More

    पेट की चर्बी कम करने के 10 उपाय और आसान नुस्खे

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेपेट की चर्बी कम करने के 10 उपाय और आसान नुस्खे

    आज हम ऐसे ही 10 उपायों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कुछ ही दिनों में आपके पेट की चर्बी को 100% तक कम कर सकते हैं। वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। बिना देर किए पूरा इलाज जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

    पेट अंदर करने के उपाय और घरेलू तरीके इन हिंदी: मोटा पेट आपकी सुंदरता को कम करने के साथ साथ कई परेशानिया भी उत्पन्न करता है, पेट को जल्दी अंदर करने के लिए रामबाण उपाय या घरेलू तरीके अपनाएं और बहुत जल्द पतले हो जाएं|

    पतले होने और मोटापा कम करने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग करते है और ये सोच कर भूखे रहते है की डाइटिंग करने से उनका मोटापा कम होने लगेगा, पर पतला होने का तरीका ये सही नहीं है क्योंकि जैसे ही आप डाइट करना बंद कर देंगे आपका वेट फिर से बढ़ने लगेगा। बाहर निकले पेट को अंदर करने के लिए जरुरी है की सही तरीके से वेट लॉस डाइटिंग प्लान अपनाये और साथ ही एक्सरसाइज और योगा भी करे। पर कुछ लोगों का दैनिक जीवन इतना व्यस्त होता है की वे न तो डाइटिंग चार्ट फॉलो कर पाते है और ना ही एक्सरसाइज करने लिए समय निकल पाते है, तो अब सवाल ये है की ऐसे में पेट अंदर कैसे करे। आजकल की अस्वस्थ जीवन शैली के कारण उत्पन्न बीमारियों में से सबसे बड़ी बीमारी मोटापा है । यह बीमारी पूरी दुनिया में एक महामारी बन गई है । मोटापा शारीरिक और मानसिक स्तर पर जीवन में बहुत सारे परिवर्तन लाता है। जिनके कारण व्यक्ति में इसके लक्षण परिलक्षित होते हैं। किन्तु कई बार लोग उन्हें महत्त्व नहीं देते और इसके बारे में कोई चिकित्सकीय परामर्श नहीं लेते जो आगे चलकर उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है|

    बढ़ा हुआ पेट आपको सेहत संबंधी कई परेशानियां भी देता है, और आपके फिगर को भी बिगाड़ कर रख देता है।आज के समय में बच्चा,बूढ़ा,जवान हर कोई इस समस्या से जूझ रहा है और महिलाओं को तो बहुत शीघ्र ही मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है | जिसकी वजह से हर कोई मोटापा और बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय के बारे में सोचते रहते है। लेकिन अनियमित दिनचर्या, अनियमित खानपान और व्यायाम ना करने की वजह से मोटापा और पेट निरंतर बढ़ता रहता है। मोटापे की वजह से शरीर थुलथुला  हो जाता हैसही तरीके से अगर पेट कम करना है तो योग एक्सरसाइज और डाइट में संतुलित आहार लेने चाहिए। इसके साथ साथ कुछ छोटे छोटे उपाय ऐसे भी है जो तेजी से वेट कम करने में उपयोगी है। आज इस लेख में हम जानेंगे घरेलू नुस्खे से वजन और पेट का मोटापा कम करने के उपाय।

    अगर आप अपना पेट की चर्बी और वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको पहले ये जानना चाहिए की वर्तमान में आपका वजन कितना है, इसके बाद आपको बॉडी मास इंडेक्स मालूम करना होगा, इसमें आपकी लम्बाई और उम्र के हिसाब से आपके शरीर का फैट पता चलेगा जिससे आप ये जान सकेंगे की लंबाई के मुताबिक़ आपका वजन कितना होना चाहिए।  जिम में पसीना बहाए बिना फैट कम करने का सबसे असरदार और आसान तरीका है मालिश। मालिश से पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है। ये फैट को रिलीज और वितरित करती है और मेटाबोलिज्म में सुधार लाती है |

    अपनी डाइट में उच्च फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें जिससे कि पेट ठीक तरह से साफ हो सके। ओट्स खाएं और हरी पत्तेदार एवं रंग बिरंगी सब्जियों, प्रोटीन, मसालों, ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करें एवं खूब पानी पिएं। पेट की चर्बी न ही सिर्फ ख़राब लगती है बल्कि कई रोगों को बुलावा भी देती है। हम कई तरह के मेडिसिन्स का प्रयोग करते हैं लेकिन इसके भी कई साइड इफेक्ट्स होते है। इसलिए घरेलु उपाए करके हम पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।

    मोटापा कम न होने के कारण और उपाय, Vajan Kam Na Hone Ke Karan in Hindi

    1. वेट लॉस कैलोरी – Weight Loss Calorie
    • वेट लॉस करना हो या वेट बढ़ाना हो आहार में ली हुई कैलोरी और खर्च की गई कैलोरी की भूमिका सबसे अहम् होती है।   
    • जब हमारे द्वारा ली गयी कैलोरी शरीर द्वारा खर्च की गयी कैलोरी की तुलना में अधिक होती है तो ये fat के रूप में शरीर में जमा होने लगती है जिससे मोटापा बढ़ने लगता है। 
    • इसका उपाय करने के लिए अपने diet chart में लिए गए फूड की कैलोरी का ध्यान रखें इससे आप जल्दी अपना वजन कम कर पाएंगे।
    1. वजन कम करने वाले आहार – Vajan Kam Karne Wale Aahar
    • ज्यादा वसा वाला आहार खाना मोटापे के कारण में सबसे बड़ा कारण है।      
    • कुछ लोग शुरुआत में संतुलित आहार लेते है पर कुछ दिन बाद फिर से तला भुना मसालेदार जंक फूड खाने लगते है जिससे उनकी मेहनत खराब हो जाती है।            
    • वजन घटाने के लिए जरुरी है की एक संतुलित आहार खाएं और अपनी डाइट चार्ट में ऐसे food शामिल करें जो कम कैलोरी के हो और तेजी से वजन घटाने में मदद करें।            
    • आप अपनी दिनचर्या और शरीर के अनुसार अपना डाइट प्लान बनाएं और अगर आपको जल्दी भूख लगती है तो कुछ हेल्दी फूड ही खाये।
    1. प्रोटीन जरुरी है – Protein Diet
    • मोटापा कम करने के लिए जो डाइटिंग करते है वे अपनी डाइट में प्रोटीन को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करे।            
    • प्रोटीन वाले आहार के लिए अपने खाने में चना, दाल, पालक खाएं। अंडे के सफेद हिस्से में भी प्रोटीन अधिक होता है।          
    • अगर आप gym में वर्कआउट करते है तो इसके बाद ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक और फूड ना ले। एक्सरसाइज और वर्कआउट के बाद प्रोटीन वाली चीजें खाये।
    1. एक्सरसाइज करने पर भी मोटापा कम ना होना
    • मोटापे से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज, योग और जिम में वर्कआउट करने से काफी फायदा मिलता है पर कुछ लोगों का वजन इस सबके बाद भी कम नहीं होता।   
    • अक्सर देखा जाता है कुछ लोग शुरू के दिनों में मन लगा कर exercise करते है पर कुछ दिनों बाद वे इसमें लापरवाही करने लगते है जिससे उन्हें जल्दी परिणाम नहीं मिल पाते।
    • इसका दूसरा कारण ये है की कसरत करने के बाद भूख बढ़ जाती है जिस वजह से लोग ज्यादा खा लेते है। 
    • ऐसे में कसरत में आपने जितनी कैलोरी घटाई होती है उससे ज्यादा आप खा लेते है फिर पुरे दिन आप ज्यादा एक्टिव नहीं रहते जिससे घटने की जगह वजन बढ़ने लगता है।
    • इसके अलावा कुछ लोग जिम में सिर्फ cardio exercise ही करते है पर अगर आप सही तरीके से वजन कम करना चाहते है तो कार्डियो के साथ साथ वेट उठाने वाले वर्कआउट भी करे।
    1. मोटापा कम करने में जल्दबाजी न करे
    • बहुत से लोग ऐसे भी है जो 1 हफ्ते में 5 किलो या फिर 1 महीने में 10 किलो वजन कम करना चाहते है। दोस्तों weight loss करना है तो जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए इससे वजन कम होने की बजाय बढ़ भी सकता है।           
    • ऐसा नहीं है की जिम, एक्सरसाइज और diet plan करने से आपका वजन तुरंत कम हो जायेगा आप को थोड़ा सब्र भी रखना होगा।        
    • जब आप वजन कम करने के उपाय करते है तब सबसे पहले आपके शरीर से पानी, फिर ऊर्जा उसके बाद अंत में फैट कम होता है। 
    • हर व्यक्ति के लिए मोटापा घटाने की प्रक्रिया अलग होती है। कुछ लोग 4 से 5 दिन में ही 1 से 2 किलो वजन कम कर लेते है तो कुछ 10 दिन बाद भी वैसे ही रहते है।

    मोटापा कम ना होने के अन्य कारण – Motapa Kam Na Hone Ka Karan in Hindi

    • अगर सब उपाय और नुस्खे करने पर भी आप का मोटापा नहीं कम हो रहा है तो ये हार्मोन असंतुलन या फिर शरीर में किसी रोग की वजह से भी हो सकता है।
    • थायराइड ग्रंथि का सही से काम ना करने से भी वजन कम नहीं होता। हाइपोथायराइड के रोग में शरीर का वजन बढ़ने लगता है।
    • वजन घटाने के लिए खुद को मानसिक रूप से इसके लिए त्यार करना भी जरुरी है। इससे आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा।
    • व्यायाम के साथ शरीर को आराम की भी जरूरत है। कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर ले। इससे कम या ज्यादा नींद लेने से अक्सर भूख ज्यादा लगने लगती है जिससे आप जरूरत से अधिक खा लेते है।
    • सुबह breakfast, दोपहर और रात का खाना खाने का समय तय करें और हर रोज उसी समय खाना खाएं। सही समय पर खाना ना खाने से भी मोटापा का उपचार करना मुश्किल हो जाता है।
    • कुछ लोग टीवी देखते हुए खाना खाते है जिससे वे जरुरत से ज्यादा खा लेते है। मोटापा कम करना है तो इस आदत को सुधारना चाहिए।
    • सुबह का नाश्ता छोड़ना या फिर नाश्ते में ज्यादा कैलोरी वाले फूड खाना भी पेट कम न होने का कारण होता है।

     पेट की चर्बी कम करने के उपाय और वजन घटाने के आसान नुस्खे

    आप वेट कम करने के लिए चाहे कोई भी diet plan प्रयोग कर रहे हो, अगर आप यहाँ बताये हुए  घरेलु उपाय और टिप्स को सही तरीके से अपनाये और साथ ही एक्सरसाइज और योगा पर भी थोड़ा ध्यान दे तो आप तेजी से अपना मोटापा घटा सकते है।

    1. रात्रि का भोजन भारी ना करे। कुछ लोग रात को भोजन करते ही सो जाते है, दोस्तों रात को डिनर करते ही सो जाने से खाया हुआ खाना ठीक से पचता नहीं और वो चर्बी के रूप में पेट में जमा होने लगता है। रात को सोने से 2 घंटे पहले भोजन करे, हमेशा हल्का भोजन ही करे और हो सके तो भोजन खाने के बाद कुछ देर वॉक पर जाएं।
    2. सुबह का नाश्ता करना कभी ना छोड़े। हम अक्सर वजन घटाने के लिए डाइटिंग करने लगते है और खाना पीना छोड़ देते है, दोस्तों खाना पीना छोड़ देने से वजन कम नहीं होता बल्कि शरीर में कमजोरी आने लगती है। वेट कम करना हो या बढ़ाना हो सही समय पर सही भोजन लेना बहुत ज़रूरी है जिसमें पहला नियम ये है की सुबह का ब्रेकफास्ट पेट भर करे।
    3. खाने को हमेशा चबा चबा कर खाए, कुछ लोग भोजन जल्दी में करते है जिससे खाना सीधे ही निगल जाते है और खाना पचने में समय अधिक लगता है। खाने को धीरे धीरे चबा कर खाना चाहिए जिससे उसे पचने में समय अधिक ना लगे।
    4. वेट लॉस करना है तो अच्छी नींद ले। अब आप सोचेंगे सो कर मोटापा कैसे कम होगा। सोने से बॉडी को आराम मिलता ही है और 6 – 8 घंटे की नींद वजन घटाने में मदद करती है।
    5. अंकुरित की हुई मूंग दाल, काले चने और सोयाबीन दाल खाने से शरीर में ऊर्जा आती है और बॉडी को आवश्यक पोषक तत्व मिलते है।
    6. हर रोज कम से कम 3 – 4 लीटर पानी पिए, भोजन करने के आधा घंटा पहले 1 गिलास पानी भी अच्छा है।
    7. मीठे खाने में कैलोरी अधिक होती है इसलिए जितना हो सके मीठा कम खाएं। 
    8. मैदे वाले ब्रेड और चावल खाने की बजाये ब्राउन ब्रेड और ब्राउन राइस को अपने diet chart में शामिल करें।
    9. फास्ट फूड और ज्यादा तला हुआ मसालेदार भोजन करने से परहेज करें। फास्ट फूड में कैलोरी ज्यादा होती है और इसे डाइजेस्ट करने में ज्यादा समय लगता है।
    10. पेट की चर्बी कम करने के उपाय के लिए योगा और एक्सरसाइज करना ज़रूरी है, इससे बॉडी में जमा फैट बर्न होता है और खाना भी अच्छे से डाइजेस्ट होता है। एक्सरसाइज और योगा करने से बॉडी एक्टिव रहती है। साइकिलिंग करना, दौड़ लगाना, तैराकी करना, रस्सा कूद और लोंग वॉकिंग कुछ एक्सरसाइज है जिनसे शरीर की सभी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है। मोटापा कम करने के योगा के लिए आप बाबा रामदेव के बताये हुए योगासन कर  सकते है।

    पेट की चर्बी कम करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें

    • किसी भी डाइट चार्ट को अपनाने के साथ ये ध्यान रहे की आप भोजन सही समय पर करे। अक्सर हम किसी भी समय कुछ भी खा पी लेते है, दोस्तों खाने  ऐसी आदते पेट की बीमारियों जैसे कब्ज़ और गैस का कारण बनती है इसलिए जरुरी है की एक निश्चित  करे।
    • ब्राउन फैट हमारे शरीर में वेट को नियंत्रण में रखता है। ब्राउन फैट शरीर में कैलोरी को कम करने के साथ बॉडी का तापमान कंट्रोल में रखने का है और अलावा बॉडी को शुगर और मोटापा जैसी बीमारियों से दूर रखता है। वजन कम करने के लिए बॉडी में मौजूद ब्राउन फैट का रहना जरूरी है।
    • पेट की चर्बी कम करने के उपाय में भोजन में प्रोटीन की मात्रा अधिक रखे। प्रोटीन के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। 

    वजन और मोटापा कम करने के उपाय कैसे करे: pet ka motapa kam karne ke upay in hindi

    हमारे घरों में उपयोग होने वाली कुछ चीजों ऐसी है जिनसे आप कुछ ऐसे ड्रिंक बना सकते है जो बिना दवा के पेट की चर्बी घटाने में असरदार होते है। आप अगर थायराइड या फिर किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है तो आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह ले कर ही ये gharelu nuskhe शुरू करे।

    1. अजवाइन का पानी
    • पेट से जुड़े रोगों के इलाज में अजवाइन काफी उपयोगी होती है। अजवाइन पाचन को दरुस्त करता है। इसके साथ साथ ये मोटापा कम करने में भी असरदार है। 
    • pet ka motapa kam karne ke upay इसके लिए सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिए। ये शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता है और पेट घटाने में मदद करता है। 
    • 1 गिलास पानी में 25 से 50 ग्राम अजवाइन भिगो कर छोड़ दे। अगली सुबह इस पानी को छान ले और इसमें थोड़ा सा शहद मिला कर खाली पेट पिए।
    • 15-20 दिन लगातार ये उपाय करे आप खुद फर्क महसूस करेंगे। अच्छे व जल्दी परिणाम के लिए 30 से 40 दिन इस उपाय को करे।
    1. नींबू और धनिया
    • नींबू में विटामिन C अधिक होता है और हरे धनिया में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते है जो शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करते है।
    • एक नींबू और थोड़ा ताजा धनिया ले। धनिया को बारीक़ काट कर किसी बर्तन में डाले और साथ ही नींबू निचोड़ ले। अब इसमें आधा गिलास पानी कर अच्छे से पीस ले।
    • pet ka motapa kam karne ke upay में आप का जूस अब पीने को त्यार है। इसे बनाने के बाद तुरंत पी जाये फ्रीज़ में ना रखे। आप जब भी इस उपाय को करे ताजा बना कर ही उपयोग करे।
    • धनिया और नींबू के इस जूस को सुबह खाली पेट पीना अच्छा है और इसे पीने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी ना खाएं पिएं। इस उपाय को 5 दिन करे फिर 7-10 दिन विराम दे।
    • पेट कम करने के अलावा ये उपाय किडनी की सफाई और शरीर में जमा गंदगी निकालने में फायदा करता है।
    1.  अंजीर और सेब का सिरका
    • वजन घटाने में सेब का सिरका भी बहुत उपयोगी है।
    • सूखे हुए अंजीर के 3-4 दाने लेकर इसमें छोटे-छोटे छेद करे और अब इसे 1 कप सेब के सिरके में डाल दे। सोने से पहले रात को ये उपाय करे और रात भर के लिए अंजीर को सिरके में भीगने दे। अगली सुबह उठने के बाद भीगे हुए अंजीर कप से निकाल कर चबा चबा कर खाएं।
    • कप में डाला हुआ सेब का सिरका आप लगातार 5-6 दिन तक इस्तेमाल कर सकते है उसके बाद फिर उसे बदल दे। मोटापा कम करने के लिए 15-20 दिन उसे करे। आप को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
    1. जीरे का पानी
    • मोटापा कैसे कम करे (pet ka motapa kam karne ke upay) जीरे के पानी से, रात को एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा भिगो कर रख दे और अगली सुबह को इस पानी से जीरा निकाल कर खाये व पानी गरम करके आधा नींबू निचोड़ कर इसे चाय के जैसे पिए।
    • ये उपाय पेट की चर्बी को काटता है। मोटापा घटाने में जीरा पानी चमत्कारी तरीके से काम करता है।
    • दोपहर और रात के खाने के बाद 1 कप हल्के गरम पानी में आधा नींबू निचोड़ कर पिए।
    1. ग्रीन टी पिए
    • आपने नींबू वाली चाय, ब्लैक टी और ग्रीन टी के बारे में तो सुना होगा। इन्हें बनाने में दूध प्रयोग नहीं किया जाता। वेट कम करने में ये चाय काफी अच्छी होती है।
    • ग्रीन टी हमारे पाचन में सुधार लाती है और मोटापा कम करने के अलावा इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।

    मोटापा कम करने के टिप्स: Motapa kam karne ke tips

    जल्दी वजन कम करना चाहते है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको तेजी से weight loss करने में मदद मिलेगी।

    • पेट की चर्बी को बढ़ाने वाले फूड से परहेज करे।
    • भोजन के बाद कम से कम आधे घंटे तक पानी ना पिए।
    • ज्यादा मीठा, ज्यादा नमक, आलू, फास्ट फूड और चावल खाने से बचें।
    • रात को खाना सोने से 2 घंटे पहले कर ले। 
    • मैदे से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।
    • योग एक्सरसाइज से दिन शुरू करें।
    पेट अंदर करने के उपाय : वेट लॉस टिप्स इन हिंदी, Motapa Kam Karne ke Liye Tips in Hindi
    1.  एक शोध के अनुसार अगर हम पानी पीने का सही तरीका अपनाए तो इससे मोटापा बढ़ने पर रोक लगा सकते है और मोटापे को कम भी कर सकते है। इस शोध में पाया गया की खाना खाने के आधा घंटा पहले एक गिलास (350 ml) पानी पिए तो बिना कसरत के 3 महीने में 10 से 15 किलो तक वेट कम किया जा सकता है।
    •  पेट अंदर करने का तरीका अपना रहे है तो भोजन से 30 मिनट पहले पानी पिए। बाबा रामदेव जी का कहना है की आप जब भी पानी पिए तो इसे गुनगुना करके पिएं। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और वेट लॉस की प्रक्रिया तेज होती है।
    1. अक्सर कुछ लोग dieting करने के चक्कर में सुबह का नाश्ता करना भी छोड़ देते है, उन्हें लगता है नाश्ता न करना कैलोरी बर्न करने का अच्छा तरीका है, पर वे दिन में भूख लगने पर कुछ न कुछ खाते रहते है जिसमें न तो पोषक तत्व होते है और कैलोरी भी जादा होती है जिससे वेट लॉस करना और भी मुश्किल हो जाता है, और अगर ब्रेकफास्ट ना करने के बाद भी आप दिन में कुछ नहीं कहते तो इससे शरीर में कमजोरी आने लगती है जिससे आप का किसी काम में ध्यान नहीं लगता।
    • दिनभर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सुबह का नाश्ता जरुरी है। नाश्ते में आप ब्राउन ब्रेड सैंडविच खा सकते है और साथ में कुछ फल भी खाये, इनमें फाइबर अधिक होते है और साथ ही दिन भर के लिए ऊर्जा भी मिलती है।
    1. इस तेज रफ़्तार जीवन में हम हर काम जल्दी ख़तम कर लेना चाहते है और ऐसा ही हम भोजन करते वक़्त भी करते है। जल्दी जल्दी खाना खा कर पेट भरने की बजाय आराम से चबा चबा कर खाये गे तो आपके पाचन तंत्र को इसे पचाने में अधिक मेहनत नहीं करनी होगी, शरीर को पोषण मिलेगा और साथ ही इससे आपको वजन कम होने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी।
    2. Patla hone ke gharelu upay in hindi, जैसा की हमने शुरू में बताया की आप बिना एक्सरसाइज के भी बाहर निकला हुआ पेट अंदर कर सकते है, पर इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं की आप शारीरिक श्रम करना बंद कर दे। हम अपने दैनिक कार्य करते करते भी कसरत कर सकते है, बस इसके लिए हमें अपनी कुछ आदतें बदलनी होगी।
    • लिफ्ट की जगह सीढ़िया इस्तेमाल करे, आस पास कहीं जाना हो तो बाइक की जगह पैदल जाये और अगर आप घरेलू महिला है तो घर का काम खुद करे और इसी तरह ऑफिस में भी अपने छोटे मोटे काम किसी और से करवाने के बजाय खुद करना पसंद करे।
    • इसके अलावा अगर आप सुबह और शाम की सैर पर जाएं और 15 से 20 मिनट के लिए तेज गति से चले तो ये भी आपके लिए पेट अंदर करने की एक्सरसाइज का ही एक हिस्सा है।
    1. शरीर को आराम दें और 6 से 8 घंटे की अच्छी नींद ले। सोते समय भी हमारा शरीर कार्य करता है और फैट बर्न होता है।
    पेट अंदर करने के घरेलू नुस्खे : Weight Loss Karne Ke Gharelu Nuskhe

    कुछ उपाय और नुस्खे भी ऐसे है जो मोटापा कम करने के लिए आप आसानी से घर पर कर सकते है। ये घरेलू नुस्खे बॉडी का मेटाबोलिज्म बढ़ाने और पेट की चर्बी कम करने में काफी उपयोगी है, pet andar karne ke upay in hindi.

    1. ग्रीन टी वेट लॉस के उपाय में काफी असरदार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है जिससे मोटापा घटाने में मदद मिलती है।
    2. एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और निम्बू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पिए। इस उपाय को हर रोज करने पर मोटापा दूर होता है और पेट अन्दर होने लगता है।
    3. अजवाइन का पानी वेट लॉस करने में फायदेमंद है। पेट कम करने के लिए 25 से 50 ग्राम अजवाइन रात को एक गिलास पानी में भिगो कर रखे और सुबह इसे छान कर इसमें थोड़ा शहद मिलाये और पिए। इस नुस्खे को नियमित रूप से करने पर पेट की चर्बी घटने लगती है।
    4. एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) पानी के साथ मिलाकर लेने से भी पतले होने में मदद मिलती और साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। 
    5. पत्ता गोभी में पेट की चर्बी घटाने के गुण मौजूद होते हैं, इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इसलिए हर रोज पत्ता गोभी जूस पिएं।

     हम आशा करते है की आपको हमारा लेख पेट की चर्बी कम करने के उपाय और 10 आसान नुस्खे पसंद आया होगा,हमारे इस लेख में बताए गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके आप आसानी से वजन कम कर सकते है| लेकिन हम आपको सलाह देंगे की अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते है तो किसी अच्छे वेध से परामर्श लेकर घरेलू नुस्खों को आजमाएं इससे आपको काफी जल्द्दी लाभ प्राप्त होता है|

    Recent Articles

    38 COMMENTS

    1. I m 31 yrs old.My height is 5 feet nd weight 55 . I do yoga , exercise nd balance diet regularly but slil I hv belly fat .. Plz help

      • अर्चना जी पेट की चर्बी और वजन कम करने के उपाय यहाँ पढ़े और एक संतुलित दिनचर्या बनाये जिसमें एक्सरसाइज और डाइट को सही तरीके और नियमित रूप से करे.

    2. sanjay ser aager aapko weight kam krna hai to
      1.diet ke sath morning walk and evening walk na bhule.
      2.Roj ek nimbu(lamon) jarur le.
      3.subha jaldi uthe .
      4.evening me chapati kam kay.
      5.evening me chapati suraj chhipne se pahale khay.
      or
      uper deye gay advice ko follow kr
      1 month after you can feel weight loss.
      Thank you

    3. Sir m 10 th class m hon meri age 15 yrs h and mera weight and height 157 & 59kg h please school girls k diet plan bata dijiye.

    4. Sir main b.com 2 year me hu, mera weight 93.600 kg hai muje weight km krna ha is ka koi plan ha jo weight aur pet ko kam kare koi plan

      • सही तरीके से डाइट और एक्सरसाइज का पालन करे तो 5 महीने में आसानी से 10 किलो वजन कम कर सकेंगे, इसके साथ साथ आप वेट घटाने के घरेलू नुस्खे और उपाय भी कर सकते है.

    5. क्या नहीं खाना है। यह तो बता दिया पर प्रोटीन में ऐसे कोण से चीज़े खाने है यह भी बताए।

      • मोटापा कम करने के उपाय और घरेलू नुस्खे ऊपर लेख में पढ़े और साथ ही योग एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करे.

    6. मेरी वाइफ का पेट की चर्बी बहुत बढ़ चुकी है वह कम करना चाहती है इसके लिए कुछ उपाय बताएं आपका लेख मैंने पढ़ा अच्छा लगा फिर भी कहता हूं कुछ और बताएं

    7. Meri Umar 24 saal hi hai mera weight 90kg hai height 175 cm hai weight loss karne ka koi aasan tarika bataye jis se mera weight 15kg kam ho jaye.

    8. Meri age 19 hai mera vajan 67 kg hai lambai 168 cm. Main apna vajan kam karke lambai badhana chahta hu kirpya mujhe koi samadhan bataye jisse meri lambai badh sake aur mera vajan kam ho sake.

    9. Mujhe weight loss karna hai aapka lekh mujhe bahot accha laga meri height hai 152 aur weight hai 75 mujhe koi upay batao main 15-20kg weight loss karna hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles