिक ड्राई।

    हर लड़की चाहती है की उसका फेस बिल्कुल साफ-सुथरा हो। लेकिन, आज के लाइफस्टाइल और प्रदुषण युक्त शहर में ऐसा हो पाना मुश्किल हैं। इसलिए ज्यादातर चेहरे पर दाग-धब्बे गलत खान-पान और प्रदूषण की वजह से होते हैं।बिजी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण अधिकतर लोगों को स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में एक समस्या है स्किन पर सफेद दाने पड़ जाना |अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे से दाने खत्म हो जाए तो इसके लिए जरूरी है कि रात के समय आप अपने चेहरे की विशेष रूप से ख्याल रखें।

    कुछ लोग चेहरे की फुंसी और दाने खत्म करने के लिए दवा और क्रीम का तरीका अपनाते है पर हम बिना दवा के घरेलू उपाय और नुस्खे से भी चेहरे से फुंसी व दाने का इलाज कर सकते है। आइये जाने chehre (face) par dane hatane ke upay gharelu nuskhe aur desi ilaj in hindi.

    चेहरे पर दाने निकलने का कारण

    • चेहरे पर एलर्जी होना
    • पेट के रोग होने के कारण
    • हार्मोन्स का असंतुलित होना
    • त्वचा को जरुरी पोषण ना मिलना
    • ऑयली स्किन पर दाने फुंसी और कील मुंहासे जल्दी होते है
    • केमिकल युक्त क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट का साइड इफ़ेक्ट करना

    चेहरे पर दाने हटाने के उपाय और इलाज

    Chehre Par Dane Hatane Ke Upay in Hindi

    1. चेहरे पर दाने क्यों होते है, इसका एक मुख्य कारण है त्वचा पर धूल मिट्टी के कण जम जाना। इसलिए दाने फुंसी और कील मुंहासे आने से रोकने और ठीक करने के लिए चेहरे की सफाई करें। गाय के दूध में रुई भिगोकर इससे चेहरा साफ करें, इससे त्वचा के रोम छिद्र खुलेंगे और फेस पर निखार भी आएगा।
    2. नीम के पत्ते पीस कर दानों पर लगाने से चेहरे से दाने खत्म होने लगते है। इसके अलावा नीम के पत्तों को पानी में उबालकर रख ले और हमेशा फेस वॉश करने के लिए इसी पानी का इस्तेमाल करें।
    3. ऑयली स्किन पर दाने की समस्या अधिक होती है इसके उपचार के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और नीम का पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर ले। चेहरे पर दाने निकलना ठीक करने का ये अचूक उपाय है।
    4. चेहरे पर दाने हटाने के उपाय और चेहरा सुंदर बनाने के लिए तुलसी में प्राकृतिक गुण होते है। तुलसी के पत्ते पानी में पीसकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगाए। इस उपाय से फेस पर दानों का इलाज करने में मदद मिलती है।
    5. चेहरे पर फुंसियां, दाने और दानों पर होने वाली खुजली व जलन की समस्या दूर करने के लिए पुदीने को पीसकर त्वचा पर लगाए। इस नुस्खे से कील मुंहासे का इलाज और दाग धब्बे साफ करने में भी मदद मिलती है।
    6. गर्मी की वजह से भी चेहरे पर दाने निकलने लगते है, उन्हें हटाने के लिए खीरा प्रयोग करें। खीरा पीस कर चेहरे पर लगाने से दाने धीरे धीरे साफ होने लगते है।
    7. बेसन में नींबू का रस मिला कर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से चेहरे की सफाई होती है, बार बार फोड़े फुंसी और छोटे छोटे दाने होने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
    8. चेहरे पर दाने हटाने के उपाय में एलोवेरा रामबाण का काम करता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाए और 20 से 25 मिनट बाद साफ कर ले।
    9. चंदन भी चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है। चंदन में दूध और हल्दी मिलाकर इसका फेस पैक तैयार कर ले और अपने चेहरे पर लगाए। इस उपाय से चेहरे के दाग धब्बे और pimples का इलाज करने में भी मदद मिलती है।
    10. फेस पर दाने होने से बचने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे का मेकअप साफ जरूर करें और गुलाब जल, नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर फेस पर लगाए। हर रोज ये उपचार करने से नाक माथे और चेहरे पर दाने निकलना बंद होंगे।

    चेहरे की फुंसी और दाने से बचने के उपाय

    • फास्ट फूड और ज्यादा तली हुई चीजें खाने से बचे और अपने आहार में ऐसे फूड खाएं जिससे शरीर और त्वचा को जरूरी विटामिन और पोषण मिले।
    • दाने फुंसी और कील मुंहासे निकलने पर इन्हें बार बार हाथ ना लगाए और ना ही इन्हें हाथ से फोड़े। इससे दाने ठीक होने के बाद इनका दाग रह जाता है।
    • अगर आपको बार बार दाने निकलने की समस्या होती है तो चेहरे पर अलग अलग प्रकार की cream और ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचे।
    • हर रोज 3 से 4 लीटर पानी पिए, इससे शरीर में जमे विषैले कण शरीर से बाहर निकलेंगे जिससे त्वचा स्वस्थ रहेगी और फेस ग्लो करने लगेगा।
    • ज्यादा तनाव ना ले, अच्छी नींद ले, धूप और धुल मिट्टी से बचे। ये कुछ छोटे छोटे उपाय है जिनका नियमित पालन करके चेहरे पर पिम्पल्स दाने और फोड़े फुंसी की समस्या से बचा जा सकता है।
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
    • बाबा रामदेव पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा

    दोस्तों चेहरे पर दाने हटाने के उपाय, Chehre (face) par dane hatane ke upay ilaj in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास नाक, माथे और चेहरे की फुंसी का इलाज, फेस पर छोटे छोटे दाने व कील मुंहासे के लिए घरेलू नुस्खे से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    27 COMMENTS

      • चेहरे से दाने और फुंसी हटाने के घरेलू उपाय और इलाज के बारे में ऊपर लेख में बताया गया है आप लेख में बताये उपाय पढ़े.

    1. Mere face pe kale daag aa rahe hai aur chehra pura kala hota ja raha hai aur chote chote kale pimple jaise dane hai par phutate nahi hai aur na hi pimple hai. Kya hai bataiye kya karu.

    2. Mere face ke dane hat hi nhi rhe hai kitna kuch try kar liya.
      kuch tips do aur ye dane kis vajah se ho rhe haii iska pta kese lgau.

    3. mere face par dane aur dano ki wajah se daag ho gye hai jo thik hi nahi ho rhe hai mene bhut kuch try karke bhi dekh liya fir bhi.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles