More

    लड़को का चेहरा साफ और गोरा होने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सलड़को का चेहरा साफ और गोरा होने के 10 आसान उपाय और नुस्खे

    लड़को के गोरा होने के उपाय और घरेलू क्रीम इन हिंदी: महिला के मुकाबले पुरुषो की त्वचा सख्त होती है,लड़को के चेहरे को साफ़ करने या लड़को का रंग गोरा करने के लिए घरेलू उपाय या रामबाण नुस्खे आजमाकर चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाए| लड़की हो या लड़का हर कोई चाहता है उसका चेहरा साफ और रंग गोरा हो। जिस तरह girls के लिए बाजार में कई ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध है वैसे ही boys के लिए भी कई तरीके की गोरे होने की क्रीम आती है। फेस पर ग्लो लाने के लिए और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए लड़कियां कई उपाय करती है पर लड़के अपनी स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और धूप व धूल मिट्टी की वजह से अक्सर पिम्पल्स निकलने और रंग काला होने की समस्या आने लगती है।

    लड़को के गोरा होने के उपाय और नुस्खे

    पुरुष अपने स्वास्थ्य और दिखावे के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है अच्छी तरह से तैयार होना। निर्दोष त्वचा अब केवल महिलाओं के लिए एक आवश्यक नहीं है, पुरुष भी उस संपूर्ण रंग को पाने के लिए विभिन्न प्रकार के क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। 

    इन समस्याओं से निपटने और अपने रंग को बेहतर बनाने के लिए यहां बाजार में कई उत्पाद उपलब्ध हैं। हालांकि, इन उत्पादों में रसायन होते हैं और हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकते हैं। इसलिए, केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय, घरेलू नुस्खों को आजमाएं, जो वास्तव में प्रभावी हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। ये कुछ बेहतरीन घरेलू उपचार हैं, खासकर पुरुषों के लिए गोरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए।

    पुरुष त्वचा को स्वस्थ और साफ रखने के लिए केवल क्लींजिंग और मॉइश्चराइजिंग ही पर्याप्त नहीं है। सूखी, सुस्त और भंगुर त्वचा से बचने के लिए आपको इस आसान त्वचा देखभाल शासन का पालन करने की आवश्यकता है। हम आपको ऐसे पुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्स की एक सूची प्रदान करते हैं जो बहुत मददगार साबित हो सकते हैं:

    पुरुषों की स्किन के रोम छिद्र बड़े होते है और त्वचा भी मोटी होती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की त्वचा जल्दी ऑयली हो जाती है। ज्यादातर लड़के चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लड़कियों वाली क्रीम इस्तेमाल करते है पर कोई भी क्रीम प्रयोग करने से पहले लड़के को अपनी त्वचा के बारे में जानना चाहिए।

    आज हम इस लेख में लड़के के गोरा होने के उपाय और रंग साफ करने का तरीका और उपाय जानेंगे, beauty tips for men in hindi.

    अपनी त्वचा के बारे में जाने

    1. कोई भी क्रीम या उपाय करने से पहले लड़के की अपनी स्किन के बारे में जानकारी होना चाहिए।
    2. आप टिश्यू पेपर से अपनी त्वचा के बारे में जान सकते है की ये ऑयली है या ड्राई।
    3. अपनी त्वचा पर एक टिश्यू पेपर लगा कर देखें अगर oily skin है तो पता लग जाएगा।
    4. अगर कोई cream प्रयोग करना चाहते है तो अपनी स्किन के अनुसार ही प्रयोग करें।

    Ladko ke gora hone ke upay in hindi

    1. फेस वाश
    • सुबह और शाम दोनों समय अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं।
    • आप जब भी बाहर से घर को आए चेहरा धोना ना भूले।
    • बाजार में कई तरीके के face wash उपलब्ध है पर हो सके तो नेचुरल फेस वाश प्रयोग करें।
    • नीम, नींबू और एलोवेरा फेस वाश प्रयोग कर सकते है।
    • इसे फेस पर जमा हुई धूल मिट्टी निकल जाती है और चेहरा साफ होता है।
    1. नींबू का रस
    • चेहरे को साफ करने और गोरा होने के उपाय के लिए रुई से नींबू का रस चेहरे पर लगाए फिर 15 मिनट बाद धो ले।
    • ये उपाय लड़कों के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करता है।
    • इस घरेलू नुस्खे से पिंपल दूर होते है और चेहरे के काले दाग धब्बे भी साफ होते है।
    1. बेसन
    • नींबू का रस और थोड़ी सी हल्दी को बेसन में मिला कर लेप बना ले।
    • ये लेप face glow लाने और स्किन टोन करने का एक अच्छा उपाय है।
    1. संतरे के छिलके
    • पुरुषों के लिए घरेलू ब्यूटी टिप्स में संतरा भी फायदेमंद होता है।
    • संतरे के छिलके पीस कर इसका 2 चम्मच पाउडर 3 चम्मच दही में मिला कर लेप बना ले।
    • इस लेप को फेस पर लगाए फिर 15 मिनट के बाद गुलाब जल से इसे साफ कर ले।
    • ये फेस पैक एक घरेलू क्रीम का काम करता है जिसे कुछ दिन प्रयोग करने पर रंग गोरा होने लगता है।
    1. पानी पिए
    1. ऑलिव आयल
    • फेस पर ग्लो लाने के लिए लड़के ऑलिव ऑयल भी प्रयोग कर सकते है।
    1. आहार
    • गोरा होने के उपाय: आहार में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी होना भी जरूरी है।
    • हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फल अपने आहार में शामिल करें।
    • इससे त्वचा को पोषण मिलता है और चेहरा साफ होता है।
    1. कच्चा दूध
    • घरेलू नुस्खे फेस के लिए में कच्चा दूध में काफी अच्छा होता है।
    • हाथों और चेहरे पर कच्चा दूध लगा कर 15 मिनट बाद धोए।
    1. जंक फुड ना खाएं
    • चेहरे पर पिंपल्स निकलने का एक बड़ा कारण ज्यादा जंक फूड खाना भी है। इससे चेहरे की चमक कम होने लगती है।
    1. विटामिन सी

    पुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्स: Beauty Tips For Men in Hindi

    • स्क्रब के इस्तेमाल से त्वचा के डेड सेल्स हटाए।
    • थोड़े थोड़े समय में चेहरे का फेशियल करवाते रहे। चेहरे के दाग और धब्बे दूर करने में ये मदद करता है।
    • आपकी स्किन हमेशा ताजा दिखे इसके लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद सोना जरूरी है।
    • साबुन से हाथों और पैरों की त्वचा रूखी होने लगती है जिससे बचने के लिए आप शावर जेल इस्तेमाल कर सकते है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।
    • सूर्य की धूप से भी त्वचा फीकी पड़ने लगती है। घर से निकालने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाए।
    • लड़के के लिए जरुरी होता है की वे शेव करते वक़्त जल्दबाजी नहीं करे। इससे चेहरे पर कट लग सकता है।
    • एक्सरसाइज और योग से शरीर में रक्त प्रवाह अच्छा रहता है जिससे त्वचा और शरीर स्वस्थ रहता है।

    दोस्तों लड़को के गोरा होने के उपाय और तरीके, Ladko ke gora hone ke nuskhe upay in hindi का ये लेख कैसा लगा बताएं और अगर आपके पास चेहरा साफ करने और गोरे होने की क्रीम व घरेलू ब्यूटी टिप्स है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles