More

    जोडों और घुटनों के दर्द का इलाज कैसे करे – 10 आसान देसी नुस्खे हिन्दी में

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेजोडों और घुटनों के दर्द का इलाज कैसे करे - 10 आसान देसी नुस्खे हिन्दी में

    घुटनों के दर्द का इलाज: उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोगो को घुटनों और जोड़ों का दर्द होने लगता है जो गठिया का लक्षण (Arthritis symptoms) भी हो सकता है। गठिया की वजह यूरिक एसिड को माना जाता है, शरीर में uric acid की मात्रा बढ़ जाने पर इसके कण घुटनों और अन्य जोड़ों में जमा होने लगते है जिस वजह से जोड़ो में दर्द होने लगता है। कई बार ये दर्द इतना असहनीय होता है की व्यक्ति का बुरा हाल हो जाता है।

    घुटनों में दर्द की समस्या बेहद आम हो चुकी है। इस परेशानी से न केवल बड़े बुजुर्ग बल्कि कम उम्र के लोग भी दुखी रहते हैं। इस तकलीफ से निजात पाने के लिए हमारी दादी-नानी मां के नुस्‍खे बड़े काम आते हैं। इसलिए अगर आपके परिवार में किसी को जोड़ों के दर्द की परेशानी है तो यहां हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खे बताएं जिसका सेवन करने से राहत मिल सकती है।

    साधारण घुटने के दर्द को आसानी से कुछ घरेलू उपाय से ठीक किया जा सकता है। पर कुछ गंभीर प्रकार के घुटने के दर्द के लिए आपको चिकित्सा की आवश्यकता होगी। आपके घुटने के दर्द या चोट के कारण का सटीक निदान करना महत्वपूर्ण है ताकि उचित उपचार के कारण पर निर्धारित किया जा सके।

    गठिया की बीमारी हो तो रात के समय जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है और सुबह अकड़न होती है। अगर आपके घुटनो में दर्द रहता है तो सही समय पर इसकी जाँच करवाना जरुरी है, अगर ये गठिया का रोग है तो तुरंत इसका इलाज करना चाहिए नही तो इससे जोड़ो को नुकसान भी हो सकता है। इस लेख में हम जोडों और घुटने के दर्द से रहत पाने के घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार के आसान तरीके बता रहे है। इन देसी उपायों के प्रयोग से आप गठिया जैसी बीमारी से भी छुटकारा पा सकते है। Home remedies for joints and knee pain relief treatment in hindi.

    घुटनों के दर्द के लक्षण 

    गंभीर घुटने के दर्द के कुछ लक्षणों में शामिल हैं,

    • घुटने के भीतर और आसपास सूजन और कठोरता
    • घुटने के पास गर्मी और लाली का आभास
    • घुटने में कमजोरी या अस्थिरता
    • खड़े होने के समय घुटने से पोपिंग और क्रशिंग की आवाज़
    • घुटने को पूरी तरह से सीधा करने में असमर्थता

    जोडों और घुटनों के दर्द का इलाज घरेलू नुस्खे से कैसे करे

    1. एक महीने तक लगातार रात को 15 से  20 गिरी अखरोट को भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। दो महीने लगातार इस उपाय को करने से गठिया का रोग जड़ से ठीक हो जाता है।
    2. दस कलियां लहसुन की 100 ग्राम पानी या दूध में मिलाकर पीने से दर्द में जल्दी आराम मिलता है।
    3. बथुआ के ताजा पत्तों का रस आधा कप सुबह शाम खाली पेट पीने से गठिया ठीक हो जाता है। इसके सेवन के 2 घंटे बाद तक कुछ भी खाये पिये नहीं।
    4. घुटनों के दर्द का इलाज में जामुन काफी उपयोगी है। जामुन के पेड़ छाल को खूब उबाल कर इसका लेप घुटनों पर लगाने से गठिया में राहत मिलती है।
    5. अमरूद की 4 से 5 नई कोमल पत्तियों को पीस ले और उसमें थोड़ा काला नमक मिला कर खाने से जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है।
    6. गठिया के मरीज को 4 से 6 लीटर पानी हर रोज पीना चाहिए। इससे पेशाब अधिक आएगा और uric acid बाहर निकलेगा।
    7. एक चम्मच सरसों के तेल में 3 से 4 कलियां लहसुन की पीस कर डालें और लहसुन के ठीक से पकने तक गर्म करें। इस तेल से जोड़ों की मालिश करने पर दर्द से जल्दी आराम मिलेगा।
    8. नारियल की गिरी हर रोज खाने से जोड़ों को ताकत मिलती है।
    9. तिल के तेल में काली मिर्च को जलाने तक गर्म करें फिर ठंडा होने पर तेल को हल्के हाथों से लगाए, joints pain से तुरंत आराम मिलेगा।
    10. गाजर को पीस ले और इसमें नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। हर रोज ये उपाय करने से जोडों के लिगामेंट्स मजबूत होते है और दर्द से राहत मिलती है।

    गठिया के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय और उपचार : Arthritis Ayurvedic Treatment Tips

    1. एक चम्मच दालचीनी पाउडर और दो चम्मच शहद दिन में 2 बार 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ पिए। जिन लोगों को गठिया के कारण चलने फिरने में मुश्किल होती है उन्हें 30 दिनों के प्रयोग में ही काफी pain relief मिलने लगेगा।
    2. मैथी के बीज 1 चम्मच की मात्रा में रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह पानी निकल कर मैथी के बीज चबा चबाकर खाएं। मेथी के बीजों की तासीर गर्म होती है और मेथी का ये गुण दर्द के उपचार में मदद करता है।
    3. अश्वगंधा, आमलकी का चूर्ण और शतावरी को मिलाकर सुबह पानी के साथ सेवन करने से घुटनों और जोड़ों के दर्द में बहुत फायदा मिलता है। इस उपाय को निरंतर करने से जोड़ों में मजबूती आती है।
    4. घुटनों के दर्द का इलाज करने में जैतून का तेल अच्छा है। इस तेल से मालिश करने से भी गठिया में आराम मिलता है।
    5. एक चम्मच सोंठ का पाउडर रोजाना सेवन करना गठिया में फायदा करता है।

    गठिया का इलाज के रामबाण उपाय

    • गेहूँ के दाने के बराबर मात्रा में चुना हर रोज सुबह खाली पेट 1 कप दही में या पानी मे मिला कर 3 महीने तक लगातार खाने से कैसा भी गठिया हो ठीक हो जाता है। जिन लोगों को पथरी की समस्या हो वो चुने का सेवन ना करे।
    • जाने यूरिक एसिड कम करने के उपाय

    योग से घुटनों और जोड़ों के दर्द का उपचार

    • दिन की शुरुआत हलके फुल्के योगा से करे। सुबह के समय सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करने से जोड़ों और घुटने के दर्द से छुटकारा मिलता है। गठिया का treatment करने के लिए बाबा रामदेव के बताये योगा आसन भी कर सकते है।

    दोस्तों जोडों और घुटनों के दर्द का इलाज के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय, Joints and knee pain relief treatment in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट के जरिये बताये और अगर आपके पास गठिया के उपचार के देसी नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    28 COMMENTS

    1. Meri nom ke guano me lambe Samay we dard he. Inke gandhiya me muje rehat nahi mil rahi he please muje koi esa upay bataye jisse gathiya ka rog jad se mith jaye

      • रविन्द्र जी जोड़ों और घुटनों के दर्द का घरेलू इलाज ऊपर लेख में पढ़े.

    2. Sir meri mom ke ghutno me bhaut dino se dard rehta h sir meri mom ka weight bhi jyada h lemon JB chla nhi jata to kaise kare sir mom ka operation bhi ho gaya but koi relief nhi mila

    3. Hello sir….
      Sir mere mom se guthne me aaj se dard ho rha h aur bhut jayda..sir koi ilaj batayee
      Plzzzzzzzzzzz help me

    4. Hii thanks for this post. you guys are great your work is too good for us. ayese hi continue karte karte raho

    5. sir mere mom ke knee me bhaut Jada pain hota hai n unki haddi bhi badh gayi hai to plz koi solution dijiye taki sahi ho jaye unse bardasht nahi hota dawa pe dawa leti hai but no relief

      • घुटने के दर्द का इलाज आप घरेलू नुस्खे से कर सकते है आप ऊपर लिखे हुए उपाय पढ़े.

    6. Sir mere gutne ki katori 2-3 bar khisak gyi thi jagh se or fir bhut dard bhi hua tha or ab bhi uthne bethne me dard hota hai. Iska koi upay batay ki katori apni jagh se kbhi hile nhi or dard bhi khatam ho jaye.

      • दोस्त आप किसी फैसिओथेरपिस्ट से मिले वे आपकी दिनचर्या के बारे में जान कर आप को बता सकेंगे की आप को ऐसे कौन से काम नहीं करने चाहिए जिनसे आप को घुटने की समस्या हो सकती है.

    7. Mere sharir ke reedh ki haddi dard karne lagti hai kabhi kandhe ki haddi kabhi left right kahi bhi dard hone lgta hai kamar ke upar hi dard hota hai ye kon si bimari hai aur ilaj.

    8. mere ghutne me bachpan me jahar bad nikla tha ilaj se theek ho gya tha lekin us me sardiyo me dard hone lagti thi par is bar dard band hi nhi ho rhi hai meri umar 25 saal ki ho gyi hai upay btana.

    9. तेल की मालिश करने से घुटने का दर्द बढ़ गया अब क्या करू.

    10. Mere maa ko ghutne me lambe samay se dard hai bahut ilaj karwaya dard aaram nahi hai doctor bolte hai sugar pasent ko dard sahi nahi hota hai please sir koi upay bataye.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles