More

    अमरुद के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (guava in hindi)

    Health Tips in Hindi - हेल्थ टिप्सअमरुद के अचूक फायदे,उपयोग और रेसिपी (guava in hindi)

    अमरुद (guava in hindi)

    अमरूद स्वाद में लाजावाब होने के साथ साथ औषधीय गुणो से भी भरपूर होता है| अमरुद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, कॉपर इत्यादि भरपूर मात्रा में पाए जाते है| चलिए अब हम आपको अमरुद के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

    अमरुद के फायदे (benefits of guava in hindi)

    1 – आँखों के लिए फायदेमंद – आँखों में विटामिन ए, विटामिन सी और फोलेट इत्यादि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है,जो आँखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते है| किसी भी इंसान की बढ़ती उम्र के साथ उसकी आँखों में कई प्रकार के रोग हो सकते है,नियमित अमरुद के सेवन करने से आप आँखों के रोगो से अपने आप को बचा सकते है|

    2 – गर्भावस्था में भी फायदेमंद –  अमरूद में विटामिन सी,आयरन,फोलेट इत्यादि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते है| गर्भवती महिला को अपने खानपीन का बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है,ऐसी महिलाओ को संतुलित और पोषण से भरपूर भोजन दिया जाता है,जो माँ और उसके अंदर पल रहे शिशु के लिए फायदेमंद हो| अमरुद में मौजूद फोलेट गर्भवती महिला और उसके शिशु के लिए काफी लाभदायक होता है|

    3 – थायराइड में भी लाभदायक – आज के समय थायराइड की समस्या का सामना लाखो लोग कर रहे है|  अमरुद में मौजूद पोषक तत्व आपको थायराइड की परेशानी से बचाने में सहायक होते है,अमरूद से थायराइड को समाप्त या इलाज नहीं किया जा सकता है| नियमित रूप से अमरुद का सेवन करने से आप थायराइड की स्थिति में लाभ प्राप्त कर सकते है|

    4 – हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक – किसी भी इंसान का ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो ऐसे इंसान को कई बार गंभीर समस्या जैसे दिल का दौरा इत्यादि का सामना करना पढ़ सकता है| अमरुद में मौजूद पोटेशियम और अन्य गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहयाक होते है| इसीलिए अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे है तो अमरुद का सेवन करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है|

    अमरुद का उपयोग और रेसिपी

    1 – अमरुद का सबसे ज्यादा उपयोग कच्चे रूप में होता है| अमरुद ताजा होना चाहिए,ज्यादा पका हुआ ना हो,बिना धोए और बिना काटे अमरुद कभी नहीं खाना चाहिए क्योंकि कई बार अमरुद में कीड़े भी हो सकते है|

    2 – अमरुद का इस्तेमाल फ्रूट चाट में भी काफी किया जाता है|

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles