More

    कान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे

    Ears - कानकान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे

    कान में दर्द कभी भी हो सकता है,लेकिन कई बार दर्द किसी गंभीर परेशानी की वजह से भी हो सकता है। कुछ लोग कान में दर्द होने पर अपनी मर्जी या किसी की सलाह से दवाई कानो में डाल लेते है,जिसकी वजह से कई बार कुछ परेशानियो का सामना भी करना पढ़ना सकता है| बहुत से लोग घरेलु नुस्खे अपनाकर भी कानो के दर्द की परेशानी को दूर कर लेते है| चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताते है,जिनके इस्तेमाल करने से आप आसानी से कानो में दर्द की परेशानी से निजात पा सकते है –

    1 – अजवाइन का तेल

    कान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे 1

    अजवाइन में दर्द निवारक गुण भरपूर मात्रा में होते है,अजवायन के तेल का इस्तेमाल करने से कान में होने वाले दर्द से छुटकारा मिला जाता है|

    (a) 1 चम्मच अजवाइन का तेल लेकर उसमे जैतून के तेल की कुछ बूंदे डाल कर गर्म कर लें,हल्का गुनगुना हो जाने पर रुई की मदद से कान के अंदर 1 या 2 बूँद डाल लें|

    (b) दिन में 1 से 2 बार अजवाइन का तेल का इस्तेमाल करने से कान में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल जाता है|

    2 – मिनरल ऑयल

    कानो में दर्द होने पर मिनरल ऑयल काफी मददगार होता है|

    (a) जिस कान में दर्द हो रहा है उसमे मिनरल ऑयल की 1 या 2 बूँद डाल कर थोड़ी देर के लिए लेट जाएं|

    3 – प्याज

    कान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे 2

    प्याज कान में होने वाले दर्द में काफी जल्दी आराम पहुँचाती है|

    (a) एक प्याज लेकर उसे छील लें,छीली हुई प्याज को कान पर रख कर चारो तरफ से एक कपडा बांध लें|

    (b) दिन में 1 से 2 बार प्याज बांधने से कानो के दर्द से मुक्ति मिल जाती है|

    4 – लैंवेंडर का तेल

    लैंवेंडर का तेल कान में होने वाले दर्द से बहुत जल्द निजात दिलाता है|

    (a) थोड़ा सा लैंवेंडर का तेल लेकर उसमे थोड़ा सा जैतून का तेल मिला लें,हल्का सा गर्म कर लें,फिर रुई की सहायता से कानो के आसपास अच्छे से लगा लें|

    (b) दिन में 1 से 2 बार लैंवेंडर का तेल लगाने कानो में होने वाले दर्द से निजात मिल जाती है|

    5 – अरंडी का तेल

    कान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे 3

    अरंडी के तेल में मौजूद दर्द निवारक गुण की वजह से इसे कानो में दर्द होने पर इस्तेमाल किया जाता है|

    (a) सबसे पहले 1 चम्मच अरंडी का तेल लेकर हल्का गुनगुना कर लें,फिर उस तेल में से 2 से 3 बूँद दर्द वाले कान में डाल लें|

    (b) दिन में 1 से 2 बार अरंडी का तेल इस्तेमाल करने से कानो का दर्द जल्द समाप्त हो जाता है|

    6 – मेथी

    मेथी भी कानो के दर्द में राहत पहुँचाती है|

    (a) सबसे पहले थोड़े से मेथी के दाने लेकर उन्हें 2 चम्मच तिल के तेल में डालकर अच्छे से गर्म कर लें,फिर ठंडा हो जाने पर छान लें|

    (b) छने हुए तेल में से 2 से 3 बूँद जिस कान में दर्द हो उसमे डाल लें|

    (c) दिन में 2 बार इस तेल का इस्तेमाल करने से आपको बहुत जल्द कानो के दर्द से छुटकारा मिल जाता है|

    7 – नमक

    कान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे 4

    नमक में दर्द को जल्द खत्म करने के गुण मौजूद होते है|

    (a) सबसे पहले 2 से 3 चम्मच नमक लेकर हलकी आंच पर तवे पर डाल कर नमक को अच्छी तरह भून लें,जब नमक का रंग बदल जाए तो उसे एक सूती कपडे में रख लें|

    (b) उस नमक वाले कपडे को अपने कान पर रखे और धीरे धीरे सिकाई करें|

    (c) दिन में 2 से 3 बार नमक से सिकाई करने पर कानो का दर्द दूर हो जाता है|

    8 – सफ़ेद सिरका

    सफ़ेद सिरका भी कानो के दर्द से राहत पहुँचाता है|

    (a) थोड़ा सा सफ़ेद सिरका लेकर रुई की सहायता से 1 या 2 बूँद दर्द वाले कान में डाल लें|

    (b)  इस नुस्खे को दिन में 2 बार अपनाने से कानो का दर्द बहुत जल्द समाप्त हो जाता है|

    9 – अदरक

    कान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे 5

    अदरक में मौजूद दर्द निवारक तत्व कानो के दर्द में काफी फायदा पहुंचते है|

    (a) सबसे पहले थोड़ा सा अदरक लेकर उसे छील लें,फिर उसे महीन पीस कर उसका रस निकाल लें|

    (b) जिस कान में दर्द हो रहा हो उसमे अदरक के रस की 2 से 3 बूँद डाल लें|

    (c) दिन में 2 से 3 बार अदरक का रस डालने से आपको बहुत जल्दी आराम मिलता है|

    10 – नारियल का तेल

    नारियाल के तेल में दर्द निवारक गुण भरपूर मात्रा में होते है,जो कान के दर्द में काफी आराम पहुँचाता है|

    (a) थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर उसे हल्का गर्म कर लें,फिर उसमे से 2 से 3 बूँद जिस कान में दर्द हो उसमे डाल लें|

    (b) जब भी कान में दर्द हो नारियल के तेल का इस्तेमाल कर लें|

    11 – गरम पानी से सिकाई

    शरीर में किसी भी जगह दर्द होने पर अगर हम सिकाई कर लें तो हमे आराम मिल जाता है,कान में दर्द होने पर सिकाई करने से भी आराम मिल जाता है|

    (a) किसी बर्तन में पानी लेकर उसे अच्छी तरह से गरम कर लें,फिर उस पानी को किसी बोतल में कर लें,फिर उस बोतल से कान के आसपास अच्छी तरह से सिकाई कर लें,आपको बहुत जल्द आराम मिल जाएगा|

    (b) दिन में 2 से 3 बार सिकाई करने से कानो का दर्द जल्द ही गायब हो जाता है|

    12 – तुलसी

    कान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे 6

    तुलसी के इस्तेमाल करने से कानो का दर्द और कानो में होने वाला इन्फेक्शन भी सही हो जाता है|

    (a) 1 चम्मच तुलसी का तेल लेकर उसमे थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लें,फिर इस मिश्रण में से 2 से 3 बूँद कान में डाल लें|

    (b) दिन में 2 बार इस नुस्खे को अपनाने से आपको बहुत जल्द फायदा मिलता है|

    13 – सेब का सिरका

    सेब के सिरके में एंटी-इफेक्टिव गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है,जो कानो में होने वाले दर्द को खत्म करने में मदद करता है|

    (a) सेब के सिरके की 2 से 3 बूंदे दर्द वाले कान में डालें और कुछ देर के लिए लेट जाएं|

    (b) दिन में 1 बार सेब के सिरके का इस्तेमाल करने से कानो के दर्द से निजात मिल जाती है|

    14 – सरसो का तेल

    कान में हो रहे दर्द से निजात पाने के 14 घरेलू नुस्खे 7

    सरसो का तेल पुराने ज़माने से दर्द निवारण के रूप में भी जाना जाता है,कानो में दर्द की परेशानी में भी काफी असरदायक होता है|

    (a) थोड़ा सा सरसो का तेल लेकर उसे हल्का गर्म कर लें फिर उस गुनगुने तेल में से 2 से 3 बूंदे रात को सोने से पहले अपने कान में डाल लेंl

    (b) सरसो के तेल का इस्तेमाल करने से कानो का दर्द बहुत जल्द खत्म हो जाता है|

     

     

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles