More

    पिम्पल्स फ्री ग्लोइंग स्किन पाने के तरीके

    Skin - त्वचापिम्पल्स फ्री ग्लोइंग स्किन पाने के तरीके

    आज के ज़माने में हर कोई अपनी त्वचा में ग्लो चाहता है| बहुत से लोग सुन्दर होने के लिए बहुत ही हानिकारक कॉस्मेटिक क्रीम,लोशन इत्यादि को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते है, जिससे उनकी त्वचा पर पिंपल्स, दाग धब्बे, एलर्जी इत्यादि की समस्या हो जाती है| शायद ही कोई इंसान ऐसा हो जिसे पिंपल्स की शिकायत ना हुई हो, आजकल के दौर में 14 से 35 साल तक की महिला और पुरुष दोनों को पिंपल्स की शिकायत हो सकती है| चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण उपाय बताते है जिनके इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा ग्लो तो करेगी ही साथ ही साथ इसका कोई भी नुक्सान आपकी त्वचा और शरीर पर नहीं होगा –

    1 – विटामिन ई – विटामिन ई के कैप्सूल आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाते है| विटामिन ई आपकी त्वचा को ग्लो तो प्रदान करता ही है,साथ ही साथ पिंपल्स इत्यादि जैसी परेशानियों को आने से रोकता है और अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स, दाग धब्बे है तो उन्हें दूर करने में भी बहुत असदायक होता है|

    2 – पानी की कमी न होने दे – हमारे शरीर के लिए पानी बहुत जरुरी और उपयोगी होता है| कुछ लोग पानी बहुत कम पीते है, ऐसे इंसान काफी परेशान रहते है, कभी उनके पेट में गर्मी, बदहजमी और पिंपल्स इत्यादि परेशानीयो का सामना करना पड़ता है| इसीलिए पानी भरपूर मात्रा में पिए, ऐसा करने से आपकी त्वचा भी सुन्दर रहेगीl

    3 – एलोवेरा – एलोवेरा हमारे चेहरे को ग्लो प्रदान करता है| अगर आप चाहते है की आपका चेहरा पिंपल फ्री रहे और ग्लो बड़ जाए तो आपको एलोवेरा का एक ताजा पत्ता लेना है, उसमे से गुद्दा निकाल कर अपने चेहरे पर लगाना है| थोड़ी देर मसाज करने के बाद उसे छोड़ दे, सूख जाने पर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले| ऐसा करने से आपके चेहरे पर ग्लो तो बढ़ेगा ही बल्कि पिंपल्स होने का खतरा भी नहीं रहेगा|

    4 – पपीता – पपीते में विटामिन-ए, विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है| पपीते का गुदा निकाल कर उसमे थोड़ा सा नींबू का रस मिला ले, उसके बाद दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना ले और उसे चेहरे पर लगा ले| 15 मिनट बाद पेस्ट के सूख जाने पर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले, ऐसा करने से आपकी त्वचा पर ग्लो भी बढ़ेगा और पिंपल भी नहीं होंगे|

    5 – दही का उपयोग – दही घर में बड़ी आसानी से मिल जाती है| दही को अपने खाने में भी शामिल जरूर करना चाहिए, दही में मौजूद प्रोबायोटिक तत्व हमारे और हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होइ है| थोड़ी सी दही लेकर उसमे थोड़ा सा नींबू का रस मिला कर पेस्ट बना ले, उसके बाद हलके हलके हाथो से चेहरे पर उस पेस्ट की मसाज करे, मसाज करने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दे| पेस्ट के सूख जाने के बाद चेहरा ठन्डे पानी से धो ले| पहली बार करने पर ही आपको चेहरे पर काफी ग्लो नजर आने लगता है और इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को पिंपल से भी बचा सकते है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles