More

    पिंपल्स के निशान हटाने के 5 घरेलु नुस्खे

    Skin - त्वचापिंपल्स के निशान हटाने के 5 घरेलु नुस्खे

    अगर किसी भी इंसान के पिंपल्स हो जाते है तब भी पिंपल्स बहुत परेशान करते है| और जब पिंपल्स खत्म हो जाते है तो वो चेहरे पर निशान छोड़ जाते है,उन निशान के साथ किसी का भी चेहरा सुन्दर नहीं लग सकता है| ऐसे में महिला और पुरुष दोनों ही परेशान हो कर कभी कोई दवाई और कभी कोई क्रीम इत्यादि चीजों का इस्तेमाल करते है लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिला है की उनके चेहरे से निशान तो खत्म नहीं हुए बल्कि पिंपल्स दोबारा उनके चेहरे पर फिर से हो जाते है| आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनसे आपके चेहरे से पिंपल्स के निशान और चेहरे से दाग धब्बे के निशान बिलकुल समाप्त हो जाएंगे| देसी नुस्खों से निशान जाने में समय भले ही लग सकता है लेकिन इनका कोई नुक्सान आपकी त्वचा और शरीर पर नहीं होता है –

    1 – टमाटर – टमाटर हम सभी के घरो में इस्तेमाल होता है,इसीलिए आसानी से आपको मिल जाएगा| टमाटर में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है| टमाटर को हम एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है,जो हमारे चेहरे से पिंपल्स के निशान खत्म करने के काम आता है| सबसे पहले आप टमाटर का रास निकाल ले,4 चम्मच टमाटर के रस में 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला ले,तीनो को अच्छे से मिलाने के बाद पूरे चेहरे पर लगा ले,सूखने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो ले| रोजाना ऐसा करने से आपको बहुत जल्द ही आपके चेहरे से सारे निशान गायब दिखाई देंगे |

    2 – निम्बू – निम्बू में विटामिन सी के साथ ही सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे चेहरे से निशान और दाग धब्बे मिटाने में सहायक होता है| थोड़े से निम्बू के रस में थोड़ा सा शहद मिला ले, अच्छी तरह से मिलाने के बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगा ले| सूख जाने पर चेहरा ताजे पानी से धो ले| पिंपल्स के निशान मिटाने के लिए ये बहुत ही असरदायक नुस्खा है|

    3 – एलोवेरा जेल – एलोवेरा हमारी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है,बाजार में मिलने वाले अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का ही इस्तेमाल होता है| एक ताजा पत्ता एलोवेरा का लेकर उसमे से गुद्दा निकाल कर पिंपल्स के निशान के साथ पूरे चेहरे पर लगाए और 5 से 10 मिनट तक हलके हाथ से मसाज करे उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो ले| कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से सारे निशान चले जाएंगे|

    4 – एक चम्मच हल्दी लेकर उसमे थोड़ा सा दूध और गुलाबजल लेकर पेस्ट बना ले इस पेस्ट को निशान पर लगाए और जब सूख जाए तो ताजे पानी से चेहरा धो ले| कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से निशान खत्म हो जाएंगे|

    5 – मुल्तानी मिटटी लेकर उसे बारीक पीस ले, 2 चम्मच मुल्तानी मिटटी लेकर उसमे एक चम्मच गुलाबजल और थोड़ा सा निम्बू का रस मिला ले, सबको अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट तैयार कर ले और इसे पूरे चेहरे पर लगा ले, सूखने के बाद चेहरा ताजे पानी से धो ले| इससे आपका चेहरा निशान रहित हो जाएगा|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles