More

    धुंधली दृष्टि को कैसे रोका जा सकता है

    Blurred Vision - धुंधली दृष्टिधुंधली दृष्टि को कैसे रोका जा सकता है

    धुंधली दृष्टि क्या है ? धुंधली दृष्टि का इलाज :आँखों में परेशानी होना आम बात है, परेशानी कौन सी और किस कारण से हो रही है इसका पता लगाना जरुरी होता है| आँखों से धुंधला दिखाई देना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन कई बार ये खतरनाक भी हो सकता है| अगर आप दैनिक जीवन में कुछ सावधानी रखते है तो आप इस परेशानी से बच सकते है| 

    आंखों के सामने धुंधला सा छा जाता है और कुछ भी देखने से हमें वह चीजें साफ नहीं दिखती हैं। आंखों के यह धुंधला दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं, अगर यह समस्या बार- बार हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना बहुत जरूरी है।

    धुंधला व साफ न दिखना एक बहुत आम समस्या है और आमतौर पर इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं होती है। धुंधला दिखने का मतलब यह हो सकता है कि आपको अपना चश्मा या कांटेक्ट लेंस बदलवाने की आवश्यकता है। हालांकि, थोड़े-थोड़े समय में धुंधला दिखना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और कुछ बीमारियों के कारण भी आपको अचानक से धुंधला दिखने लग सकता है। यह समस्या कुछ समय के लिए भी रह सकती है या लम्बे समय तक भी आपको प्रभावित कर सकती है व समय के साथ और भी बिगड़ सकती है।

    ज़्यादातर मामलों में धुंधली दृष्टि किसी सामान्य कारण से होती है और उसका इलाज संभव होता है।  लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।  

    धुंधली दृष्टि के लक्षण 

    कुछ मामलों में धुंधला दिखने के साथ साथ एक या दोनों आँखों में कुछ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं जिसका कोई न कोई कारण होता है। यह लक्षण निम्नलिखित हैं 

    • आँखों में दर्द होना 
    • आँखों में रिसाव होना 
    • आँखों के साइड से न देख पाना 
    • सीधा न देख पाना
    • रात में ठीक से न देख पाना
    • आँख अधिक लाल होना 

    धुंधली दृष्टि का इलाज

    चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी सावधानियों के बारे बताते है, जिनकी मदद से आप अपनी आँखों को धुंधली दृष्टि से बचा सकते है –

    1. हम में से बहुत से लोग कई बार बहुत तेज या बहुत कम रौशनी में काम करते है, जिसकी वजह से आपको अपनी आँखों पर काफी जोर और दबाव देना पढ़ जाता है| इसीलिए हमेशा अपनी आँखों के हिसाब से सही रोशनी में काम करना चाहिए, जिससे आपको अपनी आँखों पर जोर न देना पड़े |
    2. अगर आपके परिवार में से किसी को भी आँखों से सम्बंधित बीमारी हो तो आपको अपनी आँखों की जाँच नियमित रूप से करनी चाहिए| कई बार आँखों की बीमारी अनुवांशिकता की वजह से भी हो सकती है|
    3. बहुत अधिक देर तक टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर के आगे नजर जमा कर काम करने से भी कई बार आँखों में धुंधलापन की परेशानी हो जाती है| इसलिए लगातार काम नहीं करना चाहिए, बहुत जरूरी हो तो काम के बीच में अपनी आँखों को 5 मिनट का आराम जरूर देना चाहिए|
    4. कई बार मानसिक तनाव और किसी और परेशानी की वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से भी धुंधला दिखाई दे सकता है, इसलिए कम से कम 6 से 8 घंटे जरूर सोए |
    5. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने खानपीन का ध्यान नहीं रख पाते है, जिसकी वजह से हमारे शरीर और आँखों में कमी होने लगती है, जिसकी वजह से कई बार आपको धुंधला दिखाई दे सकता है| इसीलिए हमेशा संतुलित और विटामिन्स से भरपूर भोजन करे और स्वस्थ रहे|
    6. कई बार तेज धूप की वजह से भी आपकी आँखों में धुंधलापन की परेशानी हो सकती है इसलिए जब भी घर से बाहर जाए तो चश्मा, मास्क इत्यादि से अपनी आँखों को ढक कर ही निकले| ऐसा करने से आप धूल, मिट्टी और किसी धातु के कण को भी अपनी आँखों में जाने से रोक सकते है|
    7. कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल हमेशा अच्छी तरह से साफ़ करने के बाद ही करे और कोशिश करे की लेंस को लगातार ना पहने|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles