More

    खांसी के पांच घरेलू उपाय और घरेलू उपचार

    Cold and Cough – सर्दी-खांसीखांसी के पांच घरेलू उपाय और घरेलू उपचार

    खांसी का इलाज इन हिंदी: खांसी गले का रोग है जो छाती में जमा कफ, फेफड़ों, सांस की नली और गले में इंफेक्शन के कारण होती है। छाती और सांस से संबंधित कोई भी रोग हो खांसी की शिकायत होना आम है। आमतौर पर खांसी दो तरीके की हो सकती है, बलगम वाली खांसी जिसे हम कफ वाली खांसी भी कहते है और सूखी खांसी। Khansi rokne ke ट्रीटमेंट के लिए बाजार में कई प्रकार की दवाएं मौजूद है पर बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवा लेना ठीक नहीं है। 

    खांसी बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी, साइनस इन्फेक्शन या ठंड के कारण हो सकती है लेकिन हमारे देश में हर परेशानी के लिए लोग डॉक्टरों के पास नहीं जाते। हमारी ही किचन में कई ऐसे घरेलू नुस्खे छिपे होते हैं जिससे खांसी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियां फुर्र हो जाती हैं|

    जाने:-

    बच्चों की खांसी हो या बड़ों की पुरानी खांसी हो आयुर्वेदिक नुस्खे से खांसी का उपचार घर पर बिना मेडिसिन के किया जा सकता है। आज इस लेख में हम जानेंगे घरेलू उपाय और देसी नुस्खे अपना कर सूखी और कफ वाली खांसी दूर करने के उपाय कैसे करे, खांसी का इलाज ,natural ayurvedic treatment tips and home remedies for cough (khansi) in hindi.

    खांसी होने का कारण : Causes of Cough

    • धूम्रपान ज़्यादा करना
    • सर्दी, फ्लू, वायरल इंफेक्शन
    • गले में कैंसर, फेफड़ों में कैंसर
    • धूल मिट्टी के संपर्क में अधिक रहना
    • टी बी, अस्थमा या कोई गंभीर रोग से प्रभावित होना

    खांसी का इलाज के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे

    Khansi ka ilaj Gharelu Upay aur Nuskhe in Hindi

    1. अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा चूसने से कुछ देर में ही खांसी होना बंद हो जाएगी।
    2. काली खांसी का इलाज के लिए एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच पान का रस मिलाकर शहद या गुड़ इसमें डाल दे। अब इस मिश्रण को गुनगुना कर के इसका सेवन करे। कुछ ही मिनटों में खांसी आना बंद हो जायेगा। खांसी जल्दी ठीक करने के लिए ये एक अचूक दवा है।
    3. आनर के रस को हल्का गुनगुना कर के इसका सेवन करने से भी खांसी दूर होती है।
    4. Khansi ka gharelu ilaj in hindi, काली मिर्च को मुंह में रखकर चूसने से भी खांसी में आराम मिलता है।
    5. खांसी दूर करने के लिए शहद दवा से भी ज़्यादा असरदार है। बच्चों और बड़ों दोनों के लिए ये उपाय फायदेमंद है। दिन में तीन बार एक चम्मच शहद सेवन करने से खांसी ठीक होती है। रात को सोते समय खांसी आती हो तो सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करे।
    6. एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर आधा चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करने से sukhi khansi ठीक होती है।
    7. रात को खांसी बार बार हो तो मुंह में लौंग रख कर उसे चबाए कुछ देर में ही खांसी बंद हो जाएगी। तुलसी की चाय के सेवन से भी खांसी रोकने में आराम मिलता है।
    8. गले में कफ हो तो गुनगुना पानी पिए, इससे बलगम साफ़ हो जाती है और गले की सूजन से भी आराम मिलता है।
    9. खांसी का इलाज का ये बहुत बढ़िया और आसान तरीका है। आधा चम्मच शहद आधा चम्मच प्याज के रस में मिला कर ले।
    10. सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी, अदरक और काली मिर्च से बना हुआ काढ़ा पिए। देसी घी से बना हुआ बेसन का हलवा खाने से भी सूखी खांसी दूर होती है।

    गले के रोग का रामबाण देसी इलाज: Ayurvedic treatment for khansi in hindi

    • गले में खराश, दर्द, टॉन्सिल्स, खांसी, छाले, सूजन या गले में इंफेक्शन हुआ हो, इसका सबसे अच्छा आयुर्वेदिक इलाज है कच्ची हल्दी का प्रयोग। गले से जुडी कोई भी समस्या हो कच्ची हल्दी का रस 1/2 चम्मच ले और मुंह खोल कर सीधे गले में डाले और कुछ देर चुप बैठे। मुंह की लार के साथ ये रस गले से नीचे उतर जाएगा।
    • इस आयुर्वेदिक दवा (medicine)की एक ही खुराक से आपको काफी आराम मिलेगा। सूखी खांसी हो, कफ वाली खांसी हो या फिर पुरानी काली खांसी हो, ये उपाय करने के कुछ देर बाद ही आप फर्क महसूस करने लगेंगे।

    जाने:-

    कफ वाली खांसी दूर करने के उपाय इन हिंदी

    गले और छाती में कफ जमने से गले में खराश, गला बैठ जाने पर cough जैसी शिकायत होने लगती है। कुछ छोटे छोटे घरेलू नुस्खे अपना कर आसानी से बलगम वाली खांसी के उपाय कर सकते है।

    1. गर्म दूध पीने से कफ में राहत मिलती है।
    2. अदरक छील कर एक छोटा टुकड़ा मुंह में रख कर चूसने से कफ निकलने लगती है और गला साफ़ होता है।
    3. मुलेठी और सूखा आंवला पीस कर चूर्ण बना ले और मिलाकर रख ले। छाती में जमा कफ साफ़ करने के लिए इस चूर्ण का 1 चम्मच सुबह शाम खली पेट ले। अगर गले में छाले हो रहे हो तो इस चूर्ण में बराबर मात्रा में मिश्री मिला ले। अब 6 ग्राम चूर्ण 250 ग्राम दूध के साथ लेने से गले के छालों में जल्दी आराम मिलता है।

    खांसी के उपचार में परहेज

    • दही, केला, चावल का सेवन ना करे।
    • तला और मसालेदार खाने से परहेज करें।
    • कोल्ड ड्रिंक, ठंडा पानी और फ्रिज में रखी चीजें खाने पीने से बचें।
    • कुछ भी गर्म चीज खा पी कर तुरंत कोई ठंडी चीज ना खाए पिए।

    खांसी रोकने के उपाय जो ऊपर बताये गए आपकी जानकारी के लिए है जो बड़ों के साथ साथ बच्चों के लिए भी उपयोगी है। अगर दवा और देसी इलाज करने के बाद भी cough ठीक नहीं हो रही हो तो डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिलकर सलाह ले।

    इस लेख में आपने बड़ों और बच्चों की कफ और सूखी खांसी का उपचार के उपाय और घरेलू दवा के बारे में जाना। दोस्तों खांसी का इलाजके उपाय, Khansi ka ilaj gharelu upay aur desi nuskhe in hindi का ये लेख आपको कैसा लगा कमेंट कर के बताये और अगर आपके पास पुरानी, काली, सुखी और बलगम वाली खांसी का तुरंत इलाज के लिए देसी नुस्खे से जुड़े अनुभव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    45 COMMENTS

      • खांसी का इलाज आप घरेलू तरीके से कर सकते है। ऊपर बताये हुए उपाय और नुस्खे पढ़े ये सुखी और बलगम वाली खांसी से छुटकारा पाने में उपयोगी है।

      • घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार से आप इस समस्या का इलाज कर सकते है, आप ऊपर लेख में बताये गए उपाय पढ़े.

    1. mere mummy ko 1 year se khasi aa rha hai mai bahot se doctor ko dikhya lekin kuch din thik rehta hai fir usi tarah ho jata hai meri mummy raat bhar so nhi pati hai please sir koi upay bataiye please help me.

      • खांसी का इलाज के लिए उपाय और घरेलू उपचार ऊपर लेख में पढ़े और बार बार होने वाली खांसी से बचने के लिए खाने पिने में सावधानी बरते.

      • खांसी का इलाज में दवा के साथ साथ खाने पिने में भी परहेज करना जरुरी है, और अगर उपाय करने के बाद भी अगर खांसी लम्बे समय से ठीक नहीं हो रही तो आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिल कर सलाह ले.

    2. pregnency mein meri wife ko 3 week se bahut jyada khansi hai, vo raat bhar so bhi nahi pati, doctor se dawai bhi liya hai but koi asar nai ho rha. khanste khanste uska gala bhi dard hone lga hai. plzz kuch upay bataie.

      • दोस्त अक्सर किसी चीज से एलर्जी या मौसम में बदलाव के कारण भी खांसी होती है जो कई दिन तक परेशान करती है. अगर दवा लेने पर भी खांसी ठीक नहीं हो रही है तो घरेलू उपाय भी किये जा सकते है, पर प्रेगनेंसी के दौरान कोई भी उपाय करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर ले.

    3. Sir pranam meri beti 3 saal 3 mah ki hai karib ek hafte se khasi aa rahi hai maine ilaj karwaya magar aaram mila magar raat me khasi jyada aati hai mujhe upay bataye please.

    4. बहुत बढ़िया है सर जी धन्यवाद्.

    5. Sir mene khasi ilaj kar rha hu fir bhi kuch aaram nhi hua hai raat ke time jada khasi aati hai. Doctor ne ye syrup diye hai pine ke liye Tusq d-x liquid for dry cough.

      • खांसी की दवा और उपाय करने के बाद भी अगर आराम नहीं मिल रहा तो डॉक्टर से फिर से मिले और उन्हें इस बारे में बताये.

    6. Main jese hi dhul mitti ke sampark me aata hu khasi jukam chalu ho jata hai, main ek shop keeper hu so dhul mitti se door nahi bhag sakta please solution dijiye.

      • अगर आप धुल मिट्टी से दूर नहीं रह सकते तो मुंह और नाक पर एक मास्क जरूर पहना करे इससे धुल मुंह में नहीं जाएगी और आप खांसी जुकाम से बच सकेंगे.

    7. sir meri wife ko ek saal she khansi ki samasya hai gale me dard aur chest pain ke saath saans lene me kaafi dikkat hoti hai kai doctors ko dikhaya check up bhi kai baar karaya lekin koi fayda nahi hai koi upay bataye.

    8. Mujhe balgam wali khasi hai sath me aisa lagta hai gale me hamesha cuf fasa hua rahta hai aur hamesha thuk aata hai kya kare.

    9. Sir mujhe khasi ka thaska lagta hai pahle bhi sardiyo me mere sath esa hua tha fir garmi me band ho gayi thi ab fir se shuru ho gayi koi upay bataiye.

    10. श्री मान जी यदि हार्ट की दवाइयां चल रही हो एवं खांसी भी हो तो उपाय बताएं साथ ही हार्ट में पद 40 से 50 पर्सेंट ब्लॉकेज को सही करने का उपाय बताएं.

    11. Mera 5 saal se khasi ho raha hai. Ye thand aate hi shuru hota hai aur thand jate hi thik ho jata hai. Main sukhi khasi se pidit hu.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles