More

    बवासीर में क्या खाएं और क्या ना खाएं इलाज और परहेज

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेबवासीर में क्या खाएं और क्या ना खाएं इलाज और परहेज

    बवासीर में क्या खाएं क्या न खाए इन हिंदी: बवासीर की परेशानी में अगर आप अपने खाने पीने का ख्याल नहीं रखेंगे तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है,जानिए बवासीर में क्या खाएं और किन चीजों का परहेज करना चाहिए| बवासीर को piles और hemorrhoids भी कहते है, ये रोग काफी दर्द भरा होता है। बवासीर के मस्से को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ रोगी अंग्रेजी दवा का सहारा लेते है तो कुछ लोग देसी घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक तरीके प्रयोग करते है। पाइल्स से जल्दी छुटकारा पाने के लिए इलाज के साथ साथ खाने पीने में परहेज करना भी जरूरी है, इसलिए रोगी को इस बात की जानकारी होना जरुरी है की बवासीर में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या क्या खाना चाहिए। 

    पाइल्स के मरीज को खाने-पीने में पूरा संयम बरतना चाहिए वरना तकलीफ बढ़ने की आशंका बनी रहेगी |पाइल्स को बवासीर के नाम से भी जाना जाता हैं। ये एक ऐसी बीमारी हैं जो लोग बताने में कतराते हैं। ये एक दर्दनाक समस्या हैं। पाइल्स में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए ये जानना बहुत ज़रूरी हैं। यहाँ इस लेख में दिए गए उपायों से आप पाइल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

    अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो राजमा और दूसरी दाल जैसे मसूर आदि खाने से परहेज करें | इसके सेवन से यह समस्या बढ़ सकती है | पाइल्स के मरीज को घी और तेल के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए |पाइल्स की समस्या से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर भी फाइबर खाने की सलाह देते हैं | दरअसल फाइबर मल को नरम बनाता है जिससे यह बाहर निकालना आसान हो जाता है|

    आज इस लेख में हम जानेंगे केला, लहसुन और हल्दी बवासीर का इलाज करने में कैसे उपयोगी है, diet and foods tips for piles (bawasir) treatment at home in hindi.

    बवासीर के कारण – Piles Ke Karan

    • कब्ज होना बवासीर के रोग का प्रमुख कारण है।
    • मिर्च मसालेदार और तले हुए पदार्थों का अधिक सेवन करना।
    • लम्बे समय तक एक ही जगह बैठे रहना।
    • धूम्रपान और शराब का ज्यादा सेवन करना।
    • शारीरिक व्यायाम ना करना।

    बवासीर में क्या खाएं और क्या न खाए

    Bawasir Me Kya Khaye Kya Na Khaye

    किसी भी रोग से राहत पाने के लिए जितना जरुरी दवा लेना है उतना ही जरुरी परहेज करना भी है। आहार में अगर सही फ़ूड खाए तो शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिलते है जिससे रोग जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है।

    1. हल्दी से बवासीर का इलाज करने में काफी मदद मिलती है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते है जो सूजन कम करने और घाव जल्दी भरने में मददगार है।
    2. गुनगुने पानी या बकरी के दूध में काला नमक और हल्दी मिला कर पिने से बवासीर में आराम मिलता है।
    3. मूली पर हल्दी छिड़क कर दिन में 2 से 3 बार खाये।
    4. गुनगुने दूध में हल्दी मिला कर पिने से बवासीर के संक्रमण से बचाव होता है।
    5. बवासीर के मस्से से राहत पाने के लिए आधा चम्मच हल्दी को 1 चम्मच देसी घी में मिलाकर इसका पेस्ट मस्सों पर लगाए। देसी घी के अलावा एलोवेरा जेल भी प्रयोग कर सकते है।
    6. केला भी पाइल्स का इलाज में लाभदायक है। पका हुआ केला (banana) बीच से काट कर 2 हिस्से कर ले। अब इस पर कत्था छिड़क कर रत भर के लिए खुले आसमान के निचे छोड़ दे और सुबह इस केले को खा ले। 1 हफ्ता इस उपाय को करने पर कैसी भी बवासीर हो आराम मिलने लगता है।
    7. लहसुन बवासीर का दर्द दूर करने में काफी उपयोगी है। हर रोज रात को सोने से पहले लहसुन की एक कली पानी के साथ ले। 5 से 7 दिन ये उपाय करने से आप को बवासीर में आराम मिलने लगेगा। जिन लोगों को एसिडिटी की शिकायत हो तो लहसुन कम मात्रा में ले।
    8. बवासीर के मस्से का इलाज करने के लिए रात को सोने से पहले लहसुन की एक कली छीलकर गुदा के अंदर डालें, शुरुआत में इस उपाय को करने से काफी दर्द हो सकता है। (इस नुस्खे को करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर ले।)

    बवासीर में क्या खाना चाहिए – Piles me kya khana chahiye

    • सब्जी में ब्रोकली, मटर, खीरा, पालक, जिमीकंद, चुकंदर, टमाटर, गाजर, परवल, मूली, कुल्थी।
    • फलों में केला, पपीता, अनार, सेब, अंजीर, कच्चा नारियल, आंवला।
    • अपनी diet में मूंग की दाल, पुराने चावल, गेहूं ज्वार के आटे की चोकर के साथ बनी रोटी, जौ, दलिया खाएं।
    • हर रोज अपने आहार में मूली खाये और भोजन के बाद 2 से 3 अमरुद खाए।
    • छाछ में थोड़ी अजवाइन और काला नमक मिला कर पिए, आप दही की लस्सी बना कर भी पी सकते है।
    • बादाम में फाइबर अधिक मात्रा में होता है बवासीर का अचूक इलाज करने के लिए प्रतिदिन सुबह 3 बादाम चबा चबा कर खाएं। बवासीर के मस्से पर बादाम का तेल लगाने से खुजली और सूजन में राहत मिलती है।
    • पाइल्स होने पर पानी अधिक मात्रा में पिए।

    बवासीर में क्या ना खाएं – Piles me kya nahi khana chahiye

    • ज्यादा मिर्च मसालेदार, खटाई और ज्यादा चटपटा खाने से परहेज करें।
    • उड़द की दाल, बासी खाना, मांस मछली ना खाये।
    • बवासीर में परहेज में आलू, बैंगन, डिब्बा बंद फ़ूड, सीताफल और गुड़ के सेवन से बचे।
    • ज्यादा चाय और कॉफ़ी ना पिए।
    • धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन ना करे।
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
    • बाबा रामदेव पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा

    दोस्तों बवासीर में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए, Bawasir (Piles) Me Kya Khaye Kya Nahi Khana Chahiye in Hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास बवासीर का जड़ से इलाज के लिए क्या खाना चाहिए और क्या ना खाएं से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे|

    Recent Articles

    9 COMMENTS

    1. मेरे टट्टी करने के स्थान पर मांस निकल गया है क्या ये पाइल्स है.

    2. मैथी और मुनक्का खा सकते है क्या बवासीर में और क्या पेट की एक्सरसाइज कर सकते है.

    3. Mujhe six month se dard bana hua tha main kahi bhi iska jikr nahi kiya achank dard jada hone par main paresan hu ki ye bawaseer hai aur koi dikat hai jara hame batye.

    4. Mujhe 1 month se pain tha 2 din se bahut pain hai dr ko dikhaya to unhone piles btai but mujhe blood nhi aaya kbhi bhi kya aap mujhe btayenge ki kya hai ye.

    5. Sir mujhe khoon aa rha hai 2 din se bhut jada. Maine medicine liya hai abhi khun girna band ho gaya hai lekin mujhe kya khana chahiye bata dijiye.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles