More

    लहसुन खाने के फायदे नुकसान सही तरीका और उपाय – garlic benefits in hindi

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेलहसुन खाने के फायदे नुकसान सही तरीका और उपाय - garlic benefits in hindi

    लहसुन खाने के फायदे (garlic benefits in hindi)नुकसान सही समय और तरीका इन हिंदी: लहसुन (garlic) के बारे में तो आप जानते ही है इसका प्रयोग सब्ज़ी बनाने में होता है पर क्या आप जानते है कई रोगों के घरेलू उपचार और इलाज में भी लहसुन का सेवन करने से अचूक फायदा मिलता है बस इसके उपाय कैसे करे इसकी सही जानकारी होना चाहिए। 

    आयुर्वेद में लहसुन के चमत्कारी गुणों वाला औषधि बताया गया है, जिसके कई फायदे हैं। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। यही वजह है कि कई घरेलू नुस्खों में लहसुन का उपयोग किया जाता है। दरअसल, लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें कैल्शियम से लेकर कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी1 आदि शामिल हैं।

    सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ कच्चा लहसुन खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। भारतीय रसोई में मौजूद लहसुन इस्तेमाल में आने वाली सबसे आम जड़ी बूटियों में से एक है। पिछले कई सालों से खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। वहीं लहसुन को पानी के साथ लेने पर संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार आता है

    सुबह सुबह खाली पेट और रात को सोते समय कच्चा लहसुन खाने का सही तरीका मालूम हो तो मोटापा कम करने, त्वचा, दाद, ब्लड प्रेशर, शुगर और बालों की समस्या का समाधान करने में मदद मिलती है। आज हम जानेंगे लहसुन कैसे खाएं और इसके क्या फायदे होते है, लहसुन खाने के फायदे lahsun khane ke fayde nuksan sahi tarika aur samay in hindi.

    कच्चा लहसुन किसे नहीं खाना चाहिए

    • लहसुन का लाभ सब्जी में पका कर खाने की बजाय भुना हुआ और कच्चा खाने से अधिक होता है पर कुछ लोगों को ये उपाय नहीं करना चाहिए।
    • जो लोग low blood pressure से पीड़ित है वे कच्चा लहसुन भूलकर भी ना खाये।
    • जिन्हें लिवर से जुड़ी कोई बीमारी हो या लिवर कमजोर हो उन्हें खाली पेट लहसुन नहीं खाना चाहिए।
    • लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्भावस्था (pregnancy) में इसका सेवन ना करे।
    • थायराइड से पीड़ित पुरुष और महिला को कच्चा लहसुन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
    • अगर आपको लहसुन से किसी भी तरह की एलर्जी है तो उसे कच्चा न खाएं।

    लहसुन खाने के फायदे(garlic benefits in hindi)

    और खाने का सही तरीका

    Lahsun Khane Ke Fayde Aur Tarika in Hindi

    1. लहसुन में कई प्रकार के औषधीय गुण होते है जो बहुत से रोगों के उपचार में उपयोगी है। सुबह खाली पेट एक कली लहसुन खाना रामबाण काम करता है।
    2. हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए लहसुन के फायदे अचूक है। रोजाना खाली पेट लहसुन की 1 से 2 कली खाना हाई बीपी को कम कर सकता है।
    3. सर्दी जुकाम से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कली अच्छे से जला कर तेल से मालिश करें।
    4. सुबह सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 1 से 2 कली खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। अगर कच्चा लहसुन ना खाया जाये तो इसे कूट कर पानी के साथ निगल जाये।
    5. लहसुन के उपाय करने से हड्डियां भी मजबूत होती है। जो लोग गठिया से पीड़ित होते है उन्हें अपने खाने में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए।
    6. शुगर (diabetes) का इलाज में भी लहसुन का सेवन करने से फायदा मिलता है। लहसुन की 2 से 3 कली का रस बेल के पत्तों के रस के साथ सेवन करने से शुगर कम होती है।
    7. खाली पेट लहसुन खाने के क्या फायदे होते है इसमें एक एलर्जी का इलाज भी है। जो लोग किसी प्रकार की एलर्जी से परेशान है वे लहसुन का सेवन करें।
    8. दाद का उपचार करने में भी ये उपयोगी है। छोटे बच्चे को दाद हो तो लहसुन जलाकर उसकी राख शहद में मिलाकर दाद पर लगाए।
    9. शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में लहसुन खाने से मदद मिलती है जिससे कैंसर जैसे गंभीर रोग दूर रहते है। भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में कैंसर की कोशिकाएं खत्म होती है।
    10. लहसुन से मोटापा कम करने के उपाय भी कर सकते है। इसके सेवन से पेट में जमा चर्बी घटने लगती है। Garlic weight loss tips में प्रतिदिन खाली पेट लहसुन और शहद खाने से वजन कम होने लगता है।
    11. लहसुन के फायदे बालों के लिए भी होते है। बाल झड़ना कम करने और बालों की समस्या का इलाज करने के लिए लहसुन को पीस कर दही में मिला कर खाएं।
    12. भुना लहसुन खाने से बवासीर के रोग में लाभ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
    13. लहसुन की 2 कली गुनगुने पानी में नींबू के साथ लेने से खून साफ होता है जिससे त्वचा पर चमक आती है और त्वचा के दाग धब्बे भी दूर होते है।
    14. पेट में गैस, अल्सर ठीक करने और पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ साथ गले की खांसी में भी garlic benefits दिखते है।
    15. रात को सोते समय लहसुन खाना पुरुषों के लिए लाभ करता है और शारीरिक ताकत को बढ़ाता है। स्वपनदोष की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कली लहसुन रात को सोने से पहले चबा कर खाये।

    खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान – Lahsun Khane Ke Nuksan in Hindi

    • लहसुन का सेवन अधिक करने से पेट का फूलना, गैस और सांस की बदबू जैसी परेशानी हो सकती है।
    • पीरियड्स के दौरान ज्यादा लहसुन खाने से खून का बहाव बढ़ता है।
    • इसका सेवन ज्यादा करने से खून पतला होता है इसलिए कोई भी उपाय और घरेलू नुस्खे करने से पहले ये जरूर जाने की लहसुन कैसे और कितना खाना चाहिए।
    • त्वचा पर इसका प्रयोग करने से त्वचा को जलने के जैसे नुकसान हो सकता है।
    • जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर कम रहता है उन्हें कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए और खाने में भी इसका प्रयोग कम करना चाहिए।
    • जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो वह भी कच्चा लहसुन ना खाएं।
    • खाली पेट लहसुन का सेवन अधिक करने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है।
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
    • बाबा रामदेव आयुर्वेदिक उपचार

    Recent Articles

    2 COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles