More

    मुंह, जीभ और होठों के छालों के पांच घरेलू इलाज

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेमुंह, जीभ और होठों के छालों के पांच घरेलू इलाज

    मुंह, जीभ और होठों के छालों के लिए पांच रामबाण घरेलू नुस्खे, जो हर तरह के छालों को तुरंत ठीक कर देते हैं। इस लेख में स्पैट बाई स्पैट रेसिपी की जानकारी दी गई है। जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

    छालों का इलाज : किसी भी इंसान के मुंह में छाले कभी हो सकते है, लेकिन अगर मुंह के छाले का इलाज ना किया जाएं तो कई बार काफी परेशानी हो जाती है, मुंह के छालो के लिए घरेलू उपाय अपनाएं| मुंह में छाले होना युं तो बहुत आम सी बीमारी है परन्तु अगर इसका समय रहते मुंह के छाले का इलाज न करे तो ये बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। छाले होने के कई कारण हो सकते है जिसमें से ज्यादा चटपटा, मसालेदार और तीखा खाना मुख्य कारण है। छाले होने की वजह से कुछ भी खाते वक़्त दर्द होने लगता है और बोलने में भी दिक्कत रहती है। 

    मुंह के छाले बहुत तकलीफदेह होते हैं | मुंह के अंदरूनी हिस्से में होने वाले से छाले कई कारणों से हो जाते हैं. कई बार ये पेट साफ न होने की वजह से, हार्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने से, पीरियड्स की वजह से या फिर कॉस्मेटिक सर्जरी की वजह से उभर आते हैं |

    अधिक मसालेदार भोजन करने से आपका पाचन खराब हो जाता है जिससे मुंह में छाले निकलना बहुत सामान्य बात है।ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थ और पेय आदि का सेवन करने से भी ये समस्या उत्पन्न होती है।दांतों को ठीक प्रकार सफाई न करने और अधिक एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी ये समस्या पैदा हो जाती है।शरीर में विटामिन बी और आयरन की मात्रा सामान्य न होना भी इसके एक लक्षण हैं।

    मुंह में छाले होने की समस्या इतनी आम है कि हम सभी को कभी न कभी मुंह में छाले जरूर हुए है और हमें इस परेशानी का सामना करना पड़ा है। हम सभी अच्छी तरह से वाकिफ है कि जब मुंह में या जबान पर छाले हो जाएं, तो किसी से बातचीत करने में, यहां तक की खाने-पीने में भी कितनी तकलीफ होती है। छालों की वजह से दर्द रहता है सो अलग, ऐसे में बाजार में तो ढेरों ऐसी क्रीम मिल जाती है, उन्हें छालों पर लगाने से छाले कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते है।

    वैसे तो बाजार में इसे ठीक करने के लिए कई दवाइयां उपलब्ध हैं| लेकिन कई बार दवा लगाने से इसका उल्टा असर पड़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको इस छालों को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं | जिनसे आपके यह छाले एकदम ठीक हो जाएंगे और इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा. 

    अगर छालों के उपचार के उपाय ना किये जाये तो इनमें खून भी निकलने लगता है जिस कारण समस्या बढ़ जाती है। मुंह में छाले जीभ पर, गालों पर या होठों पर कहीं भी हो सकते है। आइये जाने की कैसे घरेलू और देसी नुस्खे से मुंह के छालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, mouth ulcers natural home remedies tips in hindi.

    मुंह में छालों की समस्या क्यों होती है

    मुंह, जीभ और होठों पर छाले होने के युं तो कई कारण हो सकते है पर सबसे बड़ा कारण तीखा चटपटा और मसालेदार खाना है। आइये जाने की छाले होने के और क्या कारण हो सकते है।

    • कब्ज के कारण
    • जीभ का कटना
    • विटामिन की कमी होना
    • अधिक गर्म खाना खाने से
    • शरीर में आयरन का कम होना
    • दांतों की अच्छी तरह से सफाई ना करना।
    • बुखार होने पर भी कई बार छालों की समस्या जाती है।
    • अधिक तनाव भी मुंह में छाले होने का कारण हो सकता है।
    • कुछ खाते वक़्त या ब्रश करते समय मुंह में जख्म होने के कारण।
    • पेट की बीमारी या पेट में गर्मी होने के कारण भी मुंह में छाले हो जाते है।

    ऊपर दिए गए कारणों से छालों की समस्या हो जाती है। देसी और घरेलू तरीके अपनाकर हम मुंह में छाले की परेशानी से दूर रह सकते है।

    मुंह के छालों का इलाज के घरेलू और देसी नुस्खे

    Home Remedies for Mouth Ulcers in Hindi

    हमारे घरो में आमतौर पर प्रयोग की जाने वाली ऐसे बहुत से देसी और घरेलू उपाय है जिनसे हम मुंह जीभ और होठों के छालों की समस्या से छुटकारा पा सकते है और इस बीमारी को जड़ से खत्म कर इस परेशानी से बचे रह सकते है।

    1. बर्फ से इलाज
    • बर्फ के प्रयोग से भी मुंह के छालों से आराम पा सकते है। बर्फ के छोटे टुकड़े छालों पर बीस से पच्चीस सेकंड के लिए रखे। तीन से चार बार ऐसा लगातार करने से छालों की समस्या दूर हो जाती है।
    1. तुलसी के पत्ते से उपचार
    • तुलसी के पत्ते का प्रयोग भी mouth ulcers problem में बहुत फायदेमंद है, इससे जल्द ही छालों में राहत मिलती है। तुलसी के तीन से चार पत्तों को पीसकर उसका रस निकालकर छालों पर लगाने से बहुत फायदा होता है।
    1. हल्दी
    • घरेलू इलाज में हल्दी एक चमत्कारिक औषधि है। इसके प्रयोग से बहुत सी बीमारियों का इलाज में किया जा सकता है। एक चम्मच हल्दी को गर्म पानी में डालकर पन्द्रह से बीस बार कुल्ला करने से मुंह में छालों में आराम मिलता है।
    • जाने गले में छाले का इलाज
    1. नमक
    • आधा चम्मच नमक ले उसे गुनगुने पानी में मिला ले। अब पानी से मुंह के हर हिस्से में धीरे धीरे से लगाये, ऐसा करने से कुछ दर्द और जलन तो होगी पर छालों में जल्दी ही राहत मिलेगी।
    1. नारियल पानी से उपाय 
    • नारियल का पानी पेट की बीमारियो में बहुत फायदेमंद है। नारियल के पानी के सेवन से पेट की गर्मी दूर होती है जिससे मुह में छाले की समस्या नही होती। थोड़ा सा शहद नारियल के दूध के एक चम्मच में मिलाकर पेस्ट बनाकर छालों पर लगाने से जल्द ही आराम मिलता है।
    1. अरहर दाल
    • अरहर दाल को लेकर उसे बारीक़ पीस ले। फिर इसे छाले की जगह पर दो से तीन बार प्रतिदिन लगाए। ऐसा करने से जीभ और मुंह के छाले की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
    1. पान के कत्थे से
    • पान में लगने वाला कत्था छाले की परेशानी को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद है। इस कत्थे को मुंह में रखने से छालों की समस्या में राहत मिलती है। तीन से चार दिन तक लगातार दिन में दो से तीन बार पान के कत्थे में शहद और मुलेठी मिलाकर मुंह में लगाने से इस समस्या में बहुत लाभ होता है ।
    1. हरा धनिया
    • हरे धनिये के तीन से चार पत्तों को पीसकर उसमें से निकले हुए रस को मुंह के छाले पर लगाने से छाले की समस्या ठीक जाती है।
    1. घी
    • घी के प्रयोग से भी मुह के छालों को दूर किया जा सकता है। घी को सोने से पहले रात के समय छालों पर लगाएं। इससे इस परेशानी में जल्द ही आराम मिलता है।
    1. अमरुद
    • मुंह के छालों का इलाज में अमरूद का प्रयोग भी बहुत लाभदायक है। पान के जैसे अमरूद के पत्तों में कत्था लगाकर चबाने से भी बहुत आराम मिलता है। अमरूद के दो से तीन पत्तों को हाथ पर मसले जो रस इससे निकले, उससे छालों वाली जगह पर लगाए।
    • जाने कब्ज़ का घरेलू इलाज कैसे करे

    मुंह जीभ और  होठों के छालों का आयुर्वेदिक उपचार

    1. शहद
    • शहद  एक प्रकार की आयुर्वेदिक मेडिसिन है, शहद के उपयोग से छालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है। रुई को शहद में डुबोकर छालों वाली जगह पर लगाए।
    1. एलोवेरा
    • एलोवेरा का प्रयोग मुंह और जीभ के छाले ठीक करने का उत्तम दवा है। एलोवेरा के जूस या जेल को छालों की जगह पर लगाने से आराम मिलता है।
    1. इलायची
    1. मुलेठी
    • मुलेठी में शहद मिला ले। फिर इस लेप को छालों के ऊपर लगाए और मुंह में आने वाली उसकी लार को बाहर आने दे। ये तरीका मुंह में छालों का इलाज करने का बहुत ही कारगर उपाय है।
    1. बेकिंग सोडा
    • देसी और घरेलू तरीके से उपचार में बेकिंग सोडा भी प्रयोग भी किया जाता है। मुंह में किसी तरह का इन्फेक्शन होने या बेक्टेरिया की समस्या होने पर बेकिंग सोडे के चम्मच को थोड़े से पानी में मिलाये, फिर इसका पेस्ट बनाकर छालों पर लगाए। बेकिंग सोडे को आप छालों पर सीधा भी लगा सकते है परन्तु ऐसा करने से थोड़ा जलन की समस्या भी होती है। इसलिए थोड़ा ध्यान से इसका प्रयोग करे।

    गले जीभ होठों और मुंह के छाले का इलाज करने के बाद भी ये परेशानी कुछ लोगों को बार बार होती है ऐसे में कुछ परहेज और सावधानियां करके हम इस समस्या से बचे रह सकते है।

    मुंह के छाले के घरेलू उपाय और परहेज

    • अधिक से अधिक पानी पिए।
    • किसी भी तरह के नशे से परहेज रखें।
    • खट्टी चीजें जैसे अचार आदि का प्रयोग न करे।
    • मसालेदार और चटपटी चीजों का सेवन मत करे।
    • ग्लिसरीन की प्रयोग भी दवा की तरह किया जा सकता है।
    • दांतो में ब्रश करते समय मुलायम और बढ़िया ब्रश का प्रयोग करे।
    • स्मोकिंग बिलकुल भी ना करे, इससे इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है।
    • छालों की समस्या में बी काम्प्लेक्स नाम की दवा का भी प्रयोग कर सकते है।
    • मुंह में छाले होने पर दांतों की सफाई का विशेष ख्याल रखें। ऐसा न करने से छालों की परेशानी बार बार हो जाती  है।

    इस लेख में अपने जाना की मुंह जीभ और होठों में होने वाले छालों का उपचार कैसे घरेलू दवा और उपाय अपनाकर छुटकारा पा सकते है। यदि इन उपायों से आपको कोई आराम नहीं मिलता तो आप किसी डॉक्टर से सलाह परामर्श करे।

    दोस्तों मुंह के छालों का इलाज के घरेलू उपाय, Home Remedies for Mouth Ulcers Treatment in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आप के पास गले जीभ होठों और मुंह में छालों का उपचार के देसी नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए क्या क्यों कैसे की टीम आपके इस सहयोग के लिए धन्यवाद करती है|

    Recent Articles

    69 COMMENTS

    1. hello sir pichle 4 . 5 saal se mere muh mein her garmiyo may chale ho jate or sardiya aate he thik ho or puri garmiyo may rahte hai mughe kaya karna chahiye

    2. Sir mere jibh ke upar aur jibha ke niche chale hai aur left side se kafi hit lagta hai sir kuch khane me jalan nahi hoga hai magar chale sahi nahi ho raha hai kya kare

    3. Sir nameste muje 4 saalo se chale hai sab tarha ke dawa le chuka hu. Koe fayda Nahi hua dawa jitne din Leta hu thik rahte hai dawa band karte he wapas ho jate hai plz. Aur aapne jo upchar lekha hai wo me kar chuka hu. plz.koi aur elaj ho to bataye…

      • आप कोई भी गर्म चीज ना खाएं हर चीज को ठंडा करते हुए खाएं
        और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने पर फोकस करें
        चाय को बिल्कुल बंद कर दो

    4. Sir muje 4 Sal se chale h doctor k pass Jata hu tablet ya injection se thik to hote h pr 1 mahine me hi waps ho jate h Aisa 4 Sal Se ho raha h koi acha sa alag upay bataye

    5. sir mere papa ko throat cancer tha abhi abhi hum me radiology ke tahat unka ilaj karvaya hai. Unka ilaaj to ho gaya hai lekin radio theapy ki wajah se unke poore muh me chhale ho gaye hai jisse bahot pareshani ho rahi hai or iski vajah se wo khana bhi nahi kha pa rahe hai. wo riles tube se sirf liquid le rahe hai please kuch upaay bataiye jisse chale bhar jaye.

      • कई बार किसी रोग के इलाज में ली गयी दवा से मुंह में छाले निकल आते है और ये समय के साथ ठीक भी हो जाते है, अगर आप मुंह के छाले का इलाज करने के लिए घरेलू तरीके और उपाय जानना चाहते है तो ऊपर लेख को पढ़े.

    6. Sir mere muh me pichle 4 saalo se chhale ho rhe h, doctor se bhi bahut baar dawai le chuka hu, aek baar aapka haldi wala ilaj bhi try kar chuka hu usse das din tak sab thik ho gya tha par ab ye dubara ho gye h, plz tell me the best method to get rid from them

    7. sir mera gaal k andar side me har week ek matar jaisa gol sa nikal jata hai jo bilkul dard nhi karta . bhut doctor ko bhi dikhya par thik nhi hua. har week aata hai or ek hi din me chla jata hai. mai bhut pareshan hu. please help us

    8. Sir mere muh me chhale nhi ha pranut mirch, Namak, garam Pani bahut lgta ha. ek side me jeeb abm gaal chikna ho gaya ha acidity ka purana mareej hu.

      • मुंह के छाले बार बार ना हो इसके लिए आप को अपने खाने पिने में कुछ बदलाव करने चाहिए, ऐसे आहार ना खाये जिससे छालों की समस्या होती है. घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार नियमित रूप से कर के आप छाले का इलाज भी कर सकते है.

    9. Main bahut preshan hu jab hi kuch bahar ka thoda sa khaya chale ho jate hai or fir bahut din tak rehte hai main bahut jada preshan hu pls koi permanent treatment batao.

      • छाले का इलाज करने के लिए घरेलू नुस्खे और उपाय ऊपर लेख में पढ़े और बार बार छालों की समस्या से बचने के लिए उपचार करने के साथ साथ जरुरी परेहज भी करे.

    10. mere mouth me and gale me white chhale ho gaye hai aur main bahut paresan hu?
      water, eating kuch bhi khaya piya nahi ja raha hai.

    11. Mujhe hamesha chale hote mahine ek bar water bhi pine se lagta khana ki to baat hi na pucho main bahut pareshan rehta hu, ache doctors ko dikhaya to bhi nahi sahi ho pata hai.

    12. Sir mere jibh me andar wale hisse me laal laal dane hai jo 7 mahine se hai ab jibh ke upar lal dane nikalte hai jo saaf karne par fut jate hai thoda dard hota hai.

    13. भाई छाले होना आम बात है ऐसी गरम चीजें जो बॉडी को गर्म करती है वो ना खाओ न ही पियो अपने आप ठीक हो जाता है.

    14. सर मेरे मुंह में हमेशा छाले रहते है मैंने कई दवाओं का भी प्रयोग किया लेकिन कुछ नहीं मिल रहा है कृपया कुछ उपाय बताएं.

    15. Sir mere jibh me chala pad gya hai khana nahi kha pa rha hu na bol pa rha hu 15 din ho gya dawa bhi liya thik nhi ho rha hai.

    16. Mera 2 baar ho chuka hai jab bhi gale ka dard hona shuru hota hai to mujhe muh, jeebh, hoth pak jata hai aur muh kholne ko ya pani nigalne ko bhi bahut dikat hoti hai ye aaj 4 month me 2 baar ho chuka hai btaye.

    17. Sir mere muh me 3-4 month se dant se katne ki wajaah se chale pad gye medicine bhi bahut liye par thik nhi ho rha kya kare.

    18. Sir mera jibh ke andar me badi sujan ho gayi hai kya kare aur muh bhi aaya hai bahut dino se thik nahi ho raha hai kya kare.

    19. sir mere muh me 2 saal se chaale ho rhe hai aur ye har mahine hote hai aur jab bhi hote hai pehle se jada hote hai ab to gale tak aagye aur jab main periods hoti hu uske 2 din me hi thik ho jate hai par periods jane ke baad 10 dino baad hi wapas aa jate hai mai kya karu.

    20. मुझे ये उपाय अच्छे लगे है, मैं आज ही करके देखता हुँ.

    21. मेरे छाले 5 साल से पड़ रहे है सब दवा कर लिया घरेलू उपाय भी कर लिए परन्तु ठीक नहीं हुए.

      • मुंह के छाले का इलाज और उपाय करने के साथ आप क्या खा रहे है इस पर भी ध्यान रखे और खाने पिने में जरुरी परहेज भी करे ताकि छालों की समस्या ना हो.

        • Sir mera muh ce Chale kai mahino se hai ye thik ho hi nahi rahe kai doctor se dikha chuka hoon iska achi tarah se koi upchar bataye.

    22. मैने पान खाया तो एक बार मुंह चलया कि मुंह में आग लग गयी और छाले बहुत पड़ गये दर्द बहुत होता क्या करे उसने जाने क्या डाल दिया.

    23. Mere muh me 1 year me 6 bar chale nikle hai ab main doctors ki dawao se pareshan ho gya Hu
      Ab main desi dawa kha rha hu ghi salad haldi.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles