More

    पेट फूलने और भारीपन का इलाज 10 आसान घरेलू उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेपेट फूलने और भारीपन का इलाज 10 आसान घरेलू उपाय

    pet me bharipan ke upay aur pet fulne ka ilaj in hindi:  पेट में मरोड़ आना, पेट फूलना और भारी रहना पेट में गैस रहने के कुछ आम लक्षण है| बहुत से लोग ऐसे है जिन्हे कुछ खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होने लगता है इसके साथ साथ पेट में दर्द भी होने लगता है| अक्सर पेट की गैस बाहर ना निकलने और डकार ना आने की वजह से गैस आंतो में जमा हो जाती है जिससे भारीपन और पेट फूलने की प्रॉब्लम आती है| इस समस्या के समाधान के लिए कुछ लोग दवा का सहारा भी लेते है पर दवा के बाद भी समस्या दूर नहीं होती है| आज हम इस लेख में जानेगे पेट में भारीपन और पेट फूलने का उपचार कैसे करे| Gharelu nuskhe for stomach bloating in hindi.

     

     

    पेट फूलने और भारी होने के कारण

    • पेट में अच्छे बैक्टीरिया की कमी होना
    • पेट में कब्ज रहना और पेट साफ़ ना होना
    • आंतो में गैस जमना
    • खान पान ठीक ना होना
    • खाना जल्दी जल्दी खाना
    • खाना खाते समय पानी ज्यादा पीना
    • ज्यादा देर एक ही जगह बैठे रहना

     

    पेट में भारीपन के लक्षण

    1. डकार नहीं आना और पेट से गैस पास ना होना
    2. पेट के लेफ्ट या राइट हिस्से में दर्द रहना
    3. खाना खाने के बाद पेट भारी होना
    4. पेट में गर्मी, सूजन या कोई इन्फेक्शन होना

     

    पेट में भारीपन के उपाय और पेट फूलने का इलाज इन हिंदी

    1. पेट में कई प्रकार के हैल्थी बैक्टीरिया मौजूद होते है जो भोजन को पचाने में उपयोगी होते है| पर कई बार किसी बीमारी, खाने पीने के गलत तरीके और एंटीबायोटिक मेडिसिन के अधिक सेवन की वजह से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की कमी हो जाती है जिस कारण भोजन अच्छे से डाइजेस्ट नहीं होता और पेट में भारीपन महसूस होने लगता है|

    2. पेट को हैल्थी रखने के लिए दही काफी उपयोगी है| दही में कई प्रकार के अच्छे बैक्टीरिया होते है जो पेट को स्वस्थ रखने का काम करते है| आप भोजन के दौरान भी दही खा सकते है पर सुबह सुबह खाली पेट दही का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है|

    3. फ्रूट्स, गाजर और सेब का सिरके में भी हेल्थ बैक्टीरिया मौजूद होते है| कुछ दिन नियमित रूप से इनके सेवन से पेट को आराम मिलने लगता है|

    4. पेट के फूलने का इलाज करने के लिए आप घर पर चूर्ण भी बना सकते है| काली मिर्च , सौंठ, काला नमक और अजवाइन, इन सब को एक समान मात्रा में मिला कर अच्छे से पीस ले और इसका चूर्ण बना ले| अब गुनगुने पानी या छाछ के साथ इस चूर्ण का सेवन करे| इस उपाय से पेट का फूलना ठीक होने लगेगा|

    5. गैस पास ना होने के कारण भी भारीपन और पेट के फूलने की समस्या आती है| गुनगुना निम्बू पानी पीने से पेट में गैस बननी बंद होगी और पेट में जमा गैस भी बाहर निकलने लगेगी|

    6. पेट की गैस  से छुटकारा पाने में पुदीने का प्रयोग करना एक अच्छा उपाय है| आप पुदीने को चाय में मिला कर भी सेवन कर सकते है|

    7. अगर कुछ भी खाने के बाद पेट भारी हो जाता है तो 1 गिलास पानी में थोड़ा सेंधा नमक और नींबू का रस मिला कर पिए| इस नुस्खे से पेट का अफरना दूर होने लगेगा|

    8. पेट का फूलना ठीक करने के लिए अदरक, अदरक की चाय, पुदीना, जीरा, अजवाइन, सौंफ के बीज, नींबू पानी, पपीता, कद्दू और केला कुछ ऐसी चीजे है जो इस समस्या के समाधान में उपयोगी है|

    9. भोजन में अदरक और लहसुन का सेवन करे| इससे कुछ दिन में ही पेट फूलने से छुटकारा मिलने लगेगा|

    10. खाना खाते वक़्त अपनी दाल सब्जी में 1 चम्मच देसी घी मिला कर खाये| इससे आंतो में मल नहीं चिपकेगा|

     

    पेट का भारीपन (pet me bharipan) कैसे दूर करे

    • भोजन के दौरान ज्यादा पानी पीना और भोजन के तुरंत बाद चाय पीना कुछ ऐसे छोटे छोटे कारण है जिससे पेट में मरोड़ और भारीपन की शिकायत होती है|
    • बहुत से लोगो की आदत होती है वो खाना खाते समय कोल्ड ड्रिंक पीते है| ऐसा करने से पेट में गैस बढ़ती है और भोजन भी ठीक से डाइजेस्ट नहीं होता|
    • शादी त्यौहार में एक के बाद एक बेमेल चीजे खाने से पेट ख़राब हो जाता है| आप चाहे महीने में 1 ही बार किसी ऐसी जगह जाये पर पेट की समस्या की शुरुआत वही से होती है|
    • कब्ज के कारण पेट भारी रहता है तो हफ्ते में 1 दिन त्रिफला चूर्ण का सेवन करे या पेट साफ़ करने के उपाय करे|
    • फाइबर वाले फ़ूड पेट के लिए अच्छे होते है पर अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से पेट में गैस की समस्या होने लगती है|
    • गुनगुना पानी पीने की आदत बनाये और ठन्डे पानी के सेवन से दूर रहे|
    • ज्यादा मीठा और ज्यादा नमक के सेवन से भी दूर रहना चाहिए|
    • दिन की शुरुआत एक्सरसाइज और योग से करे| एक जगह ज्यादा देर ना बैठे और रात के भोजन के बाद कुछ देर वॉक करे|

     

    पेट से गैस पास ना होना

    1. भोजन में लहसुन का प्रयोग करे
    2. पुदीने की चाय पिए
    3. नींबू पानी गुनगुना कर के पिए
    4. मिर्च मसालेदार वाली चीजों से परहेज करे
    5. पानी में हींग पीस कर नाभि के पास लगाए

     

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles