More

    कब्ज का इलाज की देसी आयुर्वेदिक दवा व रामबाण उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेकब्ज का इलाज की देसी आयुर्वेदिक दवा व रामबाण उपाय

    कब्ज का इलाज आयुर्वेदिक दवा और घरेलू उपाय इन हिंदी: कब्ज की परेशानी किसी भी महिला या पुरुष को हो सकती है, हमारे द्वारा बताए जा रहे कब्ज के रमन घरेलू नुस्खे या देसी आयुर्वेदिक दवा का उपयोग करें और कब्ज की समस्या को दूर करें| कब्ज़ को अंग्रेजी में constipation के नाम से जानते है। खराब पाचन तंत्र इस रोग का प्रमुख कारण है। कब्ज होने से सुबह पेट ठीक से साफ ना होना की समस्या आती है और मल त्याग करते समय ज़्यादा जोर लगाना पड़ता है। कब्ज का इलाज करने के लिए कुछ लोग मेडिसिन लेते है तो कुछ लोग तरह तरह के पेट सफा चूर्ण प्रयोग करते है। पुरानी कब्ज हो या नयी आप घरेलू उपाय, देसी दवा और आयुर्वेदिक नुस्खे से इसका उपचार घर पर आसानी से कर सकते है। आइये जाने कब्ज का इलाज ,baba ramdev patanjali ayurvedic medicine, gharelu upay and desi nuskhe for kabj treatment in hindi.

    भोजन के बाद बैठे रहने और रात के खाने के बाद सीधे सो जाने जैसी आदतें कब्ज के लिए जिम्मेदार होती हैं। जी हां, आपकी एक आदत में बदलाव कब्ज ठीक करने के साथ ही साथ सेहत को और भी बहुत से फायदे पहुंचा सकता है| वह है कम पानी पीने की आदत को बदलना |हो सकता है कि आपको प्यास का अनुभव ही न होता हो, लेकिन फिर भी भरपूर मात्रा में यानी कम से कम दिन में 3 लीटर पानी पिएं|

    आपकी आंतों में किसी तरह का इंफेक्शन, गट बैक्टीरिया की कमी, अंदरूनी जख्म भी कब्ज की समस्या का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कारण हो सकते हैं।

    एक स्वस्थ और सेहतमंद इंसान को कम से कम दिन में एक बार मल त्याग करना चाहिए लेकिन कब्ज़ की वजह से सही तरीके से पेट साफ नहीं होता जिस कारण व्यक्ति 2 से 3 दिन में मल त्याग को जाता है। जीवन में एक बार हर कोई कब्ज की समस्या का सामना करता ही है और आजकल खान पान सही न होने से पेट ठीक से साफ ना होना आम रोग हो गया है। कई बार कब्ज जल्दी दूर हो जाती है तो कई बार इसके इलाज के लिए उपाय करने की आवश्यकता होती है और अगर समय पर इस रोग का उपचार ना करे तो ये रोग बवासीर का कारण भी बन सकता है।

    कब्ज होने का कारण – Causes of Constipation

    • अगर आप को बार बार कब्ज होती है और इस समस्या से बचने के उपाय करना चाहते है तो यहां बताये हुए कारण पढ़े और अपनी दिनचर्या में इन्हें दोहराने से बचे।
    • पानी कम मात्रा में पीना कब्ज होने का बड़ा कारण है। कब्ज नई हो या पुरानी ट्रीटमेंट के इलावा इस बात का भी ध्यान रखे की आप पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे है या नहीं।
    • बात बात पर दर्द निवारक दवा खाने से खराब पाचन की समस्या होने लगती है जिससे पेट में गैस बनने और कब्ज की समस्या आने लगती है। इसलिए बिना चिकित्सक की सलाह की कोई भी medicine लेने से परहेज करना चाहिए।
    • ठंडी चीजों के अधिक सेवन से भी सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या होती है, जैसे की कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, पेस्ट्री, चॉकलेट आदि।
    • फ़ास्ट फ़ूड और डिब्बा बंद खाने में वसा की मात्रा ज्यादा होती है और इनके जादा सेवन से पाचन पर बुरा असर पड़ता है। कब्ज से प्रभावित व्यक्ति और महिला को ऐसे food नहीं खाने चाहिए।
    • ज़्यादा कॉफ़ी और चाय पीना भी कब्ज बनाता है।
    • सुबह मल त्याग के लिए जाने में आलस करना, भोजन कम लेने से मल का कम बनना और भूख न लगना भी कुछ ऐसे कारण है जो पेट में कब्ज बनाते है।
    • बिल्कुल भी शारीरिक श्रम न करने से बॉडी का metabolism धीमा होने लगता है जिस कारण खाना सही तरीके से नहीं पचता और कब्ज़ जैसे रोग होने लगते है।

    कब्ज की आयुर्वेदिक दवा और घरेलू इलाज

    Kabj ki Ayurvedic Dawa ilaj aur Upay in Hindi

    कब्ज मिटाने के सरल उपचार के लिए कुछ लोग दस्त वाली दवा और चूर्ण का उपयोग करते है पर ये सही तरीका नहीं है। कब्ज़ ठीक करनी है तो सबसे पहले इसके कारण दूर करने चाहिए। इसके इलावा आप जल्दी पेट साफ करने के लिए घरेलू नुस्खे और उपाय कर सकते है।

    1. सोने से पहले रात को गरम दूध में 1 चम्मच घी डाल कर पिए। दूध में चीनी की बजाय शहद या फिर मिश्री प्रयोग करे। रात को ये उपाय करने से अगले दिन सुबह खुल के पेट साफ़ होने लगेगा।
    2. सुबह पेट ठीक से साफ़ न होने की स्थिति में रात को सोने से पहले इसबगोल की भूसी का सेवन करे। कब्ज खोलने में इसबगोल एक रामबाण इलाज है।
    3. तुरंत पेट साफ करने के तरीके में निम्बू पानी पिने से भी फायदा मिलता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक निम्बू निचोड़ कर पिए। रात को सोने से पूर्व ये उपाय करने पर अगली सुबह पेट साफ हो जाता है।
    4. चार चम्मच सौंफ एक गिलास पानी में उबाले और पानी ठंडा होने पर इसे छान कर पिए। इस होम रेमेडी को करने पर kabj खोलने में मदद मिलती है।
    5. कब्ज दूर करने में गेंहू के जवारे का रस पीने से भी फायदा मिलता है।

    पुरानी कब्ज का इलाज

    • रात को किशमिश 25 ग्राम की मात्रा में ले और पानी में भिगो दे और प्रतिदिन सुबह ये किशमिश खाएं। कब्ज़ चाहे कितनी भी पुरानी हो कुछ दिन ये उपाय निरंतर करने पर कब्ज से राहत मिलती है।
    • पुरानी कब्ज का इलाज करने के लिए त्रिफला बहुत उपयोगी है। हर रोज त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर होने लगती है।
    • इस रोग में सुबह शाम दस से बारह मुनक्का खाने से भी लाभ मिलता है।

    तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं

    • सुबह सुबह दो सेब चबा चबा के खाने से इस रोग में जल्दी आराम मिलता है।
    • प्रतिदिन कच्ची पालक का रस 2 बार पीने पर कुछ ही दिनों में कब्ज ठीक हो जाती है।
    • कब्ज़ से प्रभावित व्यक्ति को फलों का सेवन अधिक करना चाहिए, जैसे अमरुद, पपीता, सेब, मौसमी, नारियल, संतरा, अंजीर, खीरा, गाजर।
    • सब्जियों का रस, ताजे फलों का जूस व नारियल पानी के सेवन से constipation treatment में काफी लाभ मिलता है।
    • कब्ज का इलाज के लिए आहार में हरी सब्जियां और चोकर वाले आटे से बनी रोटी का सेवन अधिक करना चाहिए।
    • सोने से पहले रात को तांबे के बर्तन में पानी रखे और अगली सुबह खाली पेट इसे पिए फिर सुबह की सैर के लिए जाये। सैर से लौटने के बाद मल त्याग के लिए जाये आपका पेट पूरी तरह साफ़ होगा।
    • कब्ज से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीएं।

    कब्ज की दवा पतंजलि – Kabj ki Dawa Patanjali in Hindi

    प्राकृतिक तरीके से बीमारी का इलाज करने के लिए पतंजलि आयुर्वेदिक दवा काफी फायदेमंद है। योग से रोग कैसे दूर करे उसकी जानकारी देने के साथ साथ baba ramdev आयुर्वेदिक उपचार और देसी नुस्खे के बारे में भी जागरूक करते है।

    बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेदिक मेडिसिन से कब्ज ठीक करने के लिए आप यहां बताई गई दवा ले सकते है। ये अचूक दवा गैस और कब्ज जैसी बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करती है।

    1. पतंजलि दिव्य चूर्ण (Patanjali Divya Churna)
    2. दिव्य गैसहर चूर्ण (Divya Gashar Churna)

    योग से कब्ज दूर करने के उपाय

    कब्ज दूर करने के लिए योग में कपालभाती करने से बहुत आराम मिलता है। कपालभाती प्राणायाम कब्ज के इलावा भी पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के इलाज में बेहद उपयोगी है। कब्ज ठीक करने के लिए प्रतिदिन सुबह 15 मिनट कपालभाती जरुर करे। योग आसन से कब्ज का उपचार करने के लिए आप निचे बताये योगासन करे।

    1. धनुरासन योग
    2. कपालभाति प्राणायाम
    3. अनुलोम विलोम प्राणायाम

    कब्ज का इलाज बाबा रामदेव – Kabj Ka ilaj Baba Ramdev

    • 100 ग्राम आंवला, 100 ग्राम बहेड़ा, 100 ग्राम बड़ी हरड़ व 100 ग्राम छोटी हरड़ ले और इन सब को पीस कर चूरन बना ले। जब भी कब्ज की परेशानी हो इस चूरन का सेवन करे पेट ठीक से साफ होगा।
    • अरंडी का तेल 1 चम्मच ले और 1 गिलास गुनगुने दूध में मिलाकर पिए। कुछ दिनों तक ये gharelu upay करने से कब्ज ठीक होने लगती है।
    • बाबा रामदेव के अनुसार पेट साफ करने के आसन और उपाय के साथ अगर अपने खाने पीने की आदतों में भी सुधार लाये तो कब्ज से बचने और इसके ट्रीटमेंट में काफी फायदा मिलेगा।

    पेट साफ करने के लिए होम्योपैथिक इलाज – Homeopathic Treatment

    • तुरंत पेट साफ कैसे करे इसका उपचार homeopathic तरीके से भी कर सकते है।
    • Silicea 200 एक होम्योपैथिक दवा का नाम है, ये दवाई 10 – 10 मिनट के अंतराल में 3 – 3 बूंदे 3 बार ले।
    • इस दवा को 3 बार लेने के बाद आधे घंटे में ही पेट साफ़ हो जाता है। ये मेडिसिन आप किसी भी होमियोपैथी दवाओं के स्टोर से ले सकते है
    • इस दवा के प्रयोग से पूर्व किसी होम्योपैथिक चिकित्सक से सलाह जरुर करे।

    पेट सफा आयुर्वेदिक चूर्ण

    जल्दी पेट साफ़ करने में ये उपाय पेट सफा चूर्ण का काम करता है। सोते समय रात को 1 चम्मच आंवले का चूर्ण दूध या पानी के साथ ले। इस नुस्खे से पेट की आंते व पेट ठीक से साफ़ रहता है।

    कब्ज से बचने के उपाय क्या है

    • अपने आहार में ऐसे फ़ूड शामिल करने चाहिए जिन्हें पचाने में शारीर को अधिक मेहनत ना करनी पड़े व qabz न हो इसके लिए ये जरुरी है की खाने को चबा चबा करे खाएं।
    • सुबह को टॉयलेट जाने में आलस करना भी कब्ज़ का कारण है। कुछ लोग प्रेशर बनने के बाद भी मल त्याग को नहीं जाते जिससे मल पेट में ही सूखने लगता है और कब्ज हो जाती है। इसलिए आलस छोड़े और जब भी हाजत हो मल त्याग के लिए जाये।
    • कब्ज का इलाज करने के साथ साथ परहेज करना भी जरूरी है। Pet saaf न हो तो तली और भुनी हुई चीजें खाने से परहेज करें, इसके साथ साथ मैदा, बेसन और जादा मिर्च मसालेदार भोजन भी नहीं खाना चाहिए।
    • रात्रि का भोजन सोने के दो से तीन घंटे पहले खाए व रात्रि को हल्का ही भोजन करें।
    • भोजन करने के 1 घंटे पहले कम से कम एक गिलास पानी अवश्य पिएं।
    • अपनी diet में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ अधिक रखे।
    • खाना खाते समय व खाना खाने के कम से कम आधे घंटे के भीतर पानी नहीं पीना चाहिए।

    दोस्तों कब्ज का इलाज आयुर्वेदिक दवा और घरेलू इलाज, Kabj ki Ayurvedic Dawa ilaj aur Upay in Hindi का लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास तुरंत पेट साफ करने व कब्ज दूर करने के लिए उपाय और घरेलू नुस्खे कैसे करे से जुड़े अनुभव है हमारे साथ साँझा करें।

    Recent Articles

    5 COMMENTS

      • कब्ज का इलाज के लिए घरेलू उपचार और देसी आयुर्वेदिक दवा की जानकारी ऊपर लेख में पढ़े. कब्ज ठीक करने के उपाय करने के साथ साथ खाने पिने पर भी ध्यान दे.

    1. baba ramdev medicine se koi farak nhi hai mere husband ko after wash room so much pain aur not sit properly.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles