More

    ग्रीन टी पीने का सही तरीका और सही समय – Green Tea Tips in Hindi

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेग्रीन टी पीने का सही तरीका और सही समय - Green Tea Tips in Hindi

    ग्रीन टी पीने का सही तरीका और समय (टाइम) इन हिंदी: ग्रीन टी के फायदों के बारे में लगभग सभी जानते है लेकिन कया आप ग्रीन पीने का सही समय और तरीका जानते है, हमारे इस लेख में ग्रीन की पूर्ण जानकारी पढ़िए| मोटापा घटाने, पेट की चर्बी कम करने और अच्छी फिटनेस के लिए बहुत से लोग ग्रीन टी पीते है पर अगर सही तरीके और सही समय पर ग्रीन टी ना पिए तो इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता। 

    ग्रीन टी आपको फैट कम करने में मदद कर सकती है, विशेष रूप से हानिकारक पेट वसा।यह एंटीऑक्सीडेंट के साथ भरी हुई है जिसमें कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैं: मस्तिष्क समारोह में सुधार ,चर्बी घटाना ,कैंसर से बचाव ,हृदय रोग के जोखिम को कम करना और भी अधिक संभावित स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।हरी चाय में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पदार्थ हृदय और रक्त वाहिकाओं की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं।

    ग्रीन टी कई आम स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत प्रदान करती है और कई पुराने रोगों और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को भी कम करती है।  अपने कई स्वास्थ्य लाभों के कारण ग्रीन टी आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है। 

    ग्रीन टी कब और कैसे पीनी चाहिए अगर इसकी सही जानकारी हो तो बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, बॉडी एक्टिव रहती है और वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है। आइये जाने green tea peene ka sahi tarika aur time in hindi.

    ग्रीन टी किसे नहीं पीना चाहिए

    • छोटे बच्चों को ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए।
    • जिन लोगों को पेट में अल्सर या एसिडिटी की समस्या है उन्हें हरी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • प्रेगनेंसी के दौरान महिला को और जो महिलाएं बच्चे को स्तनपान करवाती है उन्हें ग्रीन टी ज्यादा नहीं पीना चाहिए और इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
    • ग्रीन टी में कैफीन होती है जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। डायबिटीज का रोगी अगर ग्रीन टी पिता है तो उसे रेगुलर अपनी sugar का ख्याल रखना चाहिए।
    • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जो लोग प्रभावित है अगर वे ग्रीन टी का सेवन करते है तो इसमें मौजूद कैफीन उनका ब्लड प्रेशर और बढ़ा सकता है।

    ग्रीन टी पीने का सही तरीका : ग्रीन टी कैसे पिए

    Green Tea Peene ka Sahi Tarika in Hindi

    1. ग्रीन टी कैसे बनाये इसकी रेसिपी में एक बात ध्यान रहे की उबलते हुए पानी में ग्रीन टी कभी न डाले। ग्रीन टी बनाने के लिए पहले पानी को अच्छे से उबाल लें फिर इसे गैस से नीचे उतार कर रखे फिर उसमें ग्रीन टी की पत्तियां या टी बैग डाले और सेवन करे। अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए ग्रीन टी पीते है तो green tea weight loss recipe के बारे में जरूरी जानकारी जरूर ले।
    2. हरी चाय में दूध और चीनी मिला कर ना पिए। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते है पर दूध और चीनी मिलाने से इसके गुण कम हो जाते है जिस वजह से ग्रीन टी पीने का फायदा नहीं मिलता।
    3. ग्रीन टी में शहद मिला कर पी सकते है। इससे टी का टेस्ट तो अच्छा होता ही है साथ में मोटापा कम करने और मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है।
    4. कुछ लोग जल्दी फायदा पाने के लिए दिन में कई बार ग्रीन टी पीते है, पर ये ग्रीन टी पीने का तरीका सही नहीं है। इसका पूरा फायदा मिले इसके लिए दिन में 2 से 3 कप ही पिए।
    5. ग्रीन टी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से शरीर में विषैले पदार्थ की मात्रा बढ़ सकती है जिसका बुरा प्रभाव लिवर पर पड़ता है।

    ग्रीन टी पीने का सही टाइम: Green tea peene ka sahi time in hindi

    • जल्दी और अच्छे परिणाम पाने के लिए ग्रीन टी का सही समय पर पीना अहम् है। अगर आप खाना खाने से पहले पीना चाहते है तो कम से कम आधा घंटा पहले पिए और अगर खाना खाने के बाद लेना चाहते है तो 1 से 2 घंटे बाद पिए।
    • जाने ग्रीन टी बनाने का तरीका

    ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए

    जिस तरह हमें इस बात की जानकारी होना चाहिए की ग्रीन टी कब पीनी चाहिए ठीक वैसे ही इस बात की जानकारी होना भी बहुत जरुरी है की ग्रीन टी कब नहीं पीना चाहिए ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचे रहे।

    • ग्रीन टी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। खाली पेट पिने से पेट में एसिडिटी हो सकती है।
    • खाना खाने के फ़ौरन बाद ग्रीन टी न पिये।
    • रात को देरी से इसका सेवन न करे।
    • कोई दवा (medicine) लेने के तुरंत बाद ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।
    • ग्रीन टी को ज्यादा स्ट्रांग नहीं करना चाहिए, इससे पेट में खराबी और नींद ना आने की समस्या हो सकती है।

    ग्रीन टी कैसे और कब पिए ग्रीन टी पीने का सही तरीका और समय, green tea peene ka sahi tarika aur time in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा कमेंट कर के बताये और अगर आपके पास ग्रीन टी कब पीना चाहिए इसका सही टाइम से जुड़े सुझाव है तो हमें लिखे|

    Recent Articles

    28 COMMENTS

    1. kya green tea lene ke sath milk tea regular rakh sakte hai one cup in morning… or agar rakh skte h to dono k beech kitna time gap hona chahiye.

      • ग्रीन टी के इलावा आप अपनी दिनचर्या में नार्मल दूध वाली चाय भी पी सकते हैं बस दोनों एक साथ मत ले और कम से कम आधे से एक घंटे का गैप रखे।

      • ग्रीन टी पिने का सही तरीका और समय की जानकारी ऊपर लेख में बताई गयी है आप लेख को पढ़े.

      • वेट लॉस करने में ग्रीन टी पिने से काफी फायदा मिलता है, इसकी जानकारी ऊपर लेख में पढ़े.

    2. ग्रीन टी पीने के फायदे बताने के लिए आपका धन्यवाद

    3. अगर शुगर 111-130 और बीपी 140-90 है तो क्या ग्रीन टी ले सकते है.

      • ग्रीन टी किस टाइम और कब पीना चाहिए इसकी जानकारी ऊपर लेख में बताये गए है.

    4. Maithili mantra green tea Le rahi hoon par iska koi bhi effect nahi hua hai mera weight jitna tha usse orotig ban gaya hai kam nahi hua aur main khana khane ke do ghante baad hi leti hoon green tea phir bhi koi bhi fark nahi padta hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles