More

    पिंपल्स की दवा

    Skin - त्वचापिंपल्स की दवा

    आजकल बाजार में पिंपल्स की बहुत सारी दवाइयाँ मिलती है, जिसमे खाने की टेबलेट से लेकर पिंपल्स पर लगाने की क्रीम तक उपलब्ध है| अगर आपके पास घरेलु नुस्खे अपनाने का समय नहीं है तो आप किसी भी मेडिकल स्टोर से पिंपल्स की दवाई ले सकते है| पिंपल्स एक ऐसी प्रॉब्लम है जिसकी दवाई या इलाज एलोपथिक से लेकर होम्योपैथिक तक सब में उपलब्ध हैl हम आपको सबसे पहले घरेलु नुस्खे ही अपनाने की सलाह देंगे उसका सबसे बड़ा कारण है की घरेलु नुस्खे में कोई परेशानी नहीं आती है| अगर घरेलु नुस्खे से कोई फायदा नहीं होता है तो उससे कोई नुक्सान भी नहीं होता है| बाजार में मिलने वाली दवाई पिंपल्स को तो ठीक कर देती है लेकिन उनके सेवन से कई बार अन्य समस्या उत्पन्न हो जाती है| इसीलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई कभी भी ना ले|

    1 – एक्नैक्स 20 एमजी कैप्सूल – एक्नैक्स 20 एमजी कैप्सूल पुटीय मुँहासे या नोडरल मुँहासे को सही करने में मदद करता है| इस दवाई का इस्तेमाल तब करना चाहिए जब पिंपल्स काफी खतरनाक रूप ले चुके हो| बिना डॉक्टर की सलाह के इस कैप्सूल को ना ले|

    2 – हिमालय एकनी और पिम्पल क्रीम – हिमालय एकनी और पिम्पल क्रीम आयुर्वेदिक चीजों से मिलकर बनी है| इस क्रीम को आपको रात में इस्तेमाल करना है,सोने से पहले अपने चेहरे को ताजे पानी से धो ले और उसके बाद इस क्रीम को लगा कर सो जाए| कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा और आपके चेहरे से पिंपल्स बिलकुल गायब हो जायेंगे और आपका चेहरा सुन्दर और कोमल हो जायेगा |

    3 – शहनाज़ हुसैन की शक्लोव क्रीम – शहनाज़ हुसैन को कौन नहीं जनता है, आज अगर कही भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात आती है तो वहाँ शहनाज़ हुसैन के प्रोडक्ट्स जरूर शामिल होते है| इस क्रीम को गुलाब, अरंडी के तेल और लौंग के अर्क और अन्य हर्बल चीजों के साथ मिलाकर बनाया गया है| रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो ले, फिर क्रीम को हलके हाथो से मसाज करते हुए लगा ले| शहनाज़ हुसैन की यह क्रीम पिंपल्स को जड़ से खत्म करने में बहुत मदद करती है|

    4 – वीएलसीसी एकनी केयर 3 डे एकनी करेक्टर – वीएलसीसी ब्यूटी प्रोडक्ट की काफी प्रसिद्ध ब्रांड है| दुनिया भर में इसके प्रोडक्ट की बहुत डिमांड है| इस क्रीम में लॉन्ग का अर्क और मेन्थॉल भी है, जो हमारे चेहरे की त्वचा को ठंडक प्रदान करता है| हमारे स्कीन को साफ़ करती है,पिंपल्स को रिमूव करती है| हमारे चेहरे से एक्स्ट्रा तेल को निकाल देती है, जिससे हमारा चेहरा पहले से सुन्दर लगने लगता है|

    5 – लोटस हर्बल्स फाइटो-आरएक्स एंटी-ब्लेमिश क्रीम – लोटस एक बहुत ही पुरानी और प्रसिद्द कंपनी है| इस क्रीम में सभी हर्बल प्रोडक्ट इस्तेमाल किए गए है| यह क्रीम आपकी स्किन को फटने से बचाता है| इस क्रीम की सबसे अच्छी बात ये है की यह क्रीम किसी भी इंसान को कोई नुक्सान नहीं दे सकती है| पिंपल्स को बहुत जल्दी खत्म करके आपकी चेहरे को बेदाग और सुन्दर बनाती है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles