More

    आई एलर्जी के मुख्य कारण क्या हैं

    Eye Allergies - आँख की एलर्जीआई एलर्जी के मुख्य कारण क्या हैं

    आँखों में अगर एलर्जी हो जाए तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| आँखे हम सभी के लिए बेशकीमती होती है, इसीलिए हमे उनका खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है| आँखों में एलर्जी कभी भी हो सकती है और आँखों में एलर्जी होने के बहुत सारे कारण होते है,  शुरुआत में एलर्जी एक आँख में या दोनों आँख में हो सकती है| अगर आपको आँखों में थोड़ी सी भी परेशानी लगे तो तुरंत आँखों के डॉक्टर को दिखाए, आँखों के मामले में कभी भी अपनी और किसी और की मर्जी या सलाह से दवाई न खाए| चलिए आज हम आपको आँखों में एलर्जी होने के मुख्य कारणो के बारे में बताते है, जिनसे आपको आँखों में होने वाली एलर्जी के बारे में जानकारी मिलेगी  –

    1 – अक्सर जब हम घर से बाहर निकलते है तो कई जगहों पर लोग टायर, लकड़ी, कपडे इत्यादि चीजों को जला रहे होते है, उसमे से निकलने वाला धुंआ हमारी आँखों में जा सकता है| कई बार इस धुंए की वजह से आपकी आँखों में एलर्जी हो सकती है इसीलिए ऐसी जगह से बचे और अगर जाना जरुरी है तो सावधानी जरूर बरते|

    2 –  कई बार हमे कुछ बीमारी होने पर दवाई का सेवन करते है, उनमे कुछ दवाई हमारे शरीर पर गलत असर डाल सकती है कई बार वो असर हमारी आँख पर भी पड़ सकता है| जिसकी वजह से आँखों में एलर्जी भी हो सकती है|

    3 – कुछ महिलाये बहुत तेज खुशबु वाले परफ्यूम, डिओड्रेंट इत्यादि लगाती है, जिनकी वजह से भी कई बार आँखों में एलर्जी हो सकती है| इसीलिए ऐसी चीजों से हमेशा बचना चाहिए|

    4 –  बाग़ बगीचे में काम करते हुए भी अपने आपको और अपनी आँखों को हमेशा बचा कर रखना चाहिए | पोधो में पॉलेन नामक एलर्जी करने वाला पदार्थ पाया जाता है, जिसकी वजह से हमारी आँख में एलर्जी और परेशानी हो सकती है |

    5 – घर से बाहर निकलने पर हमारी आँख में धुल, मिटटी, लोहे या किसी भी धातु का कण आपकी आँख में जा सकता है| जब वो आपकी आँख में गिर जाता है और हमारी आँख लाल और खुजली आने लगती है| जिसकी वजह से भी आँख में एलर्जी हो सकती है|

    6 – अपनी आँखों को कभी भी अपने हाथो से बार बार छूना नहीं चाहिए, ऐसा करने से आपके हाथो की गन्दगी आपकी आँखों में चली जाती है और आपकी आँखों में एलर्जी हो जाती है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles