More

    मुहासे कैसे हटाएँ

    Skin - त्वचामुहासे कैसे हटाएँ

    अगर आप पिंपल्स से बहुत ज्यादा परेशान है और आप चाहते है की पिंपल्स देशी नुस्खों से चले जाए तो आप बिलकुल सही जगह आए है| आज हम आपको कुछ ऐसे बेमिसाल नुस्खे बताएंगे जिनके इस्तेमाल करने से आपके चेहरे से पिंपल्स बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे| अगर किसी भी इंसान के चेहरे पर पिंपल्स हो जाते है तो उस इंसान का कॉन्फिडेंस कम होने लगता है,उसका सबसे बड़ा कारण है उसे लगता है की उसके चेहरे की सुंदरता पहले जैसी नहीं रही| नीचे बताए गए नुस्खों को अपने चेहरे पर लगाए और कुछ ही दिनों में पिंपल्स से छुटकारा पाए –

    १ – कपूर – कपूर के बारे में हम सभी जानते है, और सभी के घरो में मिल जाता है और अगर घर में नहीं है तो आपके आस पास किसी भी परचून की दुकान से आपको मिला जाएगा| थोड़े से नारियाल तेल में थोड़ा सा कपूर पीस कर उसमे मिला ले, दोनों को अच्छी तरह से मिला ले जब तक कपूर पूरी तरह से घुल ना जाए,फिर उस लेप को पिंपल्स पर लगा ले,थोड़ी देर बाद चेहरे को धो ले | रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पिंपल्स से आजादी मिल जाएगी|

    २ – करेला – करेला आपको सब्जी वाली दुकान में आराम से मिल जाएगा, हम सभी जानते है करेला हमारे शरीर के लिए कितना लाभदायक है| ये बहुत सारे रोगो को दूर करने के काम भी आता है| एक करेला ले और उसे काट ले, उसके बाद उसे पानी में अच्छी तरह से उबाले, उसके बाद उस पानी को ठंडा कर ले और उस पानी को सुबह और शाम पिए| कुछ ही दिनों में पिंपल्स बिलकुल खत्म हो जाएंगे|

    ३ – कच्चा पपीता – एक कच्चा पपीता ले और उसे बारीक़ पीस ले | फिर उस पीसे हुए कच्चे पपीते के पेस्ट को पिंपल्स पर हलके हाथो से रगड़े, कुछ देर ऐसा करने के बाद सूखने के लिए छोड़ दे| जब चेहरा सूख जाए तो ठन्डे पानी से चेहरा धो ले, पिंपल्स बिना निशान छोड़े खत्म हो जाएंगे|

    ४ – गुलाब की पंखुड़ी – ताजे गुलाब की पत्तियाँ लेकर उन्हें पीस ले, जब वो बारीक पीस जाए तो उसमे थोड़ा सा निम्बू का रस मिला ले | पूरे चेहरे पर इस लेप को लगा ले और 25 से 30 मिनट बाद जब लेप सूख जाए तब चेहरे को ताजे पानी से धो ले| हम सभी जानते है गुलाब चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के काम आता है| नियमित रूप से इस लेप को लगाने से आपको बहुत जल्द ही पिंपल्स से राहत मिलेगी और आपका चेहरा सुन्दर भी हो जाएगा|

    ५ – मलाई – मलाई भी पिंपल्स को खत्म करने में बहुत मदद करती है| दूध को गर्म करके ठंडा कर ले,उस ठंडे दूध की मलाई को लेकर पिंपल्स के ऊपर बहुत हलके हाथ से रगड़े, 5 मिनट ऐसा करने के बाद 40 से 50 मिनट के लिए छोड़ दे फिर चेहरे को ताजे पानी से धो ले| कुछ ही दिनों में आप देखेंगे की पिंपल्स बिलकुल खत्म हो चुके है और आपकी त्वचा बहुत ही कोमल हो गई है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles