More

    जले के निशान हटाने के पांच घरेलू उपाय

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सजले के निशान हटाने के पांच घरेलू उपाय

    जले को हटाने के लिए अब महंगी सर्जरी की जरूरत नहीं है। जले के निशान को घरेलू उपचार से भी दूर किया जा सकता है। इस लेख में कुछ ऐसे निशानों के बारे में जानकारी दी गई, जो कुछ ही दिनों में जलने के निशान को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं। घरेलू उपचार के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    चोट ,कटने ,जलने के निशान हटाने के उपाय इन हिंदी: किसी भी इंसान के शरीर पर चोट, कटने या जलने के निशाँ हो सकते है, अगर आपकी त्वचा पर ऐसे निशाँ है तो घरेलू नुस्खे अपनाएं और निशान को बहुत जल्द गायब करें| घर में खाना बनाते वक़्त और घर के दूसरे काम करते समय त्वचा का काटना और जलना जैसी समस्या अक्सर परेशानी का कारण बनती है। त्वचा का आग के संपर्क में आना, गरम चाय और तेल गिरना कुछ ऐसे प्रमुख कारण है जिन के कारण स्किन बर्न की समस्या अधिक होती है। इसके अलावा चोट लगने से शरीर पर घाव हो जाता है उसके ठीक होने के बाद उसके दाग रह जाते है।

    घर पर इन जले का इलाज करना आसान है। कुछ प्राकृतिक उपचार जो जलन को शांत कर सकते हैं और हीलिंग को बढ़ावा दे सकते हैं, उसमें दही, दूध, एलोवेरा जेल और शहद शामिल हैं।

    विशेष रूप से खाना पकाने या बेकिंग के दौरान, अप्रिय जला चोटें अक्सर एक कठिन समय दे सकती हैं। फिर गंभीर जलन होती है जो आग या गर्म वस्तु के सीधे संपर्क के कारण हो सकती है। चिकित्सा शब्दावली में, जलने को उनकी गंभीरता के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है। पहली डिग्री का जलना जो त्वचा की केवल बाहरी परत को प्रभावित करता है, सबसे कम माना जाता है |

    कुछ प्रभावी घरेलू उपचारों के साथ घर पर इलाज किया जा सकता है। बर्न्स को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग दो से तीन सप्ताह लगते हैं।कुछ लोग चोट के निशान हटाने की क्रीम भी प्रयोग करते है पर हम घर पर भी कुछ घरेलू उपाय और देसी नुस्खे अपना कर जले हुए निशान मिटाने के उपाय कर सकते है। आये जाने जलने के निशान हटाने के उपाय, निशान खत्म करने का तरीका, natural home remedies tips for skin burn treatment at home in hindi.

    चोट, जलने के निशान और दाग अगर चेहरे पर हो जाये तो सुंदर चेहरा भी ख़राब दिखने लगता है। इसलिए जरुरी है की जलने कटने और चोट लगने पर तुरंत इसका इलाज किया जाये ताकि घाव को बढ़ने से रोका जाये और इसके ठीक होने पर निशान भी जल्दी खत्म हो जाये।

    त्वचा जलने और निशान पड़ने के कारण

    • आग लगने से
    • करंट लगने से
    • धूप की तेज रोशनी से
    • गरम तेल के छींटे गिरने से
    • चाय या गर्म पानी गिरने से
    • किसी मेडिसिन के साइड इफ़ेक्ट से भी स्किन बर्न प्राब्लम आती है
    • जाने गर्म पानी चाय दूध तेल से जलने पर उपचार

    जलने के बाद क्या करे

    1. जलने के तुरंत बाद ठंडा पानी जली हुई त्वचा पर डाले और ठंडे पानी में एक कपड़ा भिगो कर उसे जली त्वचा पर रख दे।
    2. आलू काट कर उसका एक टुकड़ा जलने वाली त्वचा पर रख दे। आलू के इस्तेमाल से जलन कम होने लगती है और स्किन बर्न से आराम मिलने लगता है। जलने के फ़ौरन बाद इस उपाय को करने से त्वचा पर फफोले नहीं बनते।
    3. जलन के दर्द से जल्दी आराम पाने के लिए दस मिनट के लिए जली हुई त्वचा को दूध में डूबा कर रखे।

    जलने के निशान हटाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Skin Burn Treatment in Hindi

    जलने के निशान को कैसे हटाये ये जानने से पहले ये जानना जरुरी है की त्वचा जलने के बाद जलन को कैसे कम करें। स्किन चाहे आग से जले या फिर कोई और वजह हो घरेलू नुस्खे अपना कर जलन कम करने के उपाय कर सकते है और घाव ठीक होने के बाद निशान से छुटकारा भी पा सकते है।

    1. भाप, गरम पानी या चाय से जलने पर हुए घाव पर नींबू का रस और नारियल का तेल प्रयोग करने से जल्दी फायदा मिलता है। नींबू का रस और नारियल का तेल  मिलाकर जले हुए पर लगाए। नारियल तेल स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है और नींबू रस घाव के निशान मिटाने में फायदा करता है।
    2. एलोवेरा में जलन कम करने और निशान हटाने के गुण होते है। एलोवेरा के पत्ते को काट कर इसे जले हुए हिस्से पर लगाने से दर्द में आराम मिलने लगता है और साथ ही इससे जलने के दाग भी साफ़ होते है। आप चाहे तो एलोवेरा पत्ते की जगह एलोवेरा क्रीम भी प्रयोग कर सकते है।
    3. केले का छिलका जली हुई स्किन पर रगड़ने से जलने का निशान नहीं बनता और इस उपाय से जलन से भी जल्दी निजात मिलती है।
    4. कई बार गरम गरम चाय, दूध या सूप पीने से मुंह जल जाता है जिससे मुंह में छाले निकल आते है। इसके इलाज के लिए बर्फ का टुकड़ा ले और चूसे। बर्फ को धो कर इस्तेमाल करें ताकि ये जीभ पर न चिपके।
    5. प्याज में सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो जले हुए को ठीक करने के फोड़े फुंसी, छाले होने से रोकता है और इससे जलने का दर्द भी कम होता है। प्याज तोड़ कर उसका रस जली त्वचा पर प्रयोग करें।
    6. दूध में प्रोटीन और वसा होती है जो जलने के उपचार में काफी फायदेमंद है। हल्दी और दूध का पेस्ट बना कर जलने वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है और इस होम रेमेडी से जलने का निशान भी नहीं रहता।
    7. जलने के निशान हटाने के उपाय का उपचार बेकिंग सोडा से भी कर सकते है। जले पर इसे प्रयोग करने पर जलने के बाद फोड़ा नहीं निकलता, जलने का दर्द कम होता है और जलने का निशान भी साफ़ होता है।
    8. थोड़ा सा पानी सिरका में मिला ले और एक कपडा इसमें डाल कर भिगो ले और इस कपडे को जली हुई जगह पर रखे। इस घरेलू इलाज को पांच से छह बार करने पर काफी आराम मिलता है।
    9. शहद के प्रयोग से भी जले का ट्रीटमेंट कर सकते है। ये एक तरह से आयुर्वेदिक दवा है, जले हुए पर शहद का लेप लगाने से काफी राहत मिलती है।
    10. दांत साफ़ करने वाली टूथपेस्ट जली हुई सतह पर लगाने से भी जल्दी आराम मिलता है।

    चेहरे पर चोट के निशान हटाने के उपाय इन हिंदी

    त्वचा के जलने पर अगर घाव छोटा है तो ये त्वचा की ऊपरी सतह को नुकसान पहुंचते है जिससे कई बार त्वचा लाल पड़ जाती है और हल्के फफोले निकल आते है। इन फफोलों का सही समय पर उपचार ना करे और अगर इन्हें फोड़ दे तो ये जख्म बन सकते है जो ठीक होने के बाद एक दाग छोड़ जाते है। आइये जाने चेहरे के निशान कैसे हटाए

    1. जलने के निशान हटाने के उपाय के लिए पुदीने की पत्तियों को पीस कर इसका रस भी प्रयोग कर सकते है। इस नुस्खे से जलन कम होती है और निशान भी साफ़ होते है।
    2. चेहरे पर चोट के निशान और दाग हटाने के लिए रात को मेथी दाना पानी में भिगो कर रख दे और सुबह इसे पीस कर इसका लेप निशान पर लगाए फिर आधे घंटे बाद के बाद फेस धो ले।
    3. मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और गुलाब जल मिला ले। अब चेहरे के निशान हटाने के लिए आयुर्वेदिक फेस पैक त्यार है, इसे चोट और जले के दाग पर लगाए और दस से पंद्रह मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।
    4. नींबू और टमाटर में विटामिन सी अधिक होता है जो स्किन की दाग और धब्बे हटाने में काफी उपयोगी है। नींबू का रस और टमाटर को मिलाकर इसका पेस्ट हर रोज लगाए और आधे घंटे बाद धो ले। इस देसी नुस्खे से चेहरे के निशान ख़तम होते है और चेहरे पर चमक आने लगती है। नींबू का रस और टमाटर का पेस्ट नेचुरल ब्लीच का काम करता है।

    पुराने निशान कैसे हटाये

    निशान पुराना हो जाये तो इसे साफ़ करने में समय अधिक लग सकता है और अगर उपाय करने के बाद भी चेहरे का पुराना दाग साफ़ ना हो तो स्किन के डॉक्टर से मिल कर सलाह ले।

    •  निशान पर मुल्ली का रस लगाने से निशान साफ़ होने लगता है।
    •  दूध में तिल और आंवले को पीसकर उसमें गुलाब जल की चार से पांच बूंदे मिलाए। अब इस लेप को सोने से पहले रात को जलने, चोट के पुराने निशान पर लगाए।
    •  काली मसूर की दाल भून ले और इसे पीस कर उसमें नारियल का तेल मिलाये और जलने के निशान पर लगाए। पुराने जले दाग हटाने के लिए लगातार कुछ दिन इस उपाय को करे।

    इस लेख में बताए गए देसी उपचार आपकी जानकारी के लिए है उन्हें प्रयोग करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की मदद से उन्हें करने का सही तरीका जरूर सीखें।

    दोस्तों जलने के निशान हटाने के उपाय, Skin Burn Treatment Home Remedies in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास चेहरे पर चोट के निशान हटाने के उपाय, टांकों के निशान दाग मिटाने के तरीके घरेलू नुस्खे या कोई देसी दवा है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    40 COMMENTS

    1. Dear sir, Meri nose paar ek nishan hai. Jab bchpan me mera accident ho gaya tha tab doctors ne mere nose par take lagaye the jise abhi to take ka nishan reh gya hai or chechak ke gadde bhi hai. plz sir iska ilaj btaye.. mere pass itne pese bhi nhi h ke surgery karwa pau.. plz sir meri help kijiye..

    2. Good morning Sir, I have accident mark on both hands ,as I have tried lot of things but it’s worthless.please tell me some remedy while can remove the mark as it’s
      8years old also I get the wound mark very soon.what to do.

      • चोट की निशान हटाने के उपाय ऊपर लेख में बताये गए है आप इन्हे पढ़े, पुराने निशान साफ़ होने में समय लगता है इसलिए धैर्य भी बनाये रखे.

      • जलने के निशान हटाने के उपाय और घरेलू उपचार की जानकारी ऊपर लेख में पढ़े.

    3. सर मेरा हाथ पटाखे से जल गया था अब धीरे धीरे 2 साल होने वाला है मगर जले का निशान जल्दी नहीं जा रहा क्या करूँ की मेरा वास्तविक कलर जल्दी आ जाये.

    4. टांके का दाग 1 साल पुराना है चेहरे पर कैसे हटाये.

    5. Sir bachpan me mere haath ki kalayi garam cooker se jal gyi thi daag ko 15-17 saal se jada time ho gya hai yeh kaise thik hoga.

    6. हेलो सर मेरी उम्र लगभग 17 साल है सर मेरे मुँह पर बचपन से कुछ मस्से जैसे निशान है जो जा ही नहीं रहे हैं सर कुछ उपचार बताये.

      • चेहरे से चोट और अन्य निशान हटाने के घरेलू नुस्खे और उपाय ऊपर लेख में बताये गए है, पुराने निशान साफ होने में समय लगता है.

    7. Mere poore body par kale kale daag pad gye hai jo ja nhi rhe hai poore 2 year ho gye par abhi tak thik nhi hua hai koi upay btaye.

    8. 16 saal pahle gir kar naak kat gaya aur taaka pada tha aur uska nishan abhi tak hai vo kaise mitega uska malham ya nuskha bataye.

    9. Mera hand 2 year pahle hi patakhe se jal gya jiska white white daag abhi bhi hai kon sa cream use kare ki jaldi se jaldi thik ho jaye ya phir koi gharelu nuskhe bataye.

      • गर्म पानी तेल दूध और पटाखों से जलने के बाद क्या उपाय करे इसकी जानकारी के लिए हमने एक लेख साँझा किया है और जलने के बाद दाग हटाने के घरेलू नुस्खे और उपचार ऊपर लेख में पढ़े.

    10. Mere baby ke head par four month old nishan hai jo chot lagne ke karan stiching bhi aaye hue hai nishan saaf hone ka upay btaye.

    11. Mujhe ptakhe se hath jal gaya hai jiske karan hath me safed ka nishan ho gaya hai. kuch thik ho gaya hai kuch baki hai.

    12. Mere gardan pe garam plastic chipak gya tha abhi do hafta pahle ki baat hai uska daag kaise hataye jaye koi upay bataye.

    13. Mera kuch din pahle accident ho gaya tha jis karan mere face pad daag par gaya hai usko mitane ke liye kya karna padega.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles