More

    लिवर खराब होने के लक्षण और उपाय – Liver Problem in Hindi

    Liver - लिवरलिवर खराब होने के लक्षण और उपाय - Liver Problem in Hindi

    लिवर खराब होने के लक्षण: लिवर में कमजोरी गर्मी सूजन इन्फेक्शन या किसी प्रकार की समस्या हो तो लिवर की कार्य क्षमता कम होने लगती है जिसका असर शरीर पर पड़ता है| अगर लिवर खराब होने के लक्षण शुरू में ही हो जाये तो रोग को बढ़ने से रोक सकते है और समस्या का समाधान किया जा सकता है| कुछ लोग लिवर को स्ट्रांग बनाने के लिए सिरप और अंग्रेजी दवा का सहारा लेते है पर बिना मेडिसिन के घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार से भी लिवर ख़राब होने पर इलाज कर सकते है| 

    लिवर की खराबी अब नौजवानों में भी देखने को मिलने लगी है। जब लिवर खराब होता है तो शरीर को कुछ संकेत मिलते हैं। यदि आंखों में पीलापन, उल्टी या फिर ऐसे ही अन्य लक्षण दिखाई दें तो आपको भी ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। कई बार हमारी त्वचा में नीली रेखाएं नजर आने लगती हैं। ये शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाने के कारण होती हैं। ये नीली रेखाएं इस बात का संकेत होती हैं कि लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। आमतौर पर ये नीली रेखाएं चेहरे और पैरों में दिखाई देते हैं।

    लिवर शरीर का एक प्रमुख अंग है जिससे हिंदी में यकृत कहते हैं जो की भोजन पचाने का काम करता है। इसके साथ ही लिवर भोजन से शरीर में ग्लूकोस  ,प्रोटीन ,विटामिन जैसे आवश्यक पदार्थों का निर्माण करता है जो शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। 

    लिवर का ट्रीटमेंट करने के लिए दवा लेने के साथ साथ इस बात की जानकारी होना भी जरुरी है की लिवर ख़राब होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाये| आज इस लेख में हम जानेंगे लिवर खराब होने के लक्षण क्या होते है और इसे ठीक रखने के लिए आहार में क्या खाये , symptoms of liver problem in hindi.

    लिवर खराब होने के कारण – Liver Kharab Hone Ke Karan

    • मोटापा और डायबिटीज की वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है|
    • किसी अंग्रेजी दवा के साइड इफ़ेक्ट करने पर भी लिवर बढ़ने का रोग हो सकता है|
    • लिवर कैंसर , हेपेटाइटिस और बॉडी में जमा फ्री रेडिकल्स के कारण लिवर में इन्फेक्शन गर्मी और सूजन आ सकती है|
    • दर्द दूर करने वाली दवाओं का अधिक सेवन करने पर भी लिवर को नुकसान पहुंचता है|
    • खाने पीने में सही आहार ना लेना और बाहर फ़ास्ट फ़ूड अधिक खाने से भी लिवर की प्रॉब्लम हो सकती है|

    लिवर खराब होने के लक्षण और उपाय

    Liver Kharab Hone Ke Lakshan Aur Upay in Hindi 

    1. लिवर का कार्य सीधे शरीर की पाचन शक्ति से जुड़ा होता है| लिवर में कमजोरी या फिर इन्फेक्शन हो जाने पर भूख नहीं लगना , सीने में जलन होना , पेट में गैस बनना और भारीपन जैसे लक्षण नजर आते है|
    2. अगर लिवर में किसी प्रकार की समस्या हो तो मुंह से बदबू आने लगती है और साथ ही मुँह का स्वाद भी बदल जाता है|
    3. एसिडिटी, पेट में गैस , सूजन और ठीक से खाना न पचना फैटी लिवर होने के कुछ लक्षणों में से एक है|
    4. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना भी लिवर ख़राब होने की पहचान है|
    5. पेशाब का रंग गहरा होना लिवर में गर्मी और सूजन के लक्षण है पर अगर पेशाब का रंग एक बार ही गहरा होता है तो ये बॉडी में पानी की कमी की वजह है|
    6. जल्दी थकान होना , स्किन ड्राई होना और आँखों के नीचे डार्क सर्कल्स आना भी जिगर के रोग के संकेत है|
    7. त्वचा और बालो से जुडी समस्या होना भी लिवर की कमजोरी के लक्षण होते है|
    8. नाख़ून पीले दिखना , पेशाब का रंग पीला होना और आँखों पर पीलापन दिखना पीलिया के लक्षण है जो की एक तरह का लिवर इन्फेक्शन है|
    9. वजन का तेजी से कम होना, शरीर में कमजोरी महसूस करना , पीलिया , ज्यादा थकान , उल्टी बार बार होना, लिवर का बढ़ना, पेट दर्द और खुजली लिवर कैंसर होने के शुरुआती लक्षण है|
    10. लिवर सिरोसिस के सिम्पटम्स तब दिखाई देते है जब लिवर को लम्बे वक़्त से नुकसान हो रहा हो| ऐसे में लिवर खाना पचाने और अपने नार्मल काम ठीक से नहीं कर पाता|

    और पढ़ें:-

    लिवर खराब होने पर क्या खाना चाहिए – Liver Kharab Hone Par Kya Khaye in Hindi

    • लिवर में गर्मी और सूजन होने पर पालक और गाजर जूस मिलाकर दिन में 2 बार पिए| इस नुस्खे से लिवर के हर तरह की समस्या का समाधान करने में मदद मिलती है|
    • हल्दी लिवर के रोग दूर करने में रामबाण इलाज है| हल्दी में नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते है| लिवर स्ट्रांग बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में मिलाकर पिए|
    • फैटी लिवर का ट्रीटमेंट करना है तो सबसे पहले अपनी डाइट में फैट वाले फ़ूड ना खाये| ग्रीन टी पीने से भी फैटी लिवर में फायदा मिलता है|
    • फ्रूट्स में पपीता एक ऐसा फल है जो लिवर प्रॉब्लम खासकर लीवर सिरोसिस के उपचार में असरदार है| नींबू का रस आधा चम्मच ले और इसे पपीते के 2 चम्मच रस में मिलाकर पिए|
    • लस्सी का सेवन करें पानी अधिक पिए और चीनी , ज्यादा मीठा और घी तली हुई चीजें खाने से परहेज करें|
    • अपने भोजन में रोटी और हरी सब्जियों को शामिल करें, फल अधिक खाये|
    • लिवर को हेल्दी रखना है तो बिना किसी वजह एंटीबायोटिक दवा का सेवन ना करे और साथ ही नकली दवाओं से दूर रहे|

    लिवर के उपाय और दवा – Liver Ke Upay

    • पतंजलि लिव D 38, ये दवा टेबलेट और सिरप में भी आती है|
    • ये मेडिसिन लिवर के हर तरह के रोग में ले सकते है|
    • पानी ज्यादा पिए , दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पीने की आदत बनाये|
    • ज्यादा मिर्च मसालेदार और बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से परहेज करे|
    • योग एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत करना चाहिए|
    • Dadi Maa Ke Gharelu Nuskhe
    • Baba Ramdev Patanjali Ayurvedic Dawa

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles