More

    जल्दी गोरा होने के 10 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सजल्दी गोरा होने के 10 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

    Gora hone ka tarika और क्रीम इन हिंदी: जल्दी से अपने रंग को गोरा बनाना चाहते है तो हमारे द्वारा बताए जा रहे घरेलू उपाय और नुस्खे को आजमाएं और बहुत जल्द अपने आपको गोरा बनाएं| लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है उसके चेहरे का रंग साफ हो पर अक्सर काले दाग धब्बे, पिम्पल्स, कालापन और सांवली त्वचा के कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है। कुछ लोग रंग गोरा करने के तरीके और चेहरे की समस्याओं के इलाज के लिए टेबलेट, कैप्सूल और दवा का नाम जानना चाहते है पर बाजार में मिलने वाली गोरा होने की दवा और ब्यूटी क्रीम काफी महंगी होती है और इससे त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।

    कई बार वातावरण, धूप, प्रदूषण, देखभाल न मिल पाने के कारण आपका रंग गहरा होता जाता है और खूबसूरत त्वचा इस परत के नीचे छुप जाती है।इसके साथ-साथ हम सभी अपने चेहरे के किसी न किसी हिस्से को लेकर असंतुष्ट रहते हैं और मौक़ा मिलते ही उसे सुधार लेना चाहते हैं |

    कुदरती रंगत केवल एक ही रात में नहीं बदली जा सकती इसमें समय लगता है। अगर आप भी अपनी रंगत को गोरा करना चाहते हैं तो घर में उपलब्ध चीज़ों की सहायता से ऐसा किया जा सकता है। 

    फेस और शरीर का रंग गोरा कैसे करें, गोरा होने के लिए क्या उपाय करना चाहिए अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े। आज हम जानेंगे homemade (gharelu nuskhe) skin fairness beauty tips in hindi language.

    रंग काला होने के कारण

    • हमारे शरीर में मेलेनिन नाम का एक पिगमेंट होता है जिसके आधार पर त्वचा का रंग गोरा या काला होता है।
    • सूर्य की किरणों का संपर्क होने पर जब शरीर के टिश्यू अधिक मात्रा में मेलेनिन उत्पन्न करते है तब त्वचा काली होने लगती है और जब ज्यादा मेलेनिन नहीं बनता तब त्वचा गोरी होती है।
    • गोरे और काले होने का एक कारण शरीर को जरुरी पोषण ना मिलना भी है जिसकी वजह से मांसपेशियां कमजोर होने लगती है और शरीर में विटामिन डी के बनने पर बुरा असर पड़ता है जिस कारण स्किन का रंग बदलने लगता है।
    • रंग गोरा और काला होने का एक कारण अनुवांशिक भी है, मतलब की बच्चों का रंग माता पिता के रंग के अनुसार होता है।
    • हमारा वातावरण भी हमारे शरीर का रंग गोरा और काला होने की एक वजह है। ठंडी जगह पर रहने वालों के चेहरे का रंग गोरा होता है और जहां ज्यादा गर्मी होती है वहां रहने वाले लोगों का रंग सांवला और काला होता है।

    गोरा होने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    gora hone ka tarika or Gharelu Nuskhe in Hindi

    1. प्रतिदिन कच्चे दूध से चेहरे की मसाज करने से रंग गोरा होता है। दूध में केसर की पत्तियां पीस कर इसे चेहरे की मसाज करने से face glow करने लगता है और रंग भी निखारता है।
    2. चेहरे को गोरा और साफ करने के लिए थोड़ा सा शहद और निम्बू के रस की कुछ बूंदे दही के साथ मिला कर फेस पर लगाए और 15 मिनट बाद साफ कर ले।
    3. पका हुआ केला और थोड़ा सा दूध मिला कर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाए और 15 से 20 मिनट के बाद चेहरा धो ले।
    4. गोरा होने के उपाय में ये घरेलू फेस पैक भी अचूक है। खीरे और पपीते के टुकड़े एक समान मात्रा में पीस कर इसमें थोड़ी मलाई मिलाए और चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाए।
    5. सांवली त्वचा से परेशान है तो टमाटर का पेस्ट बनाकर फेस पर लगाए। इस होम रेमेडीज से रंग निखरने लगेगा और दाग धब्बे भी दूर होंगे।
    6. गोरापन पाने, चेहरे के दाग धब्बे हटाने और झाइयां दूर करने के लिए दिन में 2 बार चेहरे पर नारियल पानी लगाने से फायदा मिलता है।
    7. हल्दी दूध और बेसन को मिलाकर इस face pack को चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ होती है और निखारने लगती है।
    8. चेहरे का रंग साफ करने के लिए आलू काट कर इसे चेहरे पर मले। हर रोज इस घरेलू नुस्खे को करने से चेहरे पर निखार आने लगता है।
    9. पूरा शरीर गोरा करने के उपाय के लिए दूध का पाउडर, आधा चम्मच बादाम का तेल और 1 चम्मच नींबू का रस मिला कर प्रयोग करे।
    10. रंग गोरा करने वाली क्रीम घरेलू उपाय (gora hone ka tarika) से भी बना सकते है। 1 चम्मच मलाई, चुटकी भर हल्दी, 2 चम्मच निम्बू का रस और 2 चम्मच बेसन मिलाकर इसे 20 मिनट के लिए फेस पर लगाए फिर साफ कर ले।
    11. मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और चंदन का फेस पैक बना कर लगाने से स्किन टाइट होती है और चेहरा फ्रेश दिखता है। ऑयली स्किन के इलाज के लिए ये अच्छा उपाय है।

    गोरा होने के लिए क्या खाएं

    • फेस पे ग्लो के लिए पानी अधिक पिए। पानी शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद करता है जिससे त्वचा को पोषण मिलता है और चेहरा गोरा और साफ दिखता है।
    • हर रोज 1 गिलास गाजर का जूस पीने से फेस पे ग्लो आने लगता है। गाजर में विटामिन ए और सी होता है जो सुंदर त्वचा पाने के लिए उपयोगी है।
    • गोरा होने के लिए क्या खाना चाहिए, ब्रोकली, टमाटर, पालक, स्ट्रॉबेरी, पपीता, संतरे का जूस कुछ ऐसे फल और सब्जियां है जिन्हें खाने से रंग गोरा होता है।
    • सोयाबीन में जिंक और विटामिन सी होता है जो मुंहासे और स्किन की समस्या दूर करने में कारगर है। अपनी डाइट में सोया से बनी चीजों को खाएं।
    • चाय और कॉफ़ी की जगह अगर ग्रीन टी पिए तो त्वचा का रंग ज्यादा निखरता है।
    • चुकंदर का रस हर रोज पीना चाहिए इससे रंग निखारने (gora hone ka tarika) लगता है।

    और पढ़े –

    दोस्तों गोरा होने के उपाय और घरेलू नुस्खे, gora hone ka tarika or gharelu nuskhe in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास गोरा होने के लिए क्या करें, फेस पैक, क्रीम, घरेलू नुस्खे, टिप्स और चेहरे का रंग गोरा करने के उपाय, तरीके है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    30 COMMENTS

      • गोरा होने के उपाय नुस्खे और रंग गोरा करने वाली घरेलू क्रीम के बारे में ऊपर लेख में जानकारी दी गयी है आप लेख पढ़े.

    1. Meri skin oily hai mene roop mantra cream kafi samay tak use ki accha result aaya lekin ab fir se dull pad rhi hai bahut oil nikal rha hai kya karu koi badhiya cream.

      • काला और सांवला चेहरे को गोरा करने के उपाय और घरेलू नुस्खे ऊपर लेख में पढ़े.

    2. Meri skin bhut kali pad gayi aalu doodh sab try kar liya koi farak nhi padta kya karu meri shadi ise month hai kripya koi tips dijiye.

      • चेहरे का रंग गोरा करने के उपाय करने पर भी अगर फरक नहीं पड़ रहा तो आप किसी ब्यूटी एक्सपर्ट या आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिल कर सलाह ले.

    3. main kala hu maine kta hua aalu face par lgane lga to pimples nikalne lagte hai pimple aur black heads hatane ke upay btaye.

    4. Gora rang hone se koi acha nahi dikhta aur meri nazar me khubsurat bhi vahi hai jo bimar nahi hai. Anyway jo tips diye hai vo natural hai isliye kisi had tak ye sab karna bhi theek hai.

    5. Meri skin dhoop me ghumne se aur cosmetic product use karne se jal chuki hai kripya koi upay batao maine bahut se cosmetic use karke face ki skin kharab kar di hai aur mujhe face par pasina bahut aata hai koi upay batao.

    6. Meri skin dhoop me ghumne se aur kai tarah ki cosmetic item use karne se black ho gayi hai meri skin puri tarah jal chuki hai koi upay bataye.

    7. Gora hone ke liye main kuch bhi karne ko taiyar hu lekin aisa tips dijiye jisse main ek month ke andar gora ho saku.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles