More

    आई फ्लू को कैसे रोका जा सकता है

    Eye Flu - आई फ्लूआई फ्लू को कैसे रोका जा सकता है

    आँखों में संक्रमण हो जाने पर सावधानी बरतने की बहुत आवशयकता होती है| आई फ्लू एक ऐसा संक्रमण जिसका वायरस और इन्फेक्शन हवा में नहीं घुल सकता है लेकिन छूने से फ़ैल जाता है, इसलिए जिस इंसान को आई फ्लू की परेशानी हो उसे अपना खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए वरना उसकी वजह से उसके परिवार वालो को आई फ्लू की समस्या का सामना करना पढ़ सकता है| आई फ्लू से पीड़ित इंसान की तौलिया, रुमाल इत्यादि चीजों को अलग और साफ़ रखना चाहिए, अगर कोई और उन चीजों का इस्तेमाल करता है तो उसकी आँख में भी आई फ्लू होने की सम्भावना बढ़ जाती है| आमतौर पर आई फ्लू 3 से 4 दिन में अपने आप सही हो जाता है लेकिन अगर सही न हो तो देरी नहीं करनी चाहिए तुरंत डॉक्टर को दिखाए| चलिए आज हम आपको आई फ्लू की रोकथाम करने के लिए कुछ जरुरी बाते बताते है, जिनसे आपको काफी मदद मिलेगी –

    1 – हमेशा अपनी आँखों को दिन में कम से कम 2 से 3 बार साफ़ पानी से धोना चाहिए| ऐसा करने से आँखों में से गंदगी दूर हो जाती है और इन्फेक्शन की सम्भावना कम हो जाती है|

    2 – हमेशा आँखों के हिसाब से पर्याप्त रौशनी में पढाई या काम करना चाहिए| अगर आप बहुत तेज या धीमी रौशनी में काम करते है तो आपकी आपकी आँखों पर काफी दबाव पढ़ता है|

    3 – किसी भी इंसान को अपना तौलिया, कपड़े, चादर, मेकअप का सामान, चश्मा, रुमाल इत्यादि चीजों को कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको इन्फेक्शन की परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है, जिससे आँखों में आई फ्लू भी हो सकता है|

    4 – बहुत अधिक समय तक मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करने से आँखों में सूखापन आ जाता है, जिसकी वजह से कई बार आई फ्लू की परेशानी हो सकती है| इसलिए हमेशा काम करते समय बीच बीच में अपनी आँखों को कुछ देर का आराम जरूर देना चाहिए|

    5 – आजकल की व्यस्त जिंदगी में कोई भी इंसान अपने खाने पीने का ध्यान नहीं रख पाता है, जिसकी वजह से आँखों में परेशानी हो सकती है, इसीलिए अपने भोजन को विटामिन्स सी भरपूर रखे और संतुलित भोजन का सेवन करे|

    6 – कभी भी तेज धूप, अधिक ठंड या तेज हवा चलने पर आंखों पर चश्मा लगाकर ही घर से निकले, वरना आँखों में परेशानी हो सकती है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles