More

    आई डिस्चार्ज से जुड़े जोखिम और जटिलताएं क्या हैं

    Eye Discharge - आई डिस्चार्जआई डिस्चार्ज से जुड़े जोखिम और जटिलताएं क्या हैं

    आई डिस्चार्ज की परेशानी बड़ी नहीं है लेकिन कई बार उसकी वजह से आपको काफी हानिकारक परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है| लेकिन अगर आपको शुरुआत में ही इसका पता चल जाए और आप बिना कोई देरी करे हुए डॉक्टर को दिखा देते है तो आई डिस्चार्ज की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है| बहुत से लोग अपनी मर्जी से इलाज कर लेते है जिसकी वजह से आई डिस्चार्ज की परेशानी बढ़कर आपकी आँखों की रौशनी को भी बाधित कर देती है| कई बार आई डिस्चार्ज की वजह से आँखों में इन्फेक्शन, संक्रमण, खुजली इत्यादि परेशानी भी हो सकती है, इसीलिए कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए, तुरंत नेत्र चिकित्सक से आँखों की जाँच करा लेनी चाहिए| चलिए आज हम आपको आई डिस्चार्ज की वजह से क्या जोखिम उठाने पढ़ सकते है, इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते है –

    1 – कई बार आई डिस्चार्ज की वजह से आँखों में संक्रमण की समस्या हो जाती है जिसकी वजह से जलन, दर्द इत्यादि परेशानी भी हो सकती है|

    2 – आई डिस्चार्ज की परेशानी होने पर अगर आप लापरवाही करते है तो कई बार आपको आँखों के कॉर्निया से सम्बंधित बीमारी भी होने की सम्भावना हो सकती है|

    3 – कई बार आपकी आँख में सूखापन, खुजली और आँख में लालीपन भी आई डिस्चार्ज में लापरवाही करने की वजह से हो सकती है|

    4 – अगर आपकी आँख में आई डिस्चार्ज की परेशानी हो रही हो और आप डॉक्टर से जाँच और इलाज नहीं करा रहे है तो धीरे धीरे आपकी आँखों की रौशनी कम होती जाती है और अंत में रौशनी खत्म तक हो सकती है| इसीलिए कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए |

    5 – अक्सर जब हम सुबह सोकर उठते है तो हमारी आँखों पर पपड़ी सी जमी मिलती है जिससे हम अपनी आँखे नहीं खोल पाते है| जिसके लिए हम घरेलु उपचार करके इस परेशानी से निजात पा सकते है, लेकिन कई बार हमे आई डिस्चार्ज की वजह से काफी हानिकारक परेशानी का सामना भी करना पढ़ सकता है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles