More

    जल्दी से हाइट बढ़ाने के लिए 5 आसान योग

    Height - लंबाईजल्दी से हाइट बढ़ाने के लिए 5 आसान योग

    किसी भी इंसान की अगर हाइट कम होती है तो उसकी पर्सनेल्टी पर इसका सीधा प्रभाव पडता है, इसीलिए इंसान की हाइट का सही होना बहुत जरुरी होता है| किसी भी इंसान की हाइट कम या ज्यादा होने के पीछे कई कारण होते है लेकिन अगर आपकी हाइट कम (height badhane ke liye yoga) है तो आप कुछ उपायों को करके अपनी हाइट को बड़ा सकते है| योग से भी आप अपनी हाइट को बड़ा सकते है अगर आप हाइट बढ़ाने के लिए योग का सहारा लेते है तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि योग से आपको किसी भी प्रकार का नुक्सान नहीं होता है|

    हाइट बढ़ाने के आसान योग 

    आज के समय में बहुत से इंसान हाइट बढ़ाने के लिए कई प्रकार की दवाइयो का सेवन करने लगते है जिसकी वजह से कई फायदा होने की बजाय उन्हें नुक्सान झेलने पढ़ जाते है| चलिए अब हम आपको हाइट बढ़ाने के योग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते है –

    1. ताड़ासन – हाइट बढ़ाने के लिए योगासन अगर आप कम हाइट की वजह से परेशान है तो आपके लिए ताड़ासन काफी ज्यादा लाभदायक हो सकता है| सबसे पहले आप दोनों पैर को आपस में मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं उसके बाद अपने दोनों हाथो को सीधा करते हुए दोनों हाथो की उंगलियो को आपस में मिला लें| शरीर को बिलकुल सीधा रखे और अपने दोनों हाथो अपने सर से ऊपर ले जाएं ख्याल रखें आपके दोनों हाथो की उंगलियां आपस में मिली रहे, जब हाथ सर के ऊपर पहुँच जाएं उसके बाद अपने हाथ को ऊपर की और ले जाने की कोशिश करें जब आप हाथो को ऊपर ले जाएंगे तो आपके शरीर का वजन आपके पैरो के पंजे पर आ जाता है| जब आप अपने शरीर को ऊपर की और ले जा रहे हो उस समय पर आपको धीरे धीरे साँस लेनी है, आप जितनी ऊपर अपना शरीर आसानी से ले जा सकते है उतना ले जाएं उसके बाद जितनी देर तक आप इसी मुद्रा में रह सकते है उतनी देर रहें फिर वापिस आ जाएं| शुरुरात में आपको परेशानी हो सकती है क्योंकि एकदम से बलाने बनाने में परेशानी हो सकती है इसीलिए परेशान ना हो, धीरे धीरे आपका बैलेंस बनने लगेगा| ताड़ासन को रोजाना 8 से 10 बार करें, नियमित रूप से इस आसन को करने से आपकी हाइट जल्द ( lambai badhane ka yoga) बढ़ सकती है|

    और जाने:

    1. हलासन : इस आसान को करने के लिए सबसे पहले आप किसी साफ़ जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं, उसके बाद अपने दोनों हाथो को सीधा रख लें फिर अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाते हुए सर के ऊपर की जमीन को छूने की कोशिश करें| जब आप पैरो को ऊपर की ओर ले जाएं तब सांस को खींचें ओर जब आप पैरो को वापस लाएं तब साँस को छोड़ें, ख्याल रखें पैरो ऊपर धीरे धीरे ले जाएं ओर वापिस भी धीरे धीरे लाएं| इस आसान को नियमित रूप से करने से आपको हाइट बढ़ाने में लाभ मिलने के साथ साथ गैस व एसिडिटी की परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होता है|
    1. भुजंगासन : इस आसान को करने के लिए आप सबसे पहले उल्टे होकर अर्थात पेट के बल लेट जाएं, अपने दोनों पैरो को मिला लें ओर पंजो को सीधे कर लें उसके बाद अपने दोनों हाथो की कोहनियों को मोड़ते हुए हथेलियों को अपने कोहनी के नीचे रख लें| उसके बाद अब आप अपने सिर ओर ऊपरी शरीर को हाथो के सहारे ऊपर की ओर उठाएं, जितना भी ऊपर आप अपने सिर ओर छाती को पीछे की ओर ले जा सकते हो उतना ले जाएं, फिर उसी मुद्रा में कुछ सेकंड तक रहें उसके बाद वापिस अपना शरीर जमीन पर वापिस ले आएं| कुछ देर इस प्रक्रिया को करते रहे शुरुआत में आपका शरीर ओर सिर ज्यादा पीछे नहीं जा पाता है लेकिन जब आप आसान को करते रहते है तो कुछ दिनों बाद आप इसे अच्छी तरह से कर पाएंगे, इस आसान को नियमित रूप से करने से आपकी रीड की हड्डी को लाभ मिलने के साथ साथ आपकी हाइट (height badhane ka yoga) भी बढ़ने लगती है|
    1. पश्चिमोत्तानासन हाइट बढ़ाने के लिए यह आसान भी काफी लाभदायक होता है, इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप पैरो को सीधा करके जमीन पर बैठ जाए| फिर आप अपने शरीर को झुकाते हुए दोनों हाथो से पैरो के अंगूठों को पकड़ने की कोशिश करें हो सकता है शुरुआत में आपसे आपके हाथो से पैरो का अंगूठा छुया ना जाएं, ऐसी स्थिति में आप अपने शरीर को जितना झुका सकते है उतना झुकाने की कोशिश करें| इस आसन को कई बार करने की कोशिश करें नियमीत रूप से इस आसन को करने से आपको कुछ ही दिनों में लाभ प्राप्त होता है|
    1. सर्वांगासन सर्वांगासन करने से आपके शरीर को काफी सारे लाभ प्राप्त होते है, यह आसन आपकी हाइट बढ़ाने के साथ साथ तनाव, थकान को भी दूर करता है, याददास्त को तेज बनने में सहायक होता है, सिर और आंखों के दर्द को भी दूर करने में सहायक होता है| इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप बिल्कुल सीधे लेट जाएं, उसके बाद धीरे धीरे सांस लेते हुए सबसे पहले अपने दोनों पैरो को ऊपर की ओर उठाएं फिर कमर और छाती को भी ऊपर की और उठाएं जितना ऊपर आप आसानी से अपना शरीर ले जा सकते है उतना ऊपर की ओर लें जाएं उसके बाद दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ते हुए हथेलियों को कमर पर रख लें, इस स्थिति में कम से कम 30 सेकंड तक रहने की कोशिश जरुर करें उसके बाद फिर पैरो को धीरे धीरे वापिस लाते हुए जमीन पर रख लें| इस आसन को कई बार दोहराएं, नियमित रूप से इस आसन (लंबाई बढ़ाने के योगासन) को करने से आपको जल्द लाभ मिलता है|

    हम आशा करते है की आपको हमारा लेख हाइट बढ़ाने के लिए योग में दी गई जानकारी पसंद आई होगी| लेकिन हम आपको सलाह देते है की अगर आप योग पहली बार कर रहे है तो किसी योग एक्सपर्ट के सामने या उनकी मदद से योग करें, अगर आपके पास योग गुरु नहीं है तो किसी ऐसे इंसान की देख रेख में योग करें जिसने पहले योग किया हो| योग का पूर्ण लाभ लेने लेने के लिए आपको योग सही तरीके से करना बेहद जरुरी होता है|

    और पढ़ें-

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles