More

    धुंधली दृष्टि के मुख्य कारण क्या हैं

    Blurred Vision - धुंधली दृष्टिधुंधली दृष्टि के मुख्य कारण क्या हैं

    धुंधला दिखाई देने की परेशानी कभी भी और किसी की भी आँखों में कभी हो सकती है| सबसे पहले हमें यह जानना बहुत जरुरी है की धुंधली दृष्टि किन कारणों से होती है, अगर आपको पता हो तो आप इस परेशानी से बच सकते है| बहुत बार देखा जाता है की परिवार में अगर माँ या बाप किसी को भी धुंधली दृष्टि की बीमारी हो तो, बच्चो में भी धुंधली दृष्टि की परेशानी हो सकती है| धुंधला दिखाई देना कई बार आसानी से दूर हो जाता है, लेकिन कई बार धुंधला दिखाई देना किसी बड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है, इसीलिए लापरवाही नहीं करनी चाहिए| चलिए आज हम आपको धुंधला दिखाई देने के मुख्य कारण क्या होते है, इसके बारे में जानकारी देंगे –

    1 – ड्राई आई सिंड्रोम की परेशानी होने की वजह से आपकी आँखों में पानी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से भी आपको धुंधला दिखाई दे सकता है|

    2 – अक्सर हम काम या अन्य किसी भी वजह से नींद पूरी नहीं कर पाते है, बहुत देर धुप में रहने की वजह से भी कई बार धुंधला दिखाई देने लगता है| अगर ऐसा हो तो परेशान होने की जरुरत नहीं थोड़ी देर आराम करने से परेशानी दूर हो जाती है|

    3 – अगर आपकी नजर कमजोर हो और आपने गलत नंबर का चश्मा बहुत देर तक लगाया हो तो भी आपको धुंधला दिखाई दे सकता है|

    4 – आँखों में संक्रमण, एलर्जी, मोतियबिंद, काला मोती, शुगर, आँख में चोट लगना, माइग्रेन इत्यादि बीमारी की वजह से भी कई बार आपको धुंधला दिखाई दे सकता है| ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से मिले और सलाह लें|

    5 – बुढ़ापे में इंसान को आँखों के सामने तैरती हुई चीजे दिखाई देने लगती है, जैसे जैसे उम्र बढ़ती है आँखों में धुंधलापन बढ़ सकता है| लेकिन अगर कम उम्र में अचानक से आपकी आँखों में तैरती हुई चीजे सामने दिखाई देने लगे तो आपके लिए घातक संकेत हो सकते है, इसीलिए ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाए और इलाज कराए|

    6 – अक्सर कई बार अगर हमारी नजर कमजोर हो रही हो तो आपको पास की चीजे साफ़ दिखाई नहीं देती है, आपके सिर में दर्द और धुंधला भी दिखाई दे सकता है|

    7 – महिलाओ के शरीर में हार्मोन्स बदलाव कई बार होते रहते है, खासतौर पर प्रेग्रेंसी के दौरान बदलाव ज्यादा देखने को मिलते है| कई बार हार्मोन्स में बदलाव के कारण भी आपको धुंधला दिखाई दे सकता है, ऐसे में डॉक्टर को जरूर बताए वरना परेशानी बढ़ भी सकती है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles