More

    पिम्पल्स से बचने के लिए व्यक्ति को क्या खाना चाहिए

    Skin - त्वचापिम्पल्स से बचने के लिए व्यक्ति को क्या खाना चाहिए

    सुन्दर और बेदाग चेहरा हम सभी चाहते है,लेकिन अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हो जाए तो ये आपकी सुंदरता को ख़राब कर देते है| पिंपल्स खत्म होने के बाद उस जगह पर काले निशान रह जाते है, जिसकी वजह से हमारा चेहरा सुन्दर की जगह बदरंग सा नजर आता है| पिंपल्स से अपने चेहरे को बचाने के लिए कई लोग डॉक्टर के पास जाते है और कुछ देसी नुस्खों से इसका इलाज करते है| गर्मियों के मौसम में पिंपल्स की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है| चालिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जिनके खाने से आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते है –

    1 – चुकंदर – चुकंदर को हम सभी जानते है,लेकिन हम से बहुत से ऐसे लोग है जो ये नहीं जानते है की चुकंदर पिंपल्स को खत्म करने में बहुत ही उपयोगी है| रोजाना चुकंदर का जूस और सलाद के रूप में खाने से आपका चेहरा चमक उठेगा और आप पिंपल्स की समस्या से भी आप आसानी से बच सकते है|

    2 – एलोवेरा और एलोवेरा जूस – एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण प्रचुर मात्रा में होते है,जिसके रोजाना इस्तेमाल से आप पिंपल्स से निजात पा सकते है| एलोवेरा जूस को सुबह सुबह खाली पेट लेना चाहिए और यदि आप एलोवेरा जूस नहीं ले सकते है तो आप एक ताजा एलोवेरा का पत्ता ले और उसमे से गुदा निकाल ले और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे | बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो ले, ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा|

    3 – कद्दू के बीज – कद्दू के बीजो को रात में भिगो कर रख दे और सुबह उठकर कद्दू के बीजो को छीलकर खा ले | कद्दू के बीजो में विटामिन ई और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिनके रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा बेदाग़ रहेगी और पिंपल्स भी आपके चेहरे पर नहीं होंगे|

    4 – ग्रीन टी – रोजाना ग्रीन टी पीने से आप पिंपल्स की समस्या से आसानी से बच सकते है| ग्रीन टी में ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते है, जो हमारी त्वचा के बहुत से रोगो को दूर करती है|

    5 – पानी भरपूर मात्रा में पिए – अक्सर देखा जाता है की बहुत से लोग पानी बहुत कम पीते है,जिससे उनके शरीर में पानी की कमी और कई अन्य समस्या हो जाती है, इसीलिए शरीर में पानी की कमी न होने दे |

    6 – विटामिन ए – विटामिन ए हमारी त्वचा के बहुत से रोगो को समाप्त करने के लिए बहुत उपयोगी होता है| पपीता, गाजर, पालक, कद्दू, चुकंदर और बीन्स इत्यादि में विटामिन ए भरपूर मात्रा मे होता है| इनके नियमित सेवन करने से भी आप पिंपल्स की समस्या से बच सकते है|

    7 – अलसी के बीज – अलसी के बीज आपको पंसारी के यहाँ आसानी से मिल जाएंगे,उन्हें रात में भिगो दे और सुबह सुबह खली पेट उनका सेवन करे| ऐसा करने से भी आप पिम्पल्स की समस्या होने से बच सकते हैl

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles