More

    कब्ज में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए परहेज

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेकब्ज में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए परहेज

    कब्ज में क्या खाएं (Kabj me kya khaye kya nahi khana chahiye) in hindi: आज के समय में कब्ज और गैस की समस्या आम हो गई है जिससे हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है। सब लोगों.में कब्ज के लक्षण अलग अलग हो सकते है पर इस रोग का प्रमुख कारण है गलत जीवनशैली और खाने पीने का तरीका अच्छा ना होना। तत्काल कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग दवा का सहारा लेते है तो कुछ देसी घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार प्रयोग करते है।

    पाचन तंत्र की खराबी के कारण ऐसा होता है। यदि कोई हफ्ते में 3 दिन से अधिक वक्त तक फ्रेश नहीं होता है तो समझिए उसे कब्ज हो गई है। उसका तत्काल इलाज जरूरी है।  

    कब्ज़ की गंभीरता हर वयक्ति में भिन्न होती है। बहुत से लोगों को केवल थोड़े समय के लिए कब्ज़ होती है ,लेकिन दूसरों के लिए कब्ज़ एक पुरानी समस्या हो सकती है जो गंभीर दर्द और परेशानी का कारण बनती है और जीवन की गुड़वत्ता को प्रभावित करती है। 

    कब्ज को जड़ से खत्म करने और इससे होने वाले रोग से राहत पाना है तो उपाय करने के साथ साथ एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना भी जरुरी है। आज इस लेख में हम जानेंगे कब्ज में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए परहेज

    सुबह अगर पेट ठीक से साफ न हो तो सारा दिन पेट में तनाव रहता है। Constipation से मल त्यागने में तो परेशानी होती ही है साथ ही ये कई दूसरी बिमारियों का कारण भी बनता है। भोजन में फाइबर की कमी, फल और हरी सब्जियां ना खाना, फास्ट फूड अधिक खाना और बिल्कुल भी शारीरिक मेहनत ना करना भी इस रोग का एक बड़ा कारण है। इसके इलावा समय पर शौच ना करना भी कब्ज बनने का एक कारण होता है।

    कब्ज के लक्षण

    • मल त्याग करने में ज्यादा जोर लगाना
    • सुबह ठीक से पेट साफ ना होना
    • पेट फूलना और भारी महसूस होना
    • पेट में ऐंठन और दर्द

    कब्ज में क्या खाएं: Kabj me kya khana chahiye in hindi

    1. एलोवेरा
    • पेट के लिए एलोवेरा काफी अच्छा होता है।
    • कब्ज और पेट दर्द जैसे रोग से जल्दी राहत दिलाता है और साथ ही पेट की जलन दूर करता है।
    • एलोवेरा का जूस या इसकी सब्जी बना कर इसका सेवन किया जाता है।
    1. पपीता
    • फलों में पपीता एक ऐसा फल है जो पेट के कई प्रकार के रोगों से बचने और राहत पाने में असरदार है।
    • हर रोज पपीता खाने से आंतों की अच्छे से सफाई होती है और पेट में कब्ज की समस्या भी नहीं होती।
    • जो लोग पेट की गैस से परेशान है वे भी पपीता खाये तो उन्हें जल्दी आराम मिलने लगेगा।
    1. नाशपाती
    • नाशपाती में पेक्टिन होता है जो आसानी से मल त्याग करने और पेट साफ करने में मदद करता है। ये fruit पेट के लिए काफी अच्छा होता है अगर आपको कब्ज नहीं है तो भी उसको खा सकते है।
    • जाने गैस के कारण पेट दर्द के उपाय
    1. केला
    • हर रोज एक केला खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है ।
    • Kabj me kela khana chahiye या नहीं ये निर्भर करता है कि केला कच्चा खा रहे है या पका हुआ।
    • कच्चा केला कब्ज बनता है पर पका हुआ केला कब्ज से छुटकारा दिलाने में उपयोगी है।
    1. हरी सब्जियां
    • हरी पत्तेदार सब्जियों में ऐसे कई पोषक तत्व होते है जो पेट के साथ साथ शरीर को भी स्वस्थ रखते है।
    • इनमे विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, पोटासियम और मैग्नीशियम होता है जो कब्ज दूर करते है और पाचन क्रिया बढ़ाते है।
    • अपने भोजन में दिन में एक समय हरी सब्जी जरूर खाना चाहिए।
    1. बादाम
    • बादाम में प्रोटीन और फाइबर होते है जो पाचन को अच्छा करते है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम मौजूद होता है जो आँतों की क्रिया को आसान बनाता है।
    • बादाम के अलावा सूखे मेवे में अखरोट में भी फाइबर अधिक होते है।
    1. ओट्स
    1. ड्राई फ्रूट
    • अंजीर, खजूर, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स में फाइबर अधिक होते है जो कब्ज कम करने में मदद करते है।
    • फाइबर आंतों में पानी की मात्रा को बनाए रखते है जिससे मल त्याग करने में मदद मिलती है।
    • ड्राई फ्रूट में शुगर और कैलोरी अधिक होती है इसलिए उन्हें ज्यादा ना खाएं।
    1. ब्रोकली
    • इसमें फाइबर  मात्रा अधिक होती है और साथ ही इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व और कैलोरी होती है पर उसे पका कर खाने से इसमें मौजूद फाइबर कम हो जाते है।
    • कब्ज कम करने के लिए ब्रोकली को कच्चा खा सकते है।
    • अगर आप इसे कच्चा नहीं खा सकते तो उसे उबालकर खाये।

    कब्ज में क्या नहीं खाना चाहिए परहेज: Kabj me kya na khaye in hindi

    • जो लोग कब्ज की समस्या से पीड़ित है उन्हें दूध वाले डेरी प्रोडक्ट नहीं खाना चाहिए ये कब्ज को बढ़ा सकते है।
    • वाइट ब्रेड, वाइट राइस और पास्ता आदि के सेवन से भी कब्ज का रोग बढ़ जाता है।
    • लाल मांस भी कब्ज को बढ़ा सकता है। इसे पचने में अधिक समय लगता है और ज्यादा समय पेट भरा हुआ लगता है।
    • फास्ट फ़ूड भी कब्ज के रोगी को नुकसान कर सकते है। इनमे फाइबर कम होते है और पचने में अधिक समय लेते है।
    • पेस्ट्री, केक, चिप्स और दूसरे तले हुए फ़ूड नहीं खाना चाहिए। ये पाचन कमजोर करते है और कब्ज बढ़ाते है।
    • शराब आदि का सेवन भी ना करे।

    दोस्तों कब्ज में क्या खाएं क्या ना खाएं, Kabj me kya khana chahiye kya na khaye in hindi का ये लेख कैसा लगा बताये और अगर आपके पास कब्ज का इलाज और इस समस्या से छुटकारा पाने के उपाय है तो हमें लिखें।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles