More

    जल्दी हाइट बढ़ाने के लिए 7 घरेलू टिप्स

    Height - लंबाईजल्दी हाइट बढ़ाने के लिए 7 घरेलू टिप्स

    कम हाइट वाला इंसान अक्सर अपनी हाइट को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहता है,कई बार कुछ लोग कम हाइट होने की वजह से अपने आपको ओरो से अलग और कमजोर तक समझने लगते है| अगर आपकी हाइट भी कम है तो आज हम आपको अपने इस लेख में हाइट बढ़ाने की कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है,जिन्हे अपनाकर आप अपनी हाइट को बड़ा सकते है| आपको बाजार में बहुत सारी ऐसी दवाइयो के बारे में सुनने को मिल सकता है,7 दिन में हाइट बढ़ाएं,15 दिन में हाइट बढ़ाएं इत्यादि जबकि सच यह है की कोई सी ऐसी दवा बनी नहीं है जो आपकी हाइट एकदम से बड़ा दें,वैसे आमतौर पर ऐलोपेथिक दवाई का सेवन ना करें तो बेहतर होता है| चलिए अब हम आपको हाइट बढ़ाने की टिप्स की जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

    जल्दी हाइट बढ़ाने

    हाइट (लम्बाई) बढ़ाने के टिप्स

    1. खानपान का रखे ख्याल

    अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो आपको अपने खाने पीने का ख्याल रखना भी बेहद जरुरी है,किसी भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर या संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए| अगर आपके शरीर को हाइट बढ़ाने वाले पोषक तत्व प्राप्त होते है तो जल्द ही आपकी हाइट भी बढ़ने लगती है, अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो जंक फूड, कार्बोनेट युक्त पेय पदार्थों, वसा युक्त खाद्य पदार्थों और बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए| चलिए अब हम आपको खानपीन के बारे में कुछ अहम् टिप्स बता रहे है –

    • अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो विटामिन-डी और प्रोटीन युक्त चीजे जैसे पनीर, फलियां, सोयाबीन, अंडे का सफ़ेद वाला भाग इत्यादि का सेवन जरुरु करें| 
    • जिंक युक्त पदार्थ जैसे चॉकलेट, अंडे, मूंगफली इत्यादि चीजों का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है,खासतौर पर बच्चो की हाइट बढ़ाने में जिंक अहम्प्र रोल निभाता है| इसीलिए अगर आपके बच्चे की हाइट कम है तो उसके खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमे जिंक प्रचुर मात्रा में हो| 
    • ताजी हरी सब्जी और फलो का सेवन करें,हरी सब्जियों में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा मे पाए जाते है,जो हमारे शरीर के विकास में काफी लाभकारी होते है|
    • किसी भी इंसान के शरीर के विकास के लिए मैग्नीशियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेस व अन्य विटामिन्स का अहम्का योगदान होता है,आप चाहे तो सभी जरुरी पोशाक तत्वों की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स का भी सेवन कर सकते है,लेकिन हम आपको सलाह देंगे की सप्लीमेंट्स का सेवन बिना किसी चिकित्सक के परामर्ष के नहीं लेना चाहिए| 
    • अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही नहीं है तो आप कितना भी संतुलित आहार का सेवन कर लें वो आपके शरीर को लाभ नहीं पहुंचाएगा,ऐसी स्थिति में आपको एक साथ भरपूर पेट भोजन करने की जगह दिन में थोड़ा थोड़ा भोजन करना चाहिए|

    और जाने:

    1. व्यायाम और खेलकूद भी है जरुरी

    अगर आप अपने आपको स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको व्यायाम और शारीरिक गतिविधि वाले खेल जरूर खेलना चाहिए| नियमित रूप से व्यायाम और खेलकूद करके भी आप अपनी हाइट को आसानी से बड़ा सकते है, चलिए अब हम आपको हाइट बढ़ाने के व्यायाम और खेलकूद के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते है –

    • अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ और हाइट को बढ़ाना चाहते है तो एरोबिक्स, टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल या बास्केटबॉल इत्यादि खेल जरूर खेलें,इन खेलो को खेलने से आपके शरीर का विकास तेजी से होता है| इन खेलो को खेलने से आपकी हाइट भी जल्दी बढ़ती है|
    • हाइट को बढ़ाने में स्वीमिंग भी काफी लाभकारी होती है,स्वीमिंग करने से आपके शरीर के सभी अंग मजबूत होते है,बच्चो को अगर स्वीमिंग कराई जाए तो उनकी हाइट काफी तेजी से बढ़ सकती है|
    • हाइट बढ़ाने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ है लटकना। शुरुआत में आपको लटकने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिन जब आप नियमित रूप से लटकते है तो कुछ समय बाद आपको कोई परेशानी नहीं होगी और आप आराम से काफी देर तक लटक सकते है| हाइट बढ़ाने के लिए यह एक्सरसाइजज काफी फायदेमंद होती है|
    1. योग से बढ़ाएं अपनी हाइट

    भारत में योग को प्राचीन समय से ही बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है,ऐसा मन जाता है की योग आपकी किसी भी बिमारी को दूर करने में सहायक होता है| लेकिन आपको योग करने का सही तरीका पता होना भी जरुरी है,अगर आपको योग करने का सही तरीका मालूम नहीं है तो एक्सपर्ट की सलाह से योग करें| हाइट बढ़ाने के लिए आप त्रिकोणासन, भुजंगासन, सुखासन, वृक्षासन, नटराजासन इत्यादि को कर सकते है,नियमित रूप से योग करने से बहुत जल्द आपको अपनी हाइट में बदलाव नजर आने लगता है|

    1. हाइट बढ़ाने के लिए भरपूर नींद भी है जरुरी

    जल्दी हाइट बढ़ाने

    किसी भी इंसान के स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन, एक्सरसाइज़ के साथ-साथ भरपूर नींद भी बेहद जरूरी होती है। आमतौर पर आपने बहुत लोगो के मुंह से यह बात सुनी होगी की स्वस्थ रहना है खूब सोए,ऐसा इसीलिए कहा जाता है की अगर इंसान गहरी नींद लेता है तो शरीर अच्छी विकसित होता है| इसीलिए बच्चो को 8 से 11 घंटे और बड़ो को 6 से 8 घंटे जरूर सोना चाहिए,अगर आप कम सोते है तो आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है|  

    1. सही तरीके उठना बैठना और चलना भी है जरुरी

    हाइट बढ़ाने के लिए हमारा सही मुद्रा में उठना, बैठना और चलना भी काफी महत्वपूर्ण होता है,खासतौर पर बच्चो के लिए यह चीज बहुत जरुरी होती है| अगर आप बैठने से लेकर चलने तक की सही पोजीशन का ख्याल रखते है तो आपकी हाइट बढ़ने में भी लाभ मिलता है,चलिए अब हम आपको उठने बैठने और चलने के बारे में टिप्स उपलब्ध करा रहे है –

    • कुर्सी पर हमेशा सीधे बैठना चाहिए अर्थात कमर और कंधे को सीधा रखें,कभी भी कुर्सी पर कमर झुका कर नहीं बैठना चाहिए| कुर्सी पर झुक कर बैठने से आपको परेशानी हो सकती है| 
    • जब भी चलें कमर को सीधा रख कर चलें,कमर मोड़ कर चलने से आपकी रीढ़ की हड्डी मुद सकती है,इसीलिए हाइट को बढ़ाना चाहते है तो हमेशा सीधी कमर करके चलें| चलते समय कभी भी कंधे को एक तरफ झुके या मुड़ें भी नहीं होने चाहिए|  
    • सोते समय भी आपको ख्याल रखना चाहिए की आपकी कमर बहुत ज्यादा ना मुड़ें,कुछ लोग इस बात का ख्याल नहीं रखते है और कुछ समय बाद उनकी कमर मुड़ जाती है जिसकी वजह से इंसान की हाइट कम हो जाती है और इंसान को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ जाती है|
    1. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें

    किसी भी बच्चे या बड़े के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो इंसान के शरीर पर इसका काफी हानिकारक प्रभाव पड़ता है| इंसान का शारीरिक विकास प्रभावित होने के साथ साथ इंसान को बिमारी काफी जल्दी घेर लेती है,इसीलिए हमे ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत या बाद जाएं,अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तो आपके शरीर का विकास अच्छे से होता है,इसीलिए अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर रखें|  

    1. शराब, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थो का सेवन बिलकुल भी ना करें

    शराब, धूम्रपान और अन्य मादक पदार्थो का सेवन करने का सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है,इन चीजों का सेवन करने से आपके शरीर का इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और मांसपेशियो पर पड़ता है| शराब, धूम्रपान और तम्बाकू जैसी चीजों का सेवन करने से शरीर के विकास पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है,इसीलिए अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते है तो इन चीजों का सेवन बिलकुल भी ना करें|

    हम आशा करते है की आपको हमारा लेख हाइट बढ़ाने की टिप्स में दी गई जानकारी पसंद आई होगी| हाइट बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय और टिप्स अपनाने से आपको लाभ मिलता है और घरेलू टिप्स अपनाने का कोई हानिकारक प्रभाव भी नहीं होता है|  

    और पढ़ें:

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles