More

    आई डिस्चार्ज का निदान कैसे करें

    Eye Discharge - आई डिस्चार्जआई डिस्चार्ज का निदान कैसे करें

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आई डिस्चार्ज कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन कभी-कभी आई डिस्चार्ज की परेशानी की वजह से कोई गंभीर समस्या भी हो सकती है| अगर आपकी आँखों में आई डिस्चार्ज की परेशानी हो रही है तो डॉक्टर सबसे पहले आँखों की जाँच करेंगे उसके बाद आँखों में कीचड़ और रिसाव की जानकारी करेंगे और आपसे कुछ सवाल पूछेंगे, आँखों से कीचड कब और कितनी मात्रा में निकल रहा है इसकी वजह से कोई और परेशानी तो नहीं हो रही है| फिर वो आपका इलाज शुरू कर देते है, बहुत से लोग अपनी मर्जी से बिना किसी डॉक्टर की सलाह के अपना इलाज खुद शुरू कर देते है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार बहुत ज्यादा नुक्सान उठाना पढ़ जाता है, इसीलिए कभी भी बिना डॉक्टर से सलाह लिए कोई भी दवाई आँखों में इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए| चलिए आज हम आपको आई डिस्चार्ज की परेशानी का निदान कैसे होता है और डॉक्टर आपसे इस परेशानी से सम्बंधित क्या जानकारी पूछते है, इसके बारे में बताते है जिनसे आपको काफी मदद मिल पाएगी –

    1 – अगर आँखों में आई डिस्चार्ज की परेशानी हो रही हो तो डॉक्टर आपकी आँखों से होने वाले रिसाव की जाँच करते है, आँखों से निकलने वाले द्रव का रंग कैसा है और वो द्रव पतला, गाढ़ा या अत्याधिक गाढ़ा तो नहीं है| इन सब चीजों की जाँच के बाद डॉक्टर आपका सही से इलाज कर पाता है|

    2 – कई बार आँखों में आई डिस्चार्ज के साथ साथ कोई और परेशानी तो नहीं हो रही है, कई बार ये भी देखा जाता है की किसी और परेशानी की वजह से तो आई डिस्चार्ज की परेशानी तो नहीं हो रही है|

    3 – नेत्र चिकित्सक आपकी आँखों की जाँच करते है और आँख से कीचड कब और कितनी मात्रा में निकलती है, इसकी भी जानकारी करते है| कई बार सुबह के नंबर में बहुत ज्यादा और दिन में बहुत काम परेशानी होती है, इन सब चीजों की जाँच करने के बाद इलाज आसानी से किया जा सकता है|

    4 – कई बार आँखों में आई डिस्चार्ज की परेशानी की जाँच करते हुए, एलर्जी जैसी परेशानी को भी पाया जाता है| बहुत से लोगो के साथ एलर्जी या कुछ अन्य समस्याओं की वजह से भी आँख में आई डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है| ऐसे में डॉक्टर पहले आपकी एलर्जी और अन्य समस्याओं का इलाज करता है, अगर इलाज करने के बाद भी आई डिस्चार्ज की परेशानी दूर नहीं होती है तो परेशानी गंभीर हो सकती है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles