More

    बेसन के बेमिसाल फायदे,उपयोग और रेसिपी (gram flour in hindi)

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सबेसन के बेमिसाल फायदे,उपयोग और रेसिपी (gram flour in hindi)

    बेसन (gram flour in hindi)

    भारत में शायद ही कोई इंसान हो जिसने बेसन के पकौड़े या बेसन से बनी मिठाई का सेवन ना किया हो| बेसन स्वाद के साथ साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है| बेसन में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई इत्यादि भरपूर मात्रा में पाए जाते है| चलिए अब हम आपको बेसन के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है-

    बेसन के फायदे (benefits of gram flour in hindi)

    1 – कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक – शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित नहीं होती है तो ऐसे इंसान को कई गंभीर परेशानियो का सामना करना पढ़ सकता है| बेसन में मौजूद फाइबर, लिपोप्रोटीन और अन्य पोषक तत्व बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते है| ईसीए जिस इंसान का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है उनके लिए बेसन काफी लाभकारी साबित हो सकता है|

    2 – मधुमेह में भी फायदेमंद – मधुमेह से पीड़ित इंसानो के लिए बेसन काफी लाभकारी साबित होता है | बेसन में मौजूद पोषक तत्व शरीर में मौजूद शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होते है,इसीलिए अगर आप भी मधुमेह के रोग से पीड़ित है तो अपने आहार में शामिल करने से आपको काफी फायदा मिल सकता है|

    3 – एनीमिया में भी लाभदायक – किसी भी इंसान के अंदर अगर खून की कमी या एनीमिया की समस्या हो जाती है तो ऐसे इंसान को कमजोरी,जल्दी थकान इत्यादि परेशानियो का सामना करना पड़ता है| बेसन में फाइबर,प्रोटीन,फोलेट और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है,आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है| नियमित रूप से बेसन का सेवन करने से जल्द ही एनीमिया की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है|

    4 – इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – बेसन में मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन,अमीनो एसिड और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होते है,जो शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाने में काफी सहायक होते है| अगर आपके शरीर की इम्युनिटी पावर कमजोर है तो आपके बीमार पड़ने की सम्भावना काफी प्रबल हो जाती है,नियमित रूप से बेसन का सेवन करने से आपकी इम्युनिटी पावर अच्छी रहती है और आप स्वस्थ रहते है|

    बेसन का उपयोग और रेसिपी

    1 – बेसन का सबसे ज्यादा उपयोग लड्डू और पकौड़े जैसे कई व्यंजन बनाने में किया जाता है|

    2 – कुछ लोग बेसन को गेंहू के आटे के साथ मिलाकर सेवन करते है,इससे गेंहू के साथ साथ बेसन के पोषक तत्व भी प्राप्त हो जाते है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles