More

    आई डिस्चार्ज के लक्षण क्या हैं

    Eye Discharge - आई डिस्चार्जआई डिस्चार्ज के लक्षण क्या हैं

    आई डिस्चार्ज की परेशानी होना आम बात है, लेकिन कई बार इसकी वजह से काफी परेशानी भी हो सकती है| आँखे हम सभी के लिए महत्वपूर्ण होती है, इसीलिए उसमे होने वाले रोग के प्रति हमे भी सचेत रहना चाहिए| कई बार जब भी हम सुबह सो कर उठते है तो हम देखते है की हमारी आँखों की पलके खुल नहीं पा रही है, जिसके कारण हमारी आँख पर चिपचिपा पदार्थ और पपड़ी जमी मिलती है| बहुत से लोग ऐसा होने पर पानी से आँख धो लेते है और इस परेशानी के बारे सोचते भी नहीं है, जिसकी वजह से परेशानी धीरे धीरे बढ़ने लगती है, और अंत में वो इतनी बढ़ जाती है की आपकी आँखों की रौशनी तक को प्रभावित कर देती है| कुछ लोग घरेलु उपचार का इस्तेमाल करके भी इस परेशानी से निजात पा लेते है, लेकिन अगर आपकी परेशानी कुछ दिनों में कम या खत्म नहीं हो रही हो तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए तुरंत किसी अच्छे नेत्र चिकित्सक के पास जाकर आँखों की जाँच करानी चाहिए और इलाज भी कराना चाहिए| आई डिस्चार्ज की परेशानी गंभीर तो नहीं है लेकिन थोड़ी सी देरी इसे गंभीर बना सकती है, चलिए आज हम आपको आई डिस्चार्ज के लक्षणों के बारे में जानकारी देते है, जिनसे आपको काफी मदद मिल सकती है –

    1 – अगर आपकी आँख में हल्का पानी रिस रहा हो और उसके साथ साथ आँखों में दर्द की परेशानी हो रही हो तो ये आई डिस्चार्ज के लक्षण हो सकते हैं|

    2 – आँख काफी समय से लाल हो रही हो तो भी आपकी आँखों में आई डिस्चार्ज की परेशानी हो सकती है|

    3 – बहुत से लोगो की आँख में चोट लग जाती है, जिसकी वजह से कई बार कुछ समय बाद आंख से रिसाव होने की समस्या होने लगती है|

    4 – आँखों में दर्द हो रहा हो और आँख से कभी ज्यादा और कभी कम रिसाव हो रहा हो तो आँखों में आई डिस्चार्ज की परेशानी होने का संकेत भी हो सकता है|

    5 – कई बार आपकी आँख की रौशनी कम होती जा रही हो और आपकी आँख प्रकाश में चकाचोंध महसूस कर रही हो तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles