More

    दांतों में ठंडा गरम लगने के 5 आसान उपाय और घरेलू इलाज

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेदांतों में ठंडा गरम लगने के 5 आसान उपाय और घरेलू इलाज

    दांतों में ठंडा गरम लगने के उपाय और सेंसिटिविटी का इलाज इन हिंदी: दांतों में झनझनाहट या ठंडा गरम लगने की समस्या का सामना कर रहे है तो हमारे द्वारा बताए जा रहे घरेलू नुस्खों और तरीको को अपनाएं| अक्सर कुछ लोगों की शिकायत होती है कि वे जब भी कुछ ठंडा या फिर गरम खाते है तो उन्हें दांतों में झनझनाहट होने लगती है। हमारे टीथ पर एक परत होती है जिसे इइनेमल कोटिंग कहते है, दांतों में कैविटी होने, दांतों की देखभाल न करने और कीड़ा लगने के कारण ये परत घिसने लगती है जिससे हमारे दांत ज्यादा सेंसिटिव हो जाते है और कुछ भी ठंडा गरम खाने पर दांतों में दर्द व तेज झनझनाहट महसूस होने लगती है। दांतों में ठंडा गरम लगने के उपाय में हम कुछ घरेलु नुस्खे अपना कर इस परेशानी को ठीक कर सकते हैं|

    कुछ विशिष्ट खाद्य पदार्थ होते हैं, जो बहुत गर्म या ठंडे होते हैं। उनके संपर्क में आने पर दांतों में दर्द या झुनझुनी और सुन्न होने लगता है | दांतों में झनझनाहट का मुख्‍य कारण है, दांतों के कैविटी, दांतों या मसूड़ों का आघात, प्रभावित दांत, जबड़ा से संदर्भित दर्द, पल्पिपिटिस आदि। 

    ज्यादातर सेंसिटिव दांतों की वजह कमजोर मसूड़े होते हैं. आज की जीवनशैली और गलत खानपान के कारण जैसे फास्ट फूड्स में हाई एसिड पाया जाता है, जिससे दांतों को बेहद नुकसान पहुंचाता है. ऐसे खानपान के अधिक सेवन से लोगों को दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या शुरू हो जाती है |अगर आपके दांत मजबूत और हेल्दी हैं तो ये मुस्कान सदा बनी रहेगी|

    कई बार तो पानी पीने से भी परेशानी होती है। कुछ लोग टीथ में ठंडा गरम लगने और सेंसिटिव दांतों का इलाज के लिए दवा लेते है पर बिना मेडिसिन के घरेलू उपाय और नुस्खे अपना कर दांतों में पानी लगने का उपचार कर सकते है। आइये जाने natural home remedies (gharelu nuskhe) for sensitive teeth treatment in hindi.

    दांतों में झनझनाहट होने के कारण 

    • दांतों की इनेमल कोटिंग कमजोर होना।
    • दांत साफ करने के लिए ज्यादा सख्त टूथब्रश प्रयोग करना।
    • धूम्रपान, तंबाकू और गुटखा का सेवन अधिक करने से दांतों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है।
    • पायरिया के रोग में दांत मसूड़ों से हटने लगते है और दांतों में सेंसिटिविटी की प्रॉब्लम होने लगती है।
    • आहार में असिडिक फ़ूड का सेवन अधिक करने से दांतों को नुकसान होता है।
    • दांत का कुछ भाग टूट जाने पर भी दांतों में पानी लगना जैसी समस्या होती है।

    दांतों में ठंडा गरम लगने के घरेलू उपाय और इलाज

    Danto Me Thanda Garam Lagne Ke Upay in Hindi

    1. खाने और पीने की चीजों में होने वाली मिलावट का बुरा असर हमारी सेहत पर तो होता ही है साथ ही इससे हमारे दांत और हड्डियां भी कमजोर होने लगते है। इसके अलावा हमारी खाने पीने की गलत आदतें भी दांतों में कमजोरी आने का एक कारण है।
    2. दांतों की सेंसिटिविटी का इलाज घरेलू नुस्खे से करने के लिए हल्के गुनगुने पानी में 2 चम्मच नमक के मिला कर 2 बार कुल्ला करें।
    3. खाने और पीने की ऐसी बहुत चीजें है जिनसे सेंसिटिव दांतों की झनझनाहट और बढ़ जाती है, जैसे की चाय, कॉफ़ी, कोल्ड ड्रिंक्स, खट्टी चीज़े, मीठा और ठंडा पानी। ऐसे में इनके सेवन से बचना चाहिए।
    4. दांतों में ठंडा गरम लगने के उपाय करने में काले तिल भी उपयोगी है, सुबह शाम एक एक चम्मच काले तिल चबाएं।
    5. 1 चम्मच तिल का तेल, 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच सरसों का तेल मिला कर इससे मसूड़ों और दांतों की मालिश करे। प्रतिदिन 2 बार इस उपाय को करने से दांत में ठंडा गरम का लगना जैसी समस्या दूर होने लगती है।
    6. दांत में पानी लगना, दर्द, दांत में कीड़ा लगना, कैविटी, पायरिया या फिर दांतों की कोई दूसरी समस्या हो ये रामबाण इलाज है, थोड़ा सरसों का तेल सेंधा नमक में मिला कर मसूड़ों और दांतों की मालिश करे और 5 मिनट के बाद कुल्ला करे।
    7. ज्यादा ठंडा व गर्म खाने से बचना चाहिए और इसके अलावा चीनी व चीनी से बनी हुई चीजों का सेवन भी कम करना चाहिए।
    8. दांतों में ठंडा गरम लगने के उपाय करने के साथ साथ अगर हम अपने दैनिक दिनचर्या में नीचे लिखे कुछ छोटे छोटे बदलाव भी कर ले तो सेंसिटिव दांतों का इलाज आसानी से हो सकता है और दांतों में पानी लगने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

    दांतों की सेंसिटिविटी से बचने के उपाय – Sensitive Danto Ka ilaaj in Hindi

    • बाजार में सेंसिटिव दांतों के लिए कई प्रकार के टूथपेस्ट मिलते है जो ठंडा और गर्म लगने के उपचार में उपयोगी होते है।
    • दांतों की साफ सफाई के लिए नरम टूथ ब्रश का प्रयोग करे इससे दांतों व मसूड़ों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा।
    • हमेशा हल्के हाथों से ही ब्रश करे, ब्रश से दांतों पर ज्यादा दबाव ना दे।
    • आपके दांत अगर ठंडा या गर्म के लिए ज्यादा संवेदनशील है तो कोई भी दवा, टूथपेस्ट और माउथवॉश प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
    • टीथ में ठंडा लगने पर मुंह की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे और दिन में 2 बार ब्रश करने की आदत बनाये।
    • कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला करें और खाने के बाद भी गुनगुने पानी से कुल्ला करना चाहिए।
    • तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान के सेवन से दूर रहे।
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
    • बाबा रामदेव पतंजलि की दवा

    दोस्तों दांतों में ठंडा गरम लगने के उपाय और इलाज, Dant (teeth) me thanda garam lagne ke upay in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास सेंसिटिव दांतों की झनझनाहट दूर करने और दांत में पानी लगने का उपचार के घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ साझा करे|

    Recent Articles

    4 COMMENTS

    1. मेरे दांत में कुछ भी खाता हूँ तो दर्द होता है और ऐसा लगता है कि दांतो को दांतों दवाये रहे,
      एक दांत में हल्का पानी भी लगता है, कृप्या समस्याओं का समाधान करे।

    2. मेरे एक साइड के दांत में पानी लगता है और तेज दर्द होने लगता है कृपया इलाज बताएं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles