More

    पीरियड्स के दौरान पेट दर्द का इलाज और 5 आसान घरेलू उपाय

    Periods - पीरियड्सपीरियड्स के दौरान पेट दर्द का इलाज और 5 आसान घरेलू उपाय

    पीरियड्स (मासिक धर्म) में पेट दर्द का इलाज और उपाय: मासिक धर्म को ही पीरियड्स और माहवारी के नाम से जाना जाता है। अक्सर कुछ लड़कियां और महिलाएं सोचती है की मासिक धर्म क्यों होते है। महीने में एक बार पीरियड के साईकल के अनुसार महिला को मासिक धर्म होते है जिसमें पेट दर्द और कमर दर्द जैसी कई प्रकार की तकलीफ होती है। कुछ लड़कियों को पीरियड जल्दी तो कुछ को देरी से शुरू होते है पर ज्यादातर को पीरियड सही समय पर आने लगते है। मासिक धर्म समय पर आने से ये पता चलता है की महिला का प्रजनन तंत्र ठीक है। पीरियड्स के दौरान पेट और कमर दर्द की समस्या होती है जो कई बार सहन करना मुश्किल हो जाता है। पर कुछ घरेलू नुस्खे और उपाय की मदद से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द और अन्य परेशानियों को कम कर सकते है। आज इस लेख में हम जानेंगे, gharelu nuskhe for periods in hindi.

    मासिक धर्म में पेट दर्द का इलाज उपाय, Period me pet dard ka ilaj in hindi

    मासिक धर्म में पेट दर्द क्यों होता है

    1. मासिक धर्म में प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस स्‍त्राव होने की वजह से दर्द होता है।
    2. महिलाओं के लिए ये एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें गर्भ का अंदरूनी भाग फैलता है और शरीर से खून गर्भाशय के अस्तर से बाहर निकलता है। इस प्रक्रिया में शरीर से कमजोर अंडाणु बाहर निकलते है।
    3. अक्सर पीरियड नियमित ना होने की वजह से भी दर्द ज्यादा होता है और कई बार रक्त स्त्राव अधिक होने के कारण भी दर्द अधिक होता है।

    पीरियड्स में नॉर्मल क्या है

    1. कमर दर्द होना, सिर में दर्द करना
    2. नींद ज्यादा आना
    3. पेट के निचले भाग में दर्द करना
    4. शरीर में किसी खास जगह सूजन होना
    5. पीरियड खत्म होने के साथ ही ये सभी परेशानियां भी खत्म हो जाती है पर अच्छी डाइट और व्यायाम से इनका असर कम किया जा सकता है।

    पीरियड्स में पेट दर्द का इलाज और उपाय – Gharelu nuskhe for periods in hindi

    1. पीरियड के दौरान महिला के शरीर में आयरन और विटामिन की खपत ज्यादा होती है और अगर समय रहते ही इसकी कमी पूरी ना हो तो अगले महीने मासिक आने में ज्यादा परेशानी हो सकती है। ऐसे में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए हरी सब्जियां, दूध, दही और फलों का रस अधिक ले।

    2. मासिक धर्म में पेट दर्द का घरेलू इलाज करने के लिए गर्म पानी वाली बोतल या फिर गर्म तौलिया से पेट के नीचले हिस्से पर सिकाई करे। इस उपाय से शरीर की गंदगी को बाहर निकलने में आसानी होती है और दर्द भी कम होता है। पीरियड में दर्द से राहत पाने का ये अच्छा तरीका है।

    3. गुनगुने पानी से नहाने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और शरीर का फैलाव भी बढ़ता है जिससे गर्भ के अस्तर से खून आसानी से निकल जाता है। मासिक में होने वाली समस्याएं कम करने के लिए गुनगुने पानी से दिन में 2-3 बार नहाना चाहिए।

    4. Periods pain relief in hindi, महावारी में पानी ज्यादा ले और इसे गुनगुना पिए। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट ज्यादा होते है, पीरियड में दर्द का इलाज में ग्रीन टी का उपयोग भी कर सकते है।

    5. उदरीय भाग पर 5-10 मिनट हल्के हाथों से मालिश करने पर इसकी सूजन में कमी आती है। आप बैठ, लेट या खड़े हो कर भी मालिश कर सकते है। मालिश के लिए नारियल या जैतून का तेल प्रयोग कर सकते है। मालिश करने से पहले तेल हल्का गुनगुना कर ले।

    पीरियड्स में पेट दर्द का आयुर्वेदिक इलाज

    • मासिक में दर्द कम करने के लिए घर पर आयुर्वेदिक दवा भी बना सकते है।
    • एक गिलास पानी में 2 चम्मच जीरा 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद उबाले और गाढ़ा होने पर इसे बिना छाने पिए।
    • इस आयुर्वेदिक दवा को दिन में 2 बार लेने से दर्द में राहत मिलती है।
    • पीरियड्स में दर्द हो तो क्या करे, 1 गिलास हल्के गुनगुने दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पिए। इस उपाय से शरीर में गर्मी बढ़ती है और मासिक में होने वाले दर्द और परेशानियों से आराम मिलता है।
    • माहवारी के वक़्त जो महिलाएं आम दिनों जैसे रहना चाहती है उनके लिए हल्दी वाला दूध काफी फायदेमंद हो सकता है।
    • जाने पीरियड्स आगे बढ़ाने और रोकने की दवा

    पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए व्यायाम

    1. वे लड़कियां जिन का वजन अधिक होता है उन्हें माहवारी में परेशानी अधिक होती है। एक्सरसाइज और योग अपनी दिनचर्या में शामिल करे।
    2. जो महिलाएं फिट और एक्टिव रहती है वे पीरियड्स के समय भी स्वस्थ रहती है।
    3. एक्सरसाइज और योग से शरीर में रक्त संचार अच्छा होता है जिससे पीरियड के दौरान जादा दर्द नहीं होता।
    4. परेशानी अगर जादा हो रही है तो व्यायाम ना करके जादा आराम करना चाहिए।
    5. मासिक धर्म के दिनों में व्यायाम हल्का ही करे।

    मासिक धर्म में सावधानी

    • मासिक धर्म के दौरान इन्फेक्शन होने की संभावना अधिक होती है।
    • इन्फेक्शन से बचने के लिए महिला को साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए और ऐसे में हर 5-6 घंटे में पैड बदलते रहे।
    • पीरियड के समय हार्मोंस तेजी से बदलते है जिस कारण शरीर में बदलाव होते है और महिला का मूड भी बदलता रहता है जेसे जादा गुस्सा आना या मन उदास होना।

    जाने-

    आपको मासिक धर्म में पेट दर्द का इलाज उपाय, period me pet dard ka gharelu ilaj upay in hindi का लेख कैसा लगा बताये और आपके पास अगर पीरियड्स में पेट दर्द का उपचार के नुस्खे है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles