More

    आई एलर्जी के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए

    Eye Allergies - आँख की एलर्जीआई एलर्जी के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए

    आँखों में एलर्जी होने पर हमे उन चीजों से बचना चाहिए, जिनकी वजह से एलर्जी हो रही है| हमारे आस पास बहुत सारी ऐसी चीजे होती है जिनकी वजह से हमारी आँख में एलर्जी हो जाती है| आँखे हमारे शरीर का बेहद नाजुक अंग होता है, इसीलिए उनकी हिफाजत बहुत ज्यादा करनी चाहिए, जरा सी लापरवाही आपकी आँखों की रौशनी को भी प्रभावित कर सकता है| आँखों में थोड़ी सी भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए| चलिए आज हम आपको ऐसी बाते बताएंगे जिनके करने से आप अपनी आँखों को एलर्जी से बचा सकती है –

    1 – अगर आप घर से बाहर जा रहे है तो आपको धूम्रपान और किसी भी प्रकार के धुंए से अपनी आँखों को बचाना चाहिए| अगर किसी भी प्रकार का धुंआ आपकी आँख में चला जाता है तो आपकी आँख में एलर्जी होने का खतरा हो जाता है|

    2 – आपको अपने घर में सर्दियों में उपयोग होने वाले रूम हीटर का तापमान हमेशा सामान्य रखना चाहिए, कई बार अधिक तापमान से भी आपकी आँखों में एलर्जी हो सकती है|

    3 – आजकल सभी के घरो में कोई न कोई पालतू जानवर होता है| जानवरो के शरीर को हम जब छूते है तो कई बार उनसे हमे इन्फेक्शन हो सकता है| उस इन्फेक्शन से आपकी आँखों में एलर्जी भी हो सकती है, इसीलिए जानवरो को छूने के बाद अपने हाथो को हमेशा अच्छी तरह से धुले और साफ़ करे|

    4 – सोने से पहले अपनी आँखों को अच्छी तरह से धो ले, जिससे आपकी आँख में अगर कोई धुल, मिटटी या कोई ऐसा कण गिरा हुआ हो जिससे आपकी आँख में एलर्जी हो सकती है, वो निकल जाता है|

    5 – किसी भी बीमारी में बिना डॉक्टर से सलाह लिए कोई भी दवाई नहीं खानी चाहिए, वरना उस दवाई की वजह से आपके शरीर या आँखों में एलर्जी हो सकती है| इसीलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कभी भी कोई दवाई ना ले अन्यथा परिणाम घातक भी हो सकते है|

    6 – कई बार हमारी आँख में खुजली होने लगती है, जिसकी वजह से आप बार बार अपनी आँखों खुजाते है या मलते है तो आपकी आँख में हिस्टामिन नामक पदार्थ बनने लगता है जिसकी वजह से आपकी आँख में एलर्जी हो सकती है| इसीलिए अपनी आँखों को बार बार ना छुए और न ही मले|

     

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles