More

    पीरियड के कितने दिन बाद महिला प्रेग्नेंट होती है प्रेगनेंसी के उपाय

    Periods - पीरियड्सपीरियड के कितने दिन बाद महिला प्रेग्नेंट होती है प्रेगनेंसी के उपाय

    पीरियड के कितने दिन बाद महिला प्रेग्नेंट होती है प्रेग्नेंट होने के उपाय और सही समय: एक महिला के जीवन में माँ बनना सबसे अच्छा पल होता है मगर कुछ कारणों की वजह से कुछ महिलाओं को गर्भधारण करने में देरी होती है। ऐसी स्थिति में कुछ सवाल अक्सर उनके मन में आते है जैसे महिला पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है, गर्भवती होने के लिए मेल कब करे, प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करे, क्या है बच्चा पैदा करने का सही समय, जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करना चाहिए। गर्भ ना ठहरने का कारण मानसिक या शारीरिक कोई भी हो सकता है। कुछ महिलायें प्रेगनेंसी के टोटके, दुआ और दवा का प्रयोग भी करती है पर इन सब के इलावा ये जानना जरुरी है की प्रेग्नेंट होने का सही टाइम, सही तरीका, और दिन कौन से है। आज इस लेख में हम जानेगे how to get pregnant tips in hindi.

    जो महिलाएं जल्द ही गर्भधारण करने के बारे में सोच रही है उन्हें गर्भ गिराने वाली दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए। आजकल हम जैसी जीवनशैली जीते है इसमें महिला और पुरुष की प्रजनन शक्ति कम हो रही है ऐसे में पुरुष हो या महिला बांझपन की समस्या में डॉक्टर की राय से प्रेगनेंसी के अन्य तरीके जानने चाहिए।

    पीरियड के कितने दिन बाद महिला प्रेग्नेंट होती है, How to get pregnant tips in hindi

     

    पीरियड्स कितने दिन बाद होते है

    1. पीरियड कुछ महिलाओं को सही समय पर आ जाते तो कुछ को समय से पहले या फिर समय के बाद आते है।
    2. वे महिलाएं जिन्हे सही टाइम पर पीरियड होते है उन्हें प्रेग्नेंट होने में ज्यादा परेशानी नहीं आती।
    3. जिनके पीरियड अनियमित होते है उनके लिए ये जानना मुश्किल हो जाता है की पीरियड्स कब होंगे। ऐसे में गर्भ ठहरने में थोड़ा अधिक समय लगता है।
    4. शारीरिक मेल और बच्चा पैदा करने के तरीके का खुल कर बात नहीं करने के कारण भी कुछ लोगों को जरुरी जानकारी नहीं मिलती। जिस वजह से शादी के बाद प्रेग्नेंट होने में परेशानी होती है।

     

    पीरियड के कितने दिन बाद महिला प्रेग्नेंट होती है

    How to get pregnant tips in hindi

    प्रेग्नेंट होने के लिए आपसी मेल जरुरी होता है पर उससे भी जरुरी होता है की मेल सही टाइम पर हो और इसकी जानकारी ओव्युलेशन टाइम से मालूम होती है, ओव्युलेशन पीरियड प्रेग्नेंट होने का सबसे सही समय होता है। आइये जानते है ओव्यूलेशन पीरियड क्या है।

     

    ओव्युलेशन टाइम कैसे पता करे

    1. ओव्यूलेशन टाइम शुरू कब होता है इसकी जानकारी से पहले ये जान ले की हर महिला का ओव्युलेशन पीरियड अलग होता है।

    2. ओव्यूलेशन का समय तब पता चलता है जब महिला को उसके पीरियड्स का समय पता हो।

    3. मासिक धर्म के लगभग 12- 14 दिन पहले का समय ओव्युलेशन होता है और ये मासिक धर्म होने के 7 दिन पहले तक रहता है।

    4. ओव्यूलेशन टाइम व उसके अगले पांच दिन महिला की प्रजनन क्षमता अधिक होती है।

    5. इस दौरान प्रेग्नेंट होने के लिए रोजाना मेल करे नहीं तो एक दिन छोड़ कर करे। इससे अंडे और शुक्राणु के मिलन के आसार ज्यादा होते है।

    6. वे महिलाएं जिन्हें अपने पीरियड आने का सही दिन मालूम हो उन्हें ओव्युलेशन का समय जानना आसान होता है।

    7. जिन महिलाओं को पीरियड्स टाइम पर नहीं होते उन्हें प्रेग्नेंट होने के उपाय करने से पहले अपने अनियमित पीरियड्स का इलाज शुरू करना चाहिए।

     

    प्रेग्नेंट होने के उपाय

    • प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले महिला और पुरुष दोनों का मानसिक और शारीरिक रूप से त्यार होना बहुत जरुरी है। तनाव लेने का असर गर्भधारण पर पड़ता है।
    • पीरियड्स के बाद प्रेग्नेंट होने के टिप्स में जरुरी है की महिला साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे क्योंकि इससे संबंध के समय इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है।
    • महिला के लिए प्रेग्नेंट होने की सही उम्र 22 से 29 साल के बीच होती है और अगर प्रेगनेंसी 25 की उम्र में प्लान करे तो ये समय अच्छा है क्योंकि इस समय महिला मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से बच्चे के लिए त्यार होती है।
    • अगर आप गर्भधारण की सोच रहे है तो पीरियड्स बंद होने का इंतजार करे।
    • संबंध करने के बाद 15-20 मिनट तक महिला पीठ के बल ही लेटे रहे।
    • बच्चा पैदा करना है तो जरुरी है की महिला का वजन संतुलित हो। वजन कम या ज्यादा होने से प्रेगनेंसी की संभावना कम होने लगती है।
    • पीरियड आने की सही तारीख नहीं मालूम हो तो ओव्यूलेशन पता करना मुश्किल होता है, ऐसे में अनियमित पीरियड का इलाज करे या हर महीने अपने पीरियड्स आने की तारीख लिखे और उससे अपना ओव्यूलेशन पीरियड जाने।
    • किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचना चाहिए। नशे से प्रजनन क्षमता में कमजोरी आती है जिससे गर्भ ठहरने में मुश्किलें आती है।

     

    पीरियड के बाद प्रेग्नेंट होने का सही समय

    • पीरियड्स के खत्म होने के बाद आपसी मेल करना गर्भधारण करने के लिए अच्छा समय है। पीरियड्स अगर 5-7 दिन आते है तो उसके बाद मेल करना प्रेगनेंसी की संभावना बढ़ाता है।
    • अब इसके 11 दिनों के बाद फिर से कोशिश करे क्योंकि इस दौरान ओव्युलेशन पीरियड शुरू हो जाता है।
    • पीरियड के बाद प्रेग्नेंट होने के लिए मेल कब करे, कुछ लोगों की इस बारे में अलग राय हो सकती है ऐसे में प्रेग्नेंट होने के उपाय करने से पूर्व किसी चिकित्सक  से पूरी जानकारी जरूर ले।
    • जाने प्रेगनेंसी टेस्ट पीरियड के कितने दिन बाद करे

     

    डॉक्टर से कब मिले

    • प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले महिला और पुरुष दोनों अपना हेल्थ चेकउप जरूर करवाए ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी से बच सके।
    • अगर एक साल से भी ज्यादा समय से आप प्रेगनेंसी का प्रयास कर रहे है और गर्भ नहीं ठहर रहा तो डॉक्टर से मिल कर बात करे।
    • आपसी मेल के बाद अगर ब्लीडिंग की समस्या हो रही है।
    • पहले पीरियड और दूसरे पीरियड के बीच अगर ब्लीडिंग हो रही है।
    • उम्र ज्यादा हो तो गर्भधारण करने में मुश्किलें आती है ऐसे में चिकित्सक की राय से जाने की प्रेग्नेंट कैसे हो।

     

    दोस्तों पीरियड के कितने दिन बाद महिला प्रेग्नेंट होती है, How to get pregnant tips in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास प्रेग्नेंट होने के उपाय सही समय तरीका और टिप्स से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles